News Addaa WhatsApp Group Join करें

खड्डा: आगामी लोक सभा निर्वाचन के मद्देनजर विभिन्न स्थलों का जिलाधिकारी ने किया निरीक्षण

Sanjay Pandey

Reported By:

Feb 1, 2024  |  6:28 PM

36 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
खड्डा: आगामी लोक सभा निर्वाचन के मद्देनजर विभिन्न स्थलों का जिलाधिकारी ने किया निरीक्षण

खड्डा/कुशीनगर।आगामी सामान्य निर्वाचन-2024 लोकसभा चुनाव को लेकर जिलाधिकारी/जिला निर्वाचन अधिकारी उमेश मिश्रा ने गुरुवार को मतदान पार्टियों की रवानगी स्थल, मतगणना स्थल, स्ट्रॉन्ग रूम आदि का निरीक्षण कर मातहतों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

आपके लिए और..- सात पुलिसकर्मियों को गृह मंत्रालय के सेवा पदक, एसपी केशव...

गुरुवार को जिलाधिकारी उमेश मिश्र ने मतदान पार्टियों के रवानगी के दृष्टिगत जिला स्टेडियम रविंद्रनगर घूस, पुलिस लाईन कुशीनगर, बुद्धा पार्क रविंद्र नगर घूस का निरीक्षण किया। उन्होंने मतदान के पश्चात शील्ड ई.वी.एम. जमा करने हेतु उदित नारायण स्नातकोत्तर महाविद्यालय पडरौना एवं उदित नारायण इण्टर कालेज पडरौना में बनने वाले स्ट्रांग रूम स्थल का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान एआरओ /ए ई आरओ व विधानसभा वार मतगणना हेतु लगाए जाने वाले टेबल, वाहन पार्किंग स्थल, मतगणना स्थल, स्ट्रॉन्ग रूम की जानकारी लेते हुए संबंधित अधिकारी तथा अधिशासी अधिकारी लोक निर्माण विभाग को ईवीएम वीवीपीएटी मशीन आदि पार्टी रवानगी ( डिस्पैच) से लेकर प्राप्ति (रिसीविंग) तक विस्तृत ले आउट प्लान बनाने से संबंधित आवश्यक दिशा निर्देश दिए।

इस अवसर पर सीडीओ गुंजन द्विवेदी, एडीएम वैभव मिश्रा, अपर जिलाधिकारी वि.राजस्व मोहम्मद जफर, सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी, अधिशासी अभियन्ता, पीडी, डीसी मनरेगा आदि अधिकारी कर्मचारी मौजूद रहे।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
अपहरण के मामले में फरार चल रहा आरोपी पुलिस के हत्थे चढ़ा, हाटा पुलिस को मिली सफलता
अपहरण के मामले में फरार चल रहा आरोपी पुलिस के हत्थे चढ़ा, हाटा पुलिस को मिली सफलता

हाटा, कुशीनगर। अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत कोतवाली…

मथौली में सांसद ने किया विभिन्न विकास कार्यों का लोकार्पण व श्री राम-जानकी मंदिर का भूमि पूजन
मथौली में सांसद ने किया विभिन्न विकास कार्यों का लोकार्पण व श्री राम-जानकी मंदिर का भूमि पूजन

मथौली बाजार,कुशीनगर: नगर पंचायत मथौली में गुरुवार को पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के तहत सांसद…

जाली नोट के कारोबारियों के प्रताड़ना से टूर एंड ट्रैवल्स संचालक ने की आत्महत्या
जाली नोट के कारोबारियों के प्रताड़ना से टूर एंड ट्रैवल्स संचालक ने की आत्महत्या

हाटा कोतवाली पुलिस ने पांच के विरुद्ध किया मुकदमा दर्ज हाटा कुशीनगर,कोतवाली क्षेत्र के…

छात्र छात्राओं ने मीना का जन्म दिवस धूमधाम से मनाया
छात्र छात्राओं ने मीना का जन्म दिवस धूमधाम से मनाया

मथौली बाजार कुशीनगर, विकास खण्ड मोतीचक अन्तर्गत उच्च प्राथमिक विद्यालय मंगलपुर में मीना जन्म…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking