News Addaa WhatsApp Group Join करें

खड्डा: सांसद व विधायक ने विभिन्न योजनाओं के लाभार्थियों को किया सम्मानित

Ram Bihari Rao

Reported By:

Jan 9, 2024  |  4:03 PM

45 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
खड्डा: सांसद व विधायक ने विभिन्न योजनाओं के लाभार्थियों को किया सम्मानित
  • विकसित भारत संकल्प यात्रा में भजन गायक अनीश सोनी के भजनों पर झूमे लोग
  • नगर पंचायत अध्यक्ष संगीता वर्मा, प्रतिनिधि दुर्गेश्वर वर्मा ने सभी आगन्तुको का किया स्वागत

खड्डा। खड्डा नगर पंचायत स्थित जटाशंकर पोखरे पर मंगलवार को एक भव्य कार्यक्रम के बीच विकसित भारत संकल्प यात्रा कार्यक्रम का आयोजन कर सरकारी योजना का लाभ पाये लाभार्थियों को सांसद विजय दूबे, विधायक विवेकानंद पांडेय, एसडीएम आशुतोष सहित नगर पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि दुर्गेश्वर वर्मा ने प्रमाण पत्र वितरित किया।

आपके लिए और..- सात पुलिसकर्मियों को गृह मंत्रालय के सेवा पदक, एसपी केशव...

मंगलवार को कस्बे के जटाशंकर पोखरा पर विकसित भारत संकल्प यात्रा में एलईडी वैन के माध्यम से प्रधानमंत्री व मुख्यमंत्री द्वारा चलाई गई योजनाओं का विस्तार पूर्वक जानकारी दी गई। अतिथियों ने बाल विकास विभाग द्वारा आयोजित गोद भराई व अन्नप्राशन संस्कार भी संपन्न कराए गए। मुख्य अतिथि सांसद विजय कुमार दूबे ने कहा कि सरकार की योजनाओं का सीधा लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंच रहा है। भारत विकसित राष्ट्र की ओर बढ़ रहा है। विशिष्ट अतिथि विधायक विवेकानन्द पाण्डेय ने कहा की देश व प्रदेश का सर्वांगीण विकास हो रहा है जिसके वजह से नगर व गांवों की तस्वीर बदल रही है। नगर में पेयजल की समस्या का शीघ्र समाधान होगा। कार्यक्रम को पूर्व विधायक दीपलाल भारती, पूर्व चेयरमैन डा. निलेश मिश्रा, अजय गोविंद राव शिशु, भाजपा नेता आलोक तिवारी, विजय लक्ष्मी मिश्रा आदि ने संबोधित किया। नगर पंचायत अध्यक्ष श्रीमती संगीता वर्मा ने अतिथियों को अंगवस्त्र, स्मृति चिन्ह व बुके देकर सम्मानित करते हुए नगर के सर्वांगीण विकास में लोगों से सहयोग की अपील की। संचालन नत्थू शर्मा ने किया। इस दौरान एसडीएम आशुतोष, तहसीलदार महेश कुमार, ईओ संतोष वर्मा, मण्डल अध्यक्ष चन्द्र प्रकाश तिवारी, दिग्विजय शर्मा, प्रिंस मद्धेशिया, संजय गुप्ता, राजेश्वर सिंह, पवन मद्धेशिया, डा.पारसनाथ गुप्ता, आनंद सिंह आदि मौजूद रहे।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
अपहरण के मामले में फरार चल रहा आरोपी पुलिस के हत्थे चढ़ा, हाटा पुलिस को मिली सफलता
अपहरण के मामले में फरार चल रहा आरोपी पुलिस के हत्थे चढ़ा, हाटा पुलिस को मिली सफलता

हाटा, कुशीनगर। अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत कोतवाली…

मथौली में सांसद ने किया विभिन्न विकास कार्यों का लोकार्पण व श्री राम-जानकी मंदिर का भूमि पूजन
मथौली में सांसद ने किया विभिन्न विकास कार्यों का लोकार्पण व श्री राम-जानकी मंदिर का भूमि पूजन

मथौली बाजार,कुशीनगर: नगर पंचायत मथौली में गुरुवार को पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के तहत सांसद…

जाली नोट के कारोबारियों के प्रताड़ना से टूर एंड ट्रैवल्स संचालक ने की आत्महत्या
जाली नोट के कारोबारियों के प्रताड़ना से टूर एंड ट्रैवल्स संचालक ने की आत्महत्या

हाटा कोतवाली पुलिस ने पांच के विरुद्ध किया मुकदमा दर्ज हाटा कुशीनगर,कोतवाली क्षेत्र के…

छात्र छात्राओं ने मीना का जन्म दिवस धूमधाम से मनाया
छात्र छात्राओं ने मीना का जन्म दिवस धूमधाम से मनाया

मथौली बाजार कुशीनगर, विकास खण्ड मोतीचक अन्तर्गत उच्च प्राथमिक विद्यालय मंगलपुर में मीना जन्म…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking