News Addaa WhatsApp Group Join करें

खड्डा: डीएम एवं पुलिस अधीक्षक की मौजूदगी में संपूर्ण समाधान दिवस का हुआ आयोजन

Sanjay Pandey

Reported By:

Dec 21, 2024  |  8:10 PM

158 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
खड्डा: डीएम एवं पुलिस अधीक्षक की मौजूदगी में संपूर्ण समाधान दिवस का हुआ आयोजन
  • ठंड के मौसम को देखते हुए गरीबों एवं जरुरतमंदों में वितरित हुआ कंबल

खड्डा/कुशीनगर। खड्डा तहसील सभागार में डीएम विशाल भारद्वाज की अध्यक्षता एवं एसपी सन्तोष कुमार मिश्रा की उपस्थिति में सम्पूर्ण समाधान दिवस में कुल 64 शिकायती प्रार्थना पत्र प्राप्त हुए, जिसमें से 5 प्रार्थना पत्रों का मौके से निस्तारण कर दिया गया।

आपके लिए और..- सात पुलिसकर्मियों को गृह मंत्रालय के सेवा पदक, एसपी केशव...

अवशेष प्रार्थना पत्रों को गम्भीरता से लेकर शत-प्रतिशत निष्पक्ष निस्तारण करने हेतु निर्देशित किया गया

शनिवार को आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस में राजस्व विभाग के 19 में से 03 को तत्काल निस्तारित किया गया, राजस्व एवं पुलिस विभाग के संयुक्त मामलों से संबंधित 06, पुलिस विभाग से संबंधित 12 विकास विभाग से संबंधित 12 तथा अन्य विभाग के 15 मामलों में 05 प्रार्थना पत्र का निस्तारण तत्काल एवं अवशेष 59 प्रार्थना पत्रों को संबंधित विभाग को निस्तारण के निर्देश के साथ सौंपा गया। समाधान दिवस में पूर्व विधायक दीपलाल भारती ने नगर पंचायत खड्डा में आयुर्वेदिक अस्पताल खोलने एवं अन्य द्वारा तहसील परिसर में रजिस्ट्री कार्यालय स्थापित करने की मांग की गई। इसके बाद गरीबों एवं असहायों के बीच कंबल वितरित किया गया।

इस दौरान परियोजना निदेशक जगदीश त्रिपाठी, उप जिलाधिकारी ऋषभ पुंडीर, सीएमओ डॉ0 सुरेश पटारिया, सीओ खड्डा उमेश भट्ट, डीपीओ विनय कुमार , जिला कृषि अधिकारी डॉ मेनका, कृषि उप निदेशक आशीष कुमार, जिला कार्यक्रम अधिकारी एस के राय, बीएसए राम जियावन मौर्य, जिला पंचायतराज अधिकारी आलोक प्रियदर्शी, तहसीलदार महेश कुमार सहित खड्डा, हनुमानगंज एवं नेबुआ नौरंगिया थाने के पुलिस अधिकारी मौजूद रहे।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
अपहरण के मामले में फरार चल रहा आरोपी पुलिस के हत्थे चढ़ा, हाटा पुलिस को मिली सफलता
अपहरण के मामले में फरार चल रहा आरोपी पुलिस के हत्थे चढ़ा, हाटा पुलिस को मिली सफलता

हाटा, कुशीनगर। अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत कोतवाली…

मथौली में सांसद ने किया विभिन्न विकास कार्यों का लोकार्पण व श्री राम-जानकी मंदिर का भूमि पूजन
मथौली में सांसद ने किया विभिन्न विकास कार्यों का लोकार्पण व श्री राम-जानकी मंदिर का भूमि पूजन

मथौली बाजार,कुशीनगर: नगर पंचायत मथौली में गुरुवार को पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के तहत सांसद…

जाली नोट के कारोबारियों के प्रताड़ना से टूर एंड ट्रैवल्स संचालक ने की आत्महत्या
जाली नोट के कारोबारियों के प्रताड़ना से टूर एंड ट्रैवल्स संचालक ने की आत्महत्या

हाटा कोतवाली पुलिस ने पांच के विरुद्ध किया मुकदमा दर्ज हाटा कुशीनगर,कोतवाली क्षेत्र के…

छात्र छात्राओं ने मीना का जन्म दिवस धूमधाम से मनाया
छात्र छात्राओं ने मीना का जन्म दिवस धूमधाम से मनाया

मथौली बाजार कुशीनगर, विकास खण्ड मोतीचक अन्तर्गत उच्च प्राथमिक विद्यालय मंगलपुर में मीना जन्म…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking