खड्डा/कुशीनगर। खड्डा विकास खण्ड के बंजारी पट्टी गांव निवासी वार्ड सदस्य ने गांव के जिम्मेदारों पर अपने सगे संबंधियों एवं स्वयं के फर्मों से लाखों रुपए भुगतान कराए जाने का आरोप लगाते हुए खण्ड विकास अधिकारी खड्डा को शिकायती पत्र देकर जांच एवं कार्रवाई की मांग की है।
बंजारी पट्टी ग्राम सभा निवासी वार्ड संख्या 11के वार्ड सदस्य अंकित तिवारी ने मंगलवार को खण्ड विकास अधिकारी खड्डा को शिकायती पत्र देते हुए आरोप लगाया है कि वर्तमान जिम्मेदार द्वारा ग्राम सभा के सरकारी धन को पद का दुरूपयोग करते हुए स्वयं अथवा सगे संबंधियों के फर्मों से भुगतान कराया गया है जो विधि विरुद्ध है। शिकायतकर्ता ने जांच कर कार्रवाई की मांग की है।

बोदरवार, कुशीनगर :- नया प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर आयोजित आयुष्मान भव साप्ताहिक मेले सहित…
कुशीनगर। युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय और मेरा युवा भारत के तत्वावधान में इंडियन…
हाटा, कुशीनगर। युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय और मेरा युवा भारत के तत्वावधान में…
कुशीनगर। अपराध के खिलाफ सख्ती, अपराधियों पर लगातार शिकंजा और गंभीर मामलों में त्वरित…