Sunday, 29 November 2026 | कुशीनगर • गोरखपुर • देवरिया • बिहार • मुंबई
अड्डा ब्रेकिंग • जिला निर्वाचन अधिकारी ने विशेष अभियान दिवस पर विभिन्न बूथों का किया निरीक्षण, पात्र मतदाताओं के नाम मतदाता सूची में शामिल करने के दिए निर्देश• दहेज हत्या के मामले में दो वांछित गिरफ्तार• मतदाता पंजीकरण शिविर का आयोजन मठिया बुजुर्ग में, युवाओं के नाम जोड़े गए• भुजौली बाजार में विशेष मतदाता पंजीकरण शिविर, 100 से अधिक नाम जोड़े गए• जनपदीय अंताकक्षरी प्रतियोगिता में मोतीचक के छात्राओं ने जीता गोल्ड मेडल
Advertisement

कलशयात्रा में उमड़े श्रद्धालु, जयकारों से गूंजी दिशाएं

सुनील नीलम
May 28, 2025, 6:57 PM IST • अब तक 234 लोगों ने पढ़ा • ⏱️ पढ़ने में समय: 1 मिनट
  • घोड़ही माता दुर्गा स्थान परिसर में हनुमत महायज्ञ का शुभारंभ
  • कलशयात्रा में 501 कन्याओं के साथ श्रद्धालुओं ने भरा कलश

तुर्कपट्टी/कुशीनगर। तमकुही विकास खंड के पकड़ी गोसाई स्थित घोड़ही माता दुर्गा स्थान परिसर में नवनिर्मित हनुमान मंदिर में हनुमान जी की प्रतिमा की प्राण प्रतिष्ठा के निमित्त पांच दिवसीय श्री श्री 1008 श्री हनुमत महायज्ञ का शुभारंभ बुधवार को भव्य कलशयात्रा के साथ हुआ। कलशयात्रा में श्रद्धालुओं का उत्साह देखते ही बन रहा था। महिलाएं, पुरुष और कन्याएं पीत वस्त्र धारण कर जयकारों के साथ शामिल हुईं। वातावरण जयकारों से गुंजायमान हो उठा।

यज्ञाचार्य पं. अवधकिशोर मणि के नेतृत्व में 501 पीत वस्त्रधारी कन्याओं संग सैकड़ों की संख्या में महिला-पुरुष श्रद्धालु कलशयात्रा में शामिल हुए। क्षेत्रीय विधायक सुरेंद्र कुमार कुशवाहा, किसान मोर्चा के जिलाध्यक्ष अजय राय व पूर्व मंडल अध्यक्ष श्रीनिवास राय ने धर्मध्वज दिखाकर कलशयात्रा को रवाना किया। गाजे-बाजे, ढोल-नगाड़े, बैंड-बाजे, दोपहिया व चारपहिया वाहनों के काफिले संग कलशयात्रा धनटोली, पगरा बसंतपुर, पगरा प्रसाद गिरी, खुदरा अहिरौली, बरवाराजापाकड़, मठिया भोकरिया होते हुए देवामन सरोवर पहुंची। यहां पुरोहितों के मंत्रोच्चार के बीच श्रद्धालुओं ने कलश में जल भरा।

Advertisement

कलशयात्रा जब वापस यज्ञस्थल पहुंची तो श्रद्धा का अनुपम दृश्य उपस्थित हुआ। कलश स्थापना के साथ महायज्ञ का विधिवत शुभारंभ हुआ। आयोजक महन्त शिवनाथ पांडेय ने बताया कि यज्ञ के दौरान प्रतिदिन दो समय कथा प्रवचन का आयोजन होगा। मानस मर्मज्ञ कथावाचिका प्रियंका द्विवेदी, वृन्दावन की अर्चनामणि पराशर और रामअवध शुक्ल दोपहर 12:30 बजे व रात्रि 8 बजे कथा प्रवचन करेंगे। यज्ञ की पूर्णाहुति एक जून रविवार को संपन्न होगी। आयोजन को लेकर भक्तों में जबरदस्त उत्साह देखा जा रहा है।

इस दौरान दुर्गेश राय, झुन्नू राय, देवेंद्र सिंह विनोद यादव, चंद्रभान राय, राजबहादुर राय, त्रिलोकि पांडेय, अरुण यादव, फतेह बहादुर उर्फ पप्पू कुशवाहा, डा. कन्हैया शर्मा, रीतेश सिंह आदि उपस्थित रहे।

सुनील नीलम

रिपोर्ट: तुर्कपट्टी, कुशीनगर उत्तर प्रदेश

टैग्स: #तमकुहीराज
कुशीनगर और पूर्वांचल की हर खबर सबसे पहले पाएं
News Addaa के आधिकारिक WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
अभी जुड़ें

कुशीनगर बिज़नेस डायरेक्टरी

WhatsApp शेयर अगली खबर
News Addaa – Kushinagar Breaking News in Hindi