Thursday, 26 November 2026 | कुशीनगर • गोरखपुर • देवरिया • बिहार • मुंबई
अड्डा ब्रेकिंग • रेलवे ट्रैक पर मिला 19 वर्षीय युवती का शव, क्षेत्र में सनसनी• गैंगस्टर एक्ट में अंतर प्रांतीय वांछित एकलाख अली गिरफ्तार, गोवध समेत तीन मुकदमे दर्ज• भाजपा ने दीपक कुमार पांडेय को सौंपी सोशल मीडिया की कमान, पत्रकारों में खुशी की लहर• आईपीएल चीनी मिल खड्डा के पेराई सत्र का विधि-विधान से हुआ शुभारंभ• अल्ट्रासाउंड सेंटरों पर छापा, जांच टीम को देख भागे संचालक, एक सेंटर सील
Advertisement

Kushinagar News/कुशीनगर: सरकारी देशी शराब की दुकान में मिलावटी शराब बनाने वाले मामले में आरोपियों पर होगी गैगेस्टर व गुंडा एक्ट की कार्रवाई

Sanjay Pandey
Reported By: Sanjay Pandey
Dec 1, 2022, 7:51 PM IST • अब तक 948 लोगों ने पढ़ा • ⏱️ पढ़ने में समय: 1 मिनट

खड्डा/कुशीनगर। हनुमानगंज थाना क्षेत्र के पनियहवा स्थित सरकारी देशी शराब की दुकान में रविवार को डिप्टी कमिश्नर गोरखपुर की छापेमारी में भारी मात्रा में मिलावट करने की सामग्री बरामद होने के मामले में पुलिस ने तीन अभियुक्तों को गिरफ्तार करके उनके कब्जे से नकदी सहित विभिन्न ब्रांडों के देशी शराब बरामद करते हुए धोखाधड़ी, आबकारी एक्ट सहित अन्य धाराओं में मुकदमा पंजीकृत कर अभियुक्तों को जेल भेज दिया। आबकारी विभाग दुकान के लाइसेंस निरस्त करने एवं पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर हनुमानगंज पुलिस अभियुक्तों पर गैगेस्टर सहित गुंडा एक्ट की कार्रवाई भी करेगी।

बताते चलें कि हनुमानगंज थाना क्षेत्र के पनियहवा स्थित देशी शराब की दुकान पर बीते रविवार को डिप्टी कमिश्नर डा. सुरेश चन्द्रा ने मुखबिर की सूचना पर छापेमारी की थी। कई घण्टे तक चली कार्रवाई में आबकारी व पुलिस की संयुक्त टीम को मिलावटी शराब बनाये जाने के रैपर, शीशी, स्प्रीट, ढक्कन सहित विभिन्न ब्रांडों के 9590 शीशी देशी शराब,10 लीटर तरल पदार्थ, नकली क्यू आर कोड़ के साथ अभियुक्त अनुज्ञापी सावित्री देवी, लक्ष्मन श्रीवास्तव, जितेन्द्र, रामभजन, रमाकांत गुड्डू, सुबाष के विरुद्ध आबकारी एक्ट, धोखाधड़ी, कूटरचना सहित अन्य गंभीर धाराओं में मुकदमा पंजीकृत कर लक्ष्मन श्रीवास्तव, रामभजन एवं रमाकांत को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। बीते मंगलवार को हनुमानगंज थाने के नवनिर्मित जनसुनवाई कक्ष के उद्घाटन समारोह में आए पुलिस अधीक्षक धवल जायसवाल ने मिलावटी देशी शराब बनाने व बेचने वाले अभियुक्तों पर गैंगेस्टर व गुंडा एक्ट की कार्रवाई कराये जाने की बात कही।

Advertisement

इस संबंध में एसएचओ हनुमानगंज रामसहाय चौहान का कहना है कि सरकारी देशी शराब की दुकान में मिलावट के सामान के साथ पकड़े गए आरोपी अभियुक्तों पर गैगेस्टर एवं गुंडा एक्ट की कार्रवाई की जाएगी।

Sanjay Pandey

तहसील प्रभारी खड्डा, कुशीनगर उत्तर प्रदेश

कुशीनगर और पूर्वांचल की हर खबर सबसे पहले पाएं
News Addaa के आधिकारिक WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
अभी जुड़ें

कुशीनगर बिज़नेस डायरेक्टरी

WhatsApp शेयर अगली खबर
News Addaa – Kushinagar Breaking News in Hindi