News Addaa WhatsApp Group Join करें

कुशीनगर: भारतीय किसान संघ ने तीन सूत्रीय ज्ञापन सौप भाजपा की चुनावी वादे को पूरा करने का किया मांग

न्यूज अड्डा डेस्क

Reported By:

May 11, 2022  |  7:43 PM

870 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
कुशीनगर: भारतीय किसान संघ ने तीन सूत्रीय ज्ञापन सौप भाजपा की चुनावी वादे को पूरा करने का किया मांग

साखोपार/कुशीनगर। सूबे में भाजपा द्वारा किये गए चुनावी वादे को याद दिलाते हुए भारतीय किसान संघ ने बुधवार को कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन करते हुए मुख्यमंत्री के नाम संबोधित ज्ञापन जिलाधिकारी को सौंप चुनावी वादों को पूरा करने की मांग किया।

आपके लिए और..- पुरानी रंजिश में चाकूबाजी से मचा हड़कंप, दो युवकों पर...

मुख्यमंत्री के नाम संबोधित ज्ञापन में भारतीय किसान संघ की इकाई कुशीनगर ने कहा है कि वर्तमान की उत्तर प्रदेश सरकार ने अपने चुनावी संकल्प पत्र में किसानों को सरकार बन जाने के बाद नलकूप की बिजली निःशुल्क देने के नाम पर उत्तर प्रदेश के किसानों ने वर्तमान सरकार के संकल्प पत्र पर विश्वास कर पुनः सरकार बनवाई।परंतु उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा अभी तक दिए वचन का पालन नहीं हो पाया है।इसलिए किसानों की भावनाओं व मांगो को समझकर किसान हित को ध्यान में रखते हुए मुख्यमंत्री से भारतीय किसान संघ मांग करता है कि उत्तर प्रदेश सरकार ने अपने चुनावी घोषणा पत्र 2022 में किसानों को नलकूप की बिजली निःशुल्क देने के संकल्प को पूर्ण करे।सरकार गठन के बाद विद्युत विभाग के अनियंत्रित अधिकारियों पर नियंत्रण, विद्युत बिलों को शुद्ध कराने और अघोषित बिजली कटौती को रोस्टर के अनुसार दिया जाय।निजी नलकूपों पर विद्युत विभाग द्वारा लगाए जा रहे विद्युत मीटर को रोकने की मांग की है।इस अवसर पर जिलाध्यक्ष आनन्द कुमार तिवारी,जिलाउपाध्यक्ष महेंद्र मणि त्रिपाठी,कमलेश कुमार,जय प्रकाश पाण्डेय, महिमा मिश्रा, ओम प्रकाश शुक्ला, विद्या सागर यादव,हेमंत कुमार पांडेय, शैलेश सिंह,हृदयनारायण आदि मौजूद रहे।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
पंचायत भवन का भूमि पूजन और आंगनबाड़ी भवन का हुआ उद्घाटन
पंचायत भवन का भूमि पूजन और आंगनबाड़ी भवन का हुआ उद्घाटन

खड्डा, कुशीनगर। खड्डा विकास खण्ड के ग्राम पंचायत रामपुर गोनहा में शनिवार को पंचायत…

राधा अष्टमी पर जटाशंकर पोखरा पर विशाल भंडारा, बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने ग्रहण किया प्रसाद
राधा अष्टमी पर जटाशंकर पोखरा पर विशाल भंडारा, बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने ग्रहण किया प्रसाद

खड्डा, कुशीनगर। राधा अष्टमी के पावन अवसर पर शनिवार को नगर पंचायत खड्डा स्थित…

खड्डा क्षेत्र के गन्ना किसानों ने गडौरा चीनी मिल को गन्ना आवंटन का किया विरोध
खड्डा क्षेत्र के गन्ना किसानों ने गडौरा चीनी मिल को गन्ना आवंटन का किया विरोध

साधारण सभा की बैठक में शामिल हुए सांसद और विधायक खड्डा, कुशीनगर। सहकारी गन्ना…

गैंगस्टर एक्ट में फरार 25 हजार का इनामी राकेश राम दबोचा गया, कसया पुलिस और स्वाट टीम की संयुक्त कार्रवाई
गैंगस्टर एक्ट में फरार 25 हजार का इनामी राकेश राम दबोचा गया, कसया पुलिस और स्वाट टीम की संयुक्त कार्रवाई

कुशीनगर। अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान में कसया पुलिस को…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking