News Addaa WhatsApp Group Join करें

कुशीनगर: कृषि सूचना तंत्र सुदृढ़ीकरण एवं कृषक जागरूकता के अंतर्गत विराट किसान मेले का होगा आयोजन

न्यूज अड्डा कसया

Reported By:

Nov 24, 2023  |  6:11 PM

95 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
कुशीनगर: कृषि सूचना तंत्र सुदृढ़ीकरण एवं कृषक जागरूकता के अंतर्गत विराट किसान मेले का होगा आयोजन

कुशीनगर। उप कृषि निदेशक आशीष कुमार ने बताया कि कृषि उत्पादन में वृद्धि के लिए प्रसार कृषि निवेश एवं तकनीकी प्रबन्धन योजना अन्तर्गत वित्तीय वर्ष 2023-24 में जनपद कुशीनगर में कृषि सूचना तन्त्र के सुदृढ़ीकरण एवं कृषक जागरूकता कार्यक्रम के अन्तर्गत विराट किसान मेला का आयोजन दिनांक 25.11.2023 से 27.11.2023 तक श्री शक्ति महायज्ञ स्थल, नरायनपुर रामसहाय थाना+पोस्ट- पटहेरवा विकास खण्ड- तमकुहीराज एवं दिनांक 29.11.2023 से 30.11.2023 तक कुशीनगर सूर्य महोत्सव स्थान- सूर्य मन्दिर ग्राम-महुअवा बुजूर्ग, तुर्कपट्टी विकास खण्ड-तमकुहीराज में किया जा रहा है।

आपके लिए और..- सीरियल-3 | जनता की संतुष्टि और पुलिसिंग के आंकड़े..! 11वीं...

उन्होंने बताया कि इसमें कृषि उत्पादन में स्थाई एवं नियमित वृद्धि, कृषकों की आय में वृद्धि, कृषकों के आर्थिक एवं सामाजिक स्तर में उन्न्यन तथा शासन द्वारा किसानों के हितार्थ संचालित योजनाओं की जानकारी एवं कृषकों को उसके लाभ के विषय में जानकारी दिया जायेगा। मेले में कृषकों को उन्नतशील खेती के विषय में एवं फसल अवशेष प्रबन्धन (पराली प्रबन्धन) के विषय पर विशेष जानकारी विशेषज्ञों द्वारा दिया जायेगा।

अतः जनपद कुशीनगर के समस्त कृषक बन्धुओं से अनुरोध है कि उक्त तिथियों पर विराट किसान मेला में भाग लेकर कृषि सम्बन्धि आधुनिकतम् तकनीकी जानकारी प्राप्त कर लाभ उठायें।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
उच्च प्राथमिक विद्यालय मुंडेरा रतनपट्टी कंपोजिट में सेवा संकल्प अभियान के तहत चित्रकला प्रतियोगिता आयोजित
उच्च प्राथमिक विद्यालय मुंडेरा रतनपट्टी कंपोजिट में सेवा संकल्प अभियान के तहत चित्रकला प्रतियोगिता आयोजित

कुशीनगर। विकास खण्ड कसया के उच्च प्राथमिक विद्यालय मुंडेरा रतनपट्टी कंपोजिट में *सेवा संकल्प…

हत्या के मुकदमे में महीनों से फरार चल रही महिला गिरफ्तार, तरकुलहा मंदिर के पास से कप्तानगंज पुलिस ने दबोचा
हत्या के मुकदमे में महीनों से फरार चल रही महिला गिरफ्तार, तरकुलहा मंदिर के पास से कप्तानगंज पुलिस ने दबोचा

कुशीनगर। कप्तानगंज थाना क्षेत्र में मार्च माह में हुई हत्या के मामले में वांछित…

लेखपाल संघ ने किया अतिरिक्त हल्के का बहिष्कार, 16 बस्ते किए जमा
लेखपाल संघ ने किया अतिरिक्त हल्के का बहिष्कार, 16 बस्ते किए जमा

हाटा कुशीनगर ,लेखपाल संघ की अन्तर्मंडलीय स्थानांतरण, डीपीसी, वेतन विसंगति और भत्ते आदि मांगों…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking