News Addaa WhatsApp Group Join करें

कुशीनगर: राहुल गाँधी की आवाज़ दबा नहीं पाएगी भाजपा- मो0 जहीरुद्दीन

न्यूज अड्डा डेस्क

Reported By:

Mar 24, 2023  |  6:47 PM

1,013 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
कुशीनगर: राहुल गाँधी की आवाज़ दबा नहीं पाएगी भाजपा- मो0 जहीरुद्दीन

Advertisement

पडरौना/कुशीनगर। शुक्रवार को विधानसभा पडरौना में कांग्रेस के पूर्व विधानसभा प्रत्याशी मोहम्मद जहीरूद्दीन के नेतृत्व में भाजपा सरकार के द्वारा राहुल गांधी की सदस्यता रद्द किए जाने के विरोध में पडरौना सुभाष चौक से कठकुइयां मोड़ तक कैंडल मार्च करके विरोध प्रदर्शन किया।

आपके लिए और..- सात पुलिसकर्मियों को गृह मंत्रालय के सेवा पदक, एसपी केशव...

विरोध प्रदर्शन में अल्पसंख्यक जिला अध्यक्ष जाहिद कुरैशी नगर अध्यक्ष अनिल यादव वसीयुल्लाह,फैयाज सुलतान, महफूज,अरमान,राजा, खुशबुद्दिन अली,जमाल कुरैशी,जाहिद कुरैशी, अब्दुलरहमान,नौशाद,मंटू प्रजापति सुरज चौरसिया कन्हैया यादव आदि लोग शामिल रहे।विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं मोहम्मद जहीरुद्दीन ने कहा कि मोदी सरकार अडानी को बचाने के लिए लोकतंत्र की हत्या पर उतारू है और जनता के हक की लड़ाई लड़ते हुए देश को बचाने के लिए राहुल गांधी सदन में आवाज उठा रहे थे उनकी आवाज को दबाने के लिए इस सरकार का तानाशाही रवैया सामने आया है और आनन-फानन में राहुल गांधी की सदस्यता रद्द कराई गई है। भारतीय लोकतंत्र के इतिहास में यह पहली बार ऐसा हुआ है कि सरकार पूरी तरह तानाशाह बनकर अपने खिलाफ उठने वाली आवाज को कुचल रही है लोकतंत्र को बचाने के लिए हम सभी को एकजुट होकर इस सरकार के खिलाफ आवाज उठाना है क्योंकि राहुल गांधी सभी भारतीयों की आवाज हैं और यह आवाज बंद नहीं होनी चाहिए। सदन में नहीं तो सड़क पर यह आवाज उठेगी।

अल्पसंख्यक जिला अध्यक्ष जाहिद कुरैशी ने कहा कि सरकार लाख कोशिश कर ले लेकिन अडानी के कुकर्म को छिपा नहीं पाएगी। जनता समझ गई है और आने वाले समय में इनके अहंकार को जनता तो लोकतंत्र के हत्यारे मुर्दाबाद के नारों के साथ राहुल गांधी जिंदाबाद के नारों के साथ कैंडल मार्च करते हुए कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ता महात्मा गांधी के प्रतिमा के पास पहुंचे और वहां सांकेतिक विरोध किया।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
अपहरण के मामले में फरार चल रहा आरोपी पुलिस के हत्थे चढ़ा, हाटा पुलिस को मिली सफलता
अपहरण के मामले में फरार चल रहा आरोपी पुलिस के हत्थे चढ़ा, हाटा पुलिस को मिली सफलता

हाटा, कुशीनगर। अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत कोतवाली…

मथौली में सांसद ने किया विभिन्न विकास कार्यों का लोकार्पण व श्री राम-जानकी मंदिर का भूमि पूजन
मथौली में सांसद ने किया विभिन्न विकास कार्यों का लोकार्पण व श्री राम-जानकी मंदिर का भूमि पूजन

मथौली बाजार,कुशीनगर: नगर पंचायत मथौली में गुरुवार को पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के तहत सांसद…

जाली नोट के कारोबारियों के प्रताड़ना से टूर एंड ट्रैवल्स संचालक ने की आत्महत्या
जाली नोट के कारोबारियों के प्रताड़ना से टूर एंड ट्रैवल्स संचालक ने की आत्महत्या

हाटा कोतवाली पुलिस ने पांच के विरुद्ध किया मुकदमा दर्ज हाटा कुशीनगर,कोतवाली क्षेत्र के…

छात्र छात्राओं ने मीना का जन्म दिवस धूमधाम से मनाया
छात्र छात्राओं ने मीना का जन्म दिवस धूमधाम से मनाया

मथौली बाजार कुशीनगर, विकास खण्ड मोतीचक अन्तर्गत उच्च प्राथमिक विद्यालय मंगलपुर में मीना जन्म…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking