News Addaa WhatsApp Group Join करें

कुशीनगर: पुलिस उप महानिरीक्षक ने किया अपराध की समीक्षा, कानून व्यवस्था के लिए दिये आवश्यक दिशा-निर्देश

न्यूज अड्डा डेस्क

Reported By:

Dec 2, 2022  |  5:41 PM

678 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
कुशीनगर: पुलिस उप महानिरीक्षक ने किया अपराध की समीक्षा, कानून व्यवस्था के लिए दिये आवश्यक दिशा-निर्देश

कुशीनगर। शुक्रवार को पुलिस उपमहानिरीक्षक गोरखपुर परिक्षेत्र गोरखपुर जे0 रविन्द्र गौड द्वारा पुलिस अधीक्षक कुशीनगर धवल जायसवाल की उपस्थिति में पुलिस लाइन्स सभागार में जनपद के समस्त क्षेत्राधिकारी एवं थाना प्रभारियों के साथ कानून व्यवस्था एवं अपराध की समीक्षा गोष्ठी की गई । गोष्ठी में समस्त क्षेत्राधिकारियों/ थाना प्रभारियों से उनके थाना क्षेत्र की स्थिति, अपराध की प्रवृत्ति, क्षेत्र में आने वाली चुनौतियों आदि के संबंध में जानकारी प्राप्त की गई । जनपद की सीमा बिहार बॉर्डर से सटे होने के कारण उत्पन्न होने वाली समस्याओं जैसे अवैध शराब और मादक पदार्थों की तस्करी, मानव तस्करी आदि की रोकथाम हेतु संबंधित को आवश्यक निर्देश दिए। उपमहानिरीक्षक द्वारा समस्त थाना प्रभारियों को क्षेत्र में कानून व्यवस्था को बनाए रखने हेतु एवं पुलिस का व्यवहार जनता के प्रति अच्छा रखने के निर्देश दिए गए। साथ ही शाम को पुलिस बल द्वारा स्थान बदल-बदल कर फुट पेट्रोलिंग करने तथा वाहनों की जांच करने का निर्देश भी दिया। उन्होंने अवैध खनन और अवैध शराब की बिक्री पर पूर्ण रूप से रोक लगाने का निर्देश दिया। जुआ, मिलावटी शराब, और अन्य विषयों पर सख्त कार्रवाई करने के साथ ही पेंडिंग पड़े कार्यों/विवेचनाओं को जल्द निस्तारित करने के निर्देश दिए।

आपके लिए और..- डोल मेला आयोजकों संग कोतवाली में बैठक सम्पन्न

उन्होंने कहा कि कार्रवाई सभी पर की जाए गुंडों को किसी भी तरह से बख्शा नहीं जाए, क्षेत्र में होने वाली गतिविधियों पर नजर रखी जाए जो माननीय मुख्यमंत्री द्वारा निर्देश आए हैं उनका पूरी तरह से पालन किया जाए। साथ ही शाम को पुलिस बल द्वारा स्थान बदल-बदल कर फुट पेट्रोलिंग करने तथा वाहनों की जांच करने के निर्देश भी दिए गए। उक्त गोष्ठी में अपर पुलिस अधीक्षक सहित जनपद के समस्त क्षेत्राधिकारी एवं थाना प्रभारी उपस्थित रहे। इसके अतिरिक्त जनपद के समस्त बीपीओ के साथ गोष्ठी कर आवश्यक दिशा निर्देश दिये गये।

इस दौरान अपर पुलिस अधीक्षक रितेश कुमार सिंह, समस्त क्षेत्राधिकारी, समस्त प्रभारी निरीक्षक/ प्रतिसार निरीक्षक,समस्त शाखा प्रभारी, पी0आर0ओ एवं अन्य अधि0/कर्मचारीगण मौजूद रहें।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
नेपाल कमाने गए युवकों का संपर्क टूटने पर परेशान हो रहे परिजन 
नेपाल कमाने गए युवकों का संपर्क टूटने पर परेशान हो रहे परिजन 

बोदरवार,कुशीनगर :- स्थानीय क्षेत्र के कई गाँवों से अपनी रोजी रोटी को लेकर पड़ोसी…

मारपीट में घायल हुआ रेलवे का गेटमैन, घटना स्थल का अधिकारीयों ने लिया जायजा
मारपीट में घायल हुआ रेलवे का गेटमैन, घटना स्थल का अधिकारीयों ने लिया जायजा

बोदरवार कुशीनगर :- स्थानीय ग्राम सभा से तिनहवा को जा रही मुख्य मार्ग पर…

डोल मेला आयोजकों संग कोतवाली में बैठक सम्पन्न
डोल मेला आयोजकों संग कोतवाली में बैठक सम्पन्न

त्यौहारों को सकुशल सम्पन्न कराने के लिए पुलिस प्रशासन प्रतिबद्ध, थानाध्यक्ष हाटा, कुशीनगर। स्थानीय…

नगर पंचायत अध्यक्ष व सहयोगी को महिला व उसके पति ने दिया धमकी मुकदमा दर्ज 
नगर पंचायत अध्यक्ष व सहयोगी को महिला व उसके पति ने दिया धमकी मुकदमा दर्ज 

हाटा कुशीनगर स्थानीय कोतवाली क्षेत्र नगर पंचायत सुकरौली राजनेति कश्यप व उनके सहयोगी सानू…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking