Sunday, 22 November 2026 | कुशीनगर • गोरखपुर • देवरिया • बिहार • मुंबई
अड्डा ब्रेकिंग • दाहुगंज : रजनीश राय के बल्ले ने मचाया धमाल महज 7 ओवर में कुशीनगर महोत्सव समिति ने दर्ज की 9 विकेट से शानदार जीत• समउर चौकी पुलिस ने ग्रामीणों को किया सतर्क चौकी प्रभारी अखिलेश यादव ने कहा—पुलिस की आंखों के साथ जनता का पहरा भी जरूरी• हाटा में जाम से मिलेगी राहत, टीआई और कोतवाल ने एनएच पर किया भ्रमण, बना रहे हैं नया प्लान• हाटा कोतवाली में एसपी का बड़ा एक्शन, कोतवाल के बाद चौकी प्रभारी और प्रशिक्षु आरक्षी भी निलंबित• भाजपा नेता ऋषि त्रिपाठी ने मुख्यमंत्री को स्वास्थ्य केंद्रों की बदहाली पर सौंपा ज्ञापन
Advertisement

कुशीनगर: डीएम व एसपी ने बूथों का किया निरीक्षण

न्यूज अड्डा कसया
May 23, 2024, 3:07 PM IST • अब तक 103 लोगों ने पढ़ा • ⏱️ पढ़ने में समय: 1 मिनट

कुशीनगर। लोकसभा सामान्य निर्वाचन 2024 को स्वतन्त्र, निष्पक्ष, पारदर्शी, विश्वसनीय,शान्तिपूर्ण ढंग से सम्पन्न कराने के दृष्टिगत विधान सभा पडरौना के प्राथमिक विद्यालय मटियरवा के बूथों का जिलाधिकारी उमेश मिश्रा एवं पुलिस अधीक्षक धवल जायसवाल ने औचक निरीक्षण करते हुए व्यवस्थाओं का स्थलीय अवलोकन किया ।

निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने मतदान तिथि 01 जून को मतदाताओं के लिए मतदान केंद्रों पर किए गए भारत निर्वाचन आयोग के निर्देश के क्रम में उपलब्ध कराए जाने वाली आधारभूत सुविधाएं जैसे स्वच्छ पेयजल, छायादार विश्राम स्थल, शौचालय, रैंप, वॉलिंटियर्स, कक्ष में पर्याप्त रोशनी, विद्युत व्यवस्था आदि की जानकारी ली। साथ ही साथ बूथ पर किए गए व्यवस्था माइक्रोआब्जर्वर, वेबकास्टिंग आदि बिंदुओं पर गहनता से निरीक्षण करते हुए उपजिलाधिकारी सदर (पडरौना) को आवश्यक दिशा निर्देश दिये। उन्होंने कहा कि सभी मतदेय स्थलों पर निर्वाचन आयोग के निर्देश के क्रम में मानक के अनुरूप एश्योर्ड मिनिमम फैसिलिटीज अवश्य उपलब्ध रहे। उन्होंने निर्देश दिया कि निर्वाचन आयोग के गाइडलाइंस के अनुरूप सारी प्रक्रियाएं पूर्ण की जाए और बीएलओ के माध्यम से सभी मतदाताओं को अविलम्ब मतदाता पर्ची सूची व वोटर गाइडलाईन अनिवार्य रूप से उपलब्ध करा दिया जाये। जिससे मतदाताओं को यह स्पष्ट रहें कि उनका मतदान किस मतदान केन्द्र के किस बूथ पर पड़ना है।

Advertisement

निरीक्षण के दौरान उप जिलाधिकारी सदर व्यास नारायण उमराव, क्षेत्रीय लेखपाल, बूथ लेवल अधिकारी गण सहित अन्य अधिकारी/ कर्मचारी उपस्थित रहें।

न्यूज अड्डा कसया

रिपोर्टर: कसया, कुशीनगर उत्तर प्रदेश

टैग्स: #पड़रौना
कुशीनगर और पूर्वांचल की हर खबर सबसे पहले पाएं
News Addaa के आधिकारिक WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
अभी जुड़ें
WhatsApp शेयर अगली खबर
News Addaa – Kushinagar Breaking News in Hindi