News Addaa WhatsApp Group Join करें

कुशीनगर: डीएम ने आमजन से किया आह्वान अर्हता रखने वाले युवा अधिक से अधिक करें आवेदन

न्यूज अड्डा कसया

Reported By:

Dec 2, 2023  |  8:07 PM

157 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
कुशीनगर: डीएम ने आमजन से किया आह्वान अर्हता रखने वाले युवा अधिक से अधिक करें आवेदन
  • लोकतंत्र की मजबूती के लिए युवा अपना नाम अवश्य जुड़वाएँ- डीएम
  • डीएम ने मतदाता पुनरीक्षण कार्य का किया औचक निरीक्षण
  • निरीक्षण दौरान भरे गए आवेदनों की ली जानकारी
  • जनपद के समस्त मतदेय स्थलों पर बीएलओ उपस्थित रह कर करें प्रभावी कार्यवाही-डीएम

कुशीनगर । जिलाधिकारी उमेश मिश्रा व मुख्य विकास अधिकारी गुंजन द्विवेदी द्वारा तहसील तमकुहीराज के अंतर्गत प्राथमिक विद्यालय हरिहरपुर सेवरही खास में विशेष मतदाता पुनरीक्षण अभियान के तहत औचक निरीक्षण किया गया।

आपके लिए और..- सीरियल-3 | जनता की संतुष्टि और पुलिसिंग के आंकड़े..! 11वीं...

निरीक्षण दौरान फार्म 6, फॉर्म 7 और फॉर्म 8 भरे हुए फॉर्म के विषय में उपस्थित बीएलओ से पूछताछ कर जानकारी ली एवं ज्यादा से ज्यादा फॉर्म भरवाने हेतु निर्देशित किया ।

जिलाधिकारी ने इस अवसर पर बताया कि 01 जनवरी 2024 को 18 वर्ष की आयु पूर्ण करने वाले सभी युवक/युवतियां का नाम मतदाता सूची में शामिल किया जा रहा है, उन्होंने ऐसे अन्य सभी जनपदवासियों से अपील किया है कि जो अर्हता पूरी करते हों और उनका नाम मतदाता सूची नही है वे सभी अपना नाम मतदाता सूची में जुड़वा सकते हैं । नए मतदाताओं को फॉर्म 06 भरना होगा। यदि किसी मतदाता की मृत्यु हो गई हो अथवा अन्य क्षेत्र का मतदाता बन गया हो वो अपना फॉर्म 07 भर कर नाम विलोपित करा सकता है। इसी प्रकार यदि किसी मतदाता के नाम मे कोई त्रुटि हो वो फॉर्म 08 भर कर अपना नाम सही करा सकता है।

जिलाधिकारी ने विशेष पुनरीक्षण अभियान के दौरान बताया कि इसके एंड्रॉयड मतदाता स्मार्टफोन धारक गूगल प्ले स्टोर से *वोटर हेल्पलाइन एप* डाउनलोड करके अथवा भारत निर्वाचन आयोग की वेबसाइट www.voters.eci.gov.in पर भी आवेदन कर सकते हैं।

जिलाधिकारी ने निर्देशित किया कि जनपद के समस्त मतदेय स्थलों पर सभी बीएलओ विशेष मतदाता पुनरीक्षण अभियान के तहत कल दिनांक 03-दिसम्बर को उपस्थित रहेंगे तथा नए मतदाताओं का नाम जुड़वाने एवं विलोपन सूची व स्थानांतरण, मतदाताओं की सूची फॉर्म भरकर प्रभावी कार्यवाही करना सुनिश्चित करेंगे।

जिलाधिकारी ने जनपद वासियों से अनुरोध किया है कि अधिक से अधिक संख्या में युवक युवतियां अपना नाम अवश्य जुड़वाएं जिससे कि मतदाता सूची अपनी शुद्धतम रूप में आ सके और लोकतंत्र को मजबूती मिल सके निरीक्षण के दौरान उपजिलाधिकारी तमकुहीराज विकास चंद्र तथा जनपद स्तरीय अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
उच्च प्राथमिक विद्यालय मुंडेरा रतनपट्टी कंपोजिट में सेवा संकल्प अभियान के तहत चित्रकला प्रतियोगिता आयोजित
उच्च प्राथमिक विद्यालय मुंडेरा रतनपट्टी कंपोजिट में सेवा संकल्प अभियान के तहत चित्रकला प्रतियोगिता आयोजित

कुशीनगर। विकास खण्ड कसया के उच्च प्राथमिक विद्यालय मुंडेरा रतनपट्टी कंपोजिट में *सेवा संकल्प…

हत्या के मुकदमे में महीनों से फरार चल रही महिला गिरफ्तार, तरकुलहा मंदिर के पास से कप्तानगंज पुलिस ने दबोचा
हत्या के मुकदमे में महीनों से फरार चल रही महिला गिरफ्तार, तरकुलहा मंदिर के पास से कप्तानगंज पुलिस ने दबोचा

कुशीनगर। कप्तानगंज थाना क्षेत्र में मार्च माह में हुई हत्या के मामले में वांछित…

लेखपाल संघ ने किया अतिरिक्त हल्के का बहिष्कार, 16 बस्ते किए जमा
लेखपाल संघ ने किया अतिरिक्त हल्के का बहिष्कार, 16 बस्ते किए जमा

हाटा कुशीनगर ,लेखपाल संघ की अन्तर्मंडलीय स्थानांतरण, डीपीसी, वेतन विसंगति और भत्ते आदि मांगों…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking