News Addaa WhatsApp Group Join करें

कुशीनगर: आरक्षी नागरिक पुलिस परीक्षा को सकुशल संपन्न कराने हेतु डीएम ने की बैठक, बोले:- गड़बड़ी हुई तो तय होगी व्यक्तिगत जवाबदेही

न्यूज अड्डा कसया

Reported By:

Feb 13, 2024  |  5:03 PM

161 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
कुशीनगर: आरक्षी नागरिक पुलिस परीक्षा को सकुशल संपन्न कराने हेतु डीएम ने की बैठक, बोले:- गड़बड़ी हुई तो तय होगी व्यक्तिगत जवाबदेही
  • सुचिता, पारदर्शिता व नकलविहीन होगी 22 केंद्रों पर परीक्षाएं, छोटी गलती भी होगी अक्षम्य- जिलाधिकारी
  • नियत समय से परीक्षा केंद्रों के गेट कर दिए जाएंगे बंद, सभी परीक्षार्थी समय से ग्रहण कर ले स्थान- डीएम

कुशीनगर। उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड लखनऊ के द्वारा आयोजित उत्तर प्रदेश पुलिस में आरक्षी नागरिक पुलिस के पदों पर सीधी भर्ती 2023 की परीक्षा को सकुशल संपन्न कराने को लेकर जिलाधिकारी उमेश मिश्रा की अध्यक्षता और पुलिस अधीक्षक धवल जायसवाल की उपस्थिति में पुलिस लाइन सभागार में मंगलवार को बैठक संपन्न हुई।

आपके लिए और..- एम्बुलेंस’ बनी शराब तस्करों की ढाल, तरयासुजान पुलिस ने खोला...

उन्होंने सभी स्टेटिक एवं सेक्टर मजिस्ट्रेट,केंद्र व्यवस्थापक, केंद्र पर्यवेक्षक व सहायक केंद्र व्यवस्थापकों को निर्देश दिया कि परीक्षा की जो नियम-शर्तें भर्ती बोर्ड ने निर्धारित की हैं, उनके अनुरूप ही परीक्षा संपन्न होगी। सचेत किया कि किसी शिक्षक, चपरासी या अन्य कोई भी परीक्षा केंद्र का स्टाफ मोबाइल नही रखेगा, सिवाय अनुमन्य अधिकारी के। सभी परीक्षा केंद्र कंट्रोल रूम, गैलरी, और कक्ष सीसीटीवी कैमरे से युक्त होने चाहिए। अगर कहीं गैलरी में कैमरे नही लगे तो नामित कार्यदाई संस्था से शीघ्र लगवा लें। उ०प्र० पुलिस में आरक्षी नागरिक पुलिस के पदों पर सीधी भर्ती-2023 की परीक्षा दिनांक 17 एवं 18 फरवरी, 2024 को प्रत्येक दिवस दो सत्रों में पूर्वान्ह 10:00 से 12:00 बजे तक तथा अपरान्ह 03:00 बजे से 05:00 बजे तक जनपद कुशीनगर के निर्धारित कुल 22 परीक्षा केन्द्रों पर परीक्षा सम्पन्न होगी। उक्त परीक्षा केंद्रों पर परीक्षा सकुशल संपन्न कराने हेतु 2 जोनल मजिस्ट्रेट मुख्य विकास अधिकारी तथा अपर जिलाधिकारी (वि/रा), 8 सेक्टर मजिस्ट्रेट, 22 स्टैटिक मजिस्ट्रेट जो जनपद , तहसील एवं ब्लॉक स्तरीय अधिकारी है, नामित किए गए है। इसके अलावे 2 सेक्टर मजिस्ट्रेट तथा 3 स्टैटिक मजिस्ट्रेट रिजर्व भी नामित किए गए है।आधे घंटे पूर्व / भर्ती बोर्ड द्वारा निर्धारित नियत समय पर सभी परीक्षा केंद्रों के गेट बंद कर दिए जाएंगे इसलिए सभी परीक्षार्थियों से अनुरोध से समय के अंतर्गत अपने निर्धारित स्थान ग्रहण कर लें। समय सीमा के उपरांत किसी भी परीक्षार्थी को प्रवेश की अनुमति नहीं मिलेगी। कोषागार के डबल लाकर से पेपर प्राप्त करने, पेपर परीक्षार्थियों में वितरण आदि समस्त कार्य भर्ती बोर्ड के निर्देश के अनुसार हो। किसी भी स्तर पर छोटी से छोटी गलती भी अक्षम्य होगी। किसी भी प्रकार की गड़बड़ी संज्ञान में आई तो व्यक्तिगत रूप से जवाबदेही तय करते हुए संबंधित जिम्मेदार पर बड़ी कार्रवाई होगी। अपर पुलिस अधीक्षक रीतेश कुमार सिंह और अपर जिलाधिकारी वैभव मिश्रा ने परीक्षा प्रारंभ होने से लेकर और समाप्ति तक के सभी बिंदुओं के बारे में बैठक में शामिल सभी को अवगत कराया। बताया कि जनपद में 22 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। उन्होंने केंद्र व्यवस्थापक, सेक्टर मजिस्ट्रेट आदि द्वारा सम्पादित कराए जाने वाले क्रियाकलापों/ कार्यों से अवगत कराया।

पुलिस लाइन सभागार में पुलिस भर्ती परीक्षा को लेकर जिलाधिकारी ने कहा कि यह परीक्षा पूर्णतः नकलविहीन, सुचिता, पारदर्शिता, निष्पक्षतापूर्ण रूप से कराना है। यह बहुत ही संवेदनशील व महत्वपूर्ण कार्य है। इसलिए सभी स्टेटिक एवं सेक्टर मजिस्ट्रेट, केंद्र व्यवस्थापक, केंद्र पर्यवेक्षक व केन्द्र सहायक पहले ही यह देख लें कि किसी भी केंद्र पर कोई कमी न रह जाए। कमरों में सीसीटीवी कैमरा, रिकार्डिंग, शौचालय, बाउंड्री व प्रकाश एवं विद्युत की उचित व्यवस्था पूरी तरह सही हो और भर्ती बोर्ड द्वारा निर्धारित दिशा निर्देशों के अनुरूप हो। सभी केंद्र व्यवस्थापक और शिक्षकों की समय से करा ले। परीक्षार्थियों की सीटिंग व्यवस्था मानक के अनुरूप हो तथा केंद्र के बाहर आसपास अन्यास भीड़ भाड़ न हों। कोई भी अवांक्षित व्यक्ति परीक्षा केंद्रों पर उपस्थित नहीं रहेगा। परीक्षार्थियों से गलत व्यवहार कदापि न करें।

जिलाधिकारी ने स्पष्ट शब्दों में कहा कि केंद्र व्यवस्थापक व पर्यवेक्षक परीक्षा से संबंधित समस्त कार्य कैमरे की निगरानी में कराएंगे। किसी भी प्रकार की लापरवाही व शिथिलता बरतने वाले कर्मचारी/ अधिकारी/अध्यापक /प्रधानाचार्य पर कड़ी कार्यवाही सुनिश्चित की जाएगी। फ्रिस्किंग (तलाशी) करने हेतु महिला एवं पुरुष की ड्यूटी अलग अलग होगी।उन्होंने स्टेटिक मजिस्ट्रेट और केंद्र व्यवस्थापकों को परीक्षा पर कड़ी निगरानी रखने का निर्देश दिया। कहा कि परीक्षा को शान्तिपूर्ण एवं सुचितापूर्ण संपन्न कराने हेतु परीक्षा से पहले से जैमर का इस्तेमाल किया जाएगा।अन्त में जिलाधिकारी ने कहा कि जिनको जो जिम्मेदारी दी गई है वे उसका सकुशलतापूर्वक निर्वहन करना सुनिश्चित करें।

बैठक में पुलिस अधीक्षक धवल जायसवाल ने सुरक्षा व्यवस्था को लेकर अपनी बात रखी और साफ शब्दों में सभी को सचेत किया कि यह संवेदनशील परीक्षा है, बुकलेट का अध्ययन ध्यान से कर लें और एक एक प्वाइंट को सभी लोग अच्छी तरह समझ ले, अगर कोई समस्या हो तो तत्काल अवगत कराए। इसकी निगरानी उच्च स्तर से भी की जायेगी इसलिए सभी लोग अपनी जिम्मेदारी का निर्वाहन गंभीरता से करें।इन परीक्षाओं पर पुलिस की भी पैनी नजर रहेगी, पुलिस बल पूर्णतः सक्रिय रहेगा इसलिए इन परीक्षाओं की संवेदनशीलता को समझते हुए आप में से कोई भी किसी भी प्रकार की लापरवाही नहीं बरतेगा। संलिप्तता और गड़बड़ी की स्थिति में कानूनी कार्रवाई भी निष्पक्ष होगी।

बैठक में अपर पुलिस अधीक्षक, ज्वाइंट मजिस्ट्रेट अंकिता जैन, समस्त उपजिलाधिकारी, बीएसए राम जियावन मौर्य, डीआईओएस रविंद्र कुमार, क्षेत्राधिकारी कुंदन सिंह, सीओ सदर, अर्थ एवं संख्या अधिकारी, एक्स इन पीडब्ल्यूडी, जिला प्रोबेशन अधिकारी विनय कुमार, सम्बन्धित अधिकारी एवं पुलिस अधिकारी, केंद्र व्यवस्थापक, परीक्षा केंद्रों के प्रधानाचार्य आदि मौजूद रहे।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
मोबाइल की जिद में टावर पर चढ़ा युवक, चौकी प्रभारी की सूझबूझ से टला बड़ा हादसा
मोबाइल की जिद में टावर पर चढ़ा युवक, चौकी प्रभारी की सूझबूझ से टला बड़ा हादसा

कुशीनगर। कसया थाना क्षेत्र में सोमवार देर शाम उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब…

डीआईजी गोरखपुर रेंज ने किया थाना पटहेरवा का औचक निरीक्षण, अभिलेखों व व्यवस्थाओं को परखा
डीआईजी गोरखपुर रेंज ने किया थाना पटहेरवा का औचक निरीक्षण, अभिलेखों व व्यवस्थाओं को परखा

कुशीनगर। गोरखपुर रेंज के पुलिस उपमहानिरीक्षक (डीआईजी) ने सोमवार को जनपद कुशीनगर के थाना…

जिला बदर के बाद भी कुशीनगर में घूम रहा था वांछित अभियुक्त, कप्तानगंज पुलिस ने दबोचकर भेजा जेल
जिला बदर के बाद भी कुशीनगर में घूम रहा था वांछित अभियुक्त, कप्तानगंज पुलिस ने दबोचकर भेजा जेल

कुशीनगर। जिला बदर (निर्वासन) की कार्रवाई के बावजूद जिले में ही खुलेआम घूम रहे…

खड्डा पुलिस ने अवैध अंग्रेजी शराब के साथ एक अभियुक्त को किया गिरफ्तार
खड्डा पुलिस ने अवैध अंग्रेजी शराब के साथ एक अभियुक्त को किया गिरफ्तार

खड्डा, कुशीनगर। खड्डा पुलिस ने अवैध शराब बिक्री एवं परिवहन के विरुद्ध चलाए जा…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking