News Addaa WhatsApp Group Join करें

कुशीनगर: उच्च अधिकारियों ने किया जिला जेल का निरीक्षण

न्यूज अड्डा डेस्क

Reported By:

Mar 22, 2023  |  5:10 PM

569 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
कुशीनगर: उच्च अधिकारियों ने किया जिला जेल का निरीक्षण
कुशीनगर। जिला जज कुशीनगर  अशोक कुमार सिंह, जिलाधिकारी रमेश रंजन,   चीफ ज्यूडिशल मजिस्ट्रेट प्रशांत कुमार, पुलिस अधीक्षक धवल जायसवाल के द्वारा आज देवरिया जेल का संयुक्त रूप से निरीक्षण किया गया।जेल परिसर में जाकर  सभी उच्चाधिकारियों ने जनपद कुशीनगर के कैदियों से मुलाकात की उनकी समस्याएं सुनी, उनकी स्वास्थ्य सुविधाओं का जायजा लिया। जिला जज महोदय द्वारा कैदियों से बात की गयी और पूछा गया कि  कोई दिक्कत तो नहीं है, स्वास्थ्य सुविधाएं , जमानत की  स्थिति, वकील आदि के बारे में जायजा लिया।
सभी उच्चाधिकारियों ने देवरिया जेल में कुशीनगर के  कैदियों से मुलाकात कर उनके मामले के  विधिक पहलुओं व समस्याओं के बारे में पूछताछ की ,उनके जमानत के संदर्भ में जानकारी ली तथा उनका समाधान भी बताया। उन्होंने  कुछ कैदियों के आवेदन भी स्वीकार किये तथा जेलर के माध्यम से भी दरखास्त भिजवाने की  बात की गयी। जिन कैदियों को अपने मामले में वकील की जरूरत थी, उन्हें आवेदन के माध्यम से वकील करने की सलाह दी। जिलाधिकारी ने कैदियों के लिए चिकित्सक व अन्य सुविधाओं की उपलब्धता के संदर्भ में जेल अधीक्षक को आवश्यक निर्देश दिए।
         
वैसे कैदी जिनके कोई रिश्तेदार नहीं है उनके जमानत की पैरवी के संदर्भ में सरकारी वकील की व्यवस्था के बारे में भी जाना गया। इस अवसर पर जेल अधीक्षक बी0 एन0 मिश्रा भी मौजूद रहे।

आपके लिए और..- सात पुलिसकर्मियों को गृह मंत्रालय के सेवा पदक, एसपी केशव...

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
अपहरण के मामले में फरार चल रहा आरोपी पुलिस के हत्थे चढ़ा, हाटा पुलिस को मिली सफलता
अपहरण के मामले में फरार चल रहा आरोपी पुलिस के हत्थे चढ़ा, हाटा पुलिस को मिली सफलता

हाटा, कुशीनगर। अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत कोतवाली…

मथौली में सांसद ने किया विभिन्न विकास कार्यों का लोकार्पण व श्री राम-जानकी मंदिर का भूमि पूजन
मथौली में सांसद ने किया विभिन्न विकास कार्यों का लोकार्पण व श्री राम-जानकी मंदिर का भूमि पूजन

मथौली बाजार,कुशीनगर: नगर पंचायत मथौली में गुरुवार को पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के तहत सांसद…

जाली नोट के कारोबारियों के प्रताड़ना से टूर एंड ट्रैवल्स संचालक ने की आत्महत्या
जाली नोट के कारोबारियों के प्रताड़ना से टूर एंड ट्रैवल्स संचालक ने की आत्महत्या

हाटा कोतवाली पुलिस ने पांच के विरुद्ध किया मुकदमा दर्ज हाटा कुशीनगर,कोतवाली क्षेत्र के…

छात्र छात्राओं ने मीना का जन्म दिवस धूमधाम से मनाया
छात्र छात्राओं ने मीना का जन्म दिवस धूमधाम से मनाया

मथौली बाजार कुशीनगर, विकास खण्ड मोतीचक अन्तर्गत उच्च प्राथमिक विद्यालय मंगलपुर में मीना जन्म…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking