Sunday, 22 November 2026 | कुशीनगर • गोरखपुर • देवरिया • बिहार • मुंबई
अड्डा ब्रेकिंग • युद्धकालीन आपात स्थितियों से निपटने की तैयारियों को परखा गया, पुलिस लाइन कुशीनगर में ब्लैक आउट एवं एयर रेड मॉकड्रिल का सफल आयोजन• सियार को बचाने के चलते बाइक अनियंत्रित ,महिला की मौत• दाहुगंज : रजनीश राय के बल्ले ने मचाया धमाल महज 7 ओवर में कुशीनगर महोत्सव समिति ने दर्ज की 9 विकेट से शानदार जीत• समउर चौकी पुलिस ने ग्रामीणों को किया सतर्क चौकी प्रभारी अखिलेश यादव ने कहा—पुलिस की आंखों के साथ जनता का पहरा भी जरूरी• हाटा में जाम से मिलेगी राहत, टीआई और कोतवाल ने एन एच आई पर किया भ्रमण, बना रहे हैं नया प्लान
Advertisement

कुशीनगर: ई०कमलेश हत्याकांड मामले में पिता के तहरीर पर 5 नामजद सहित अज्ञात के बिरुद्व मुकदमा दर्ज

Ved Prakash Mishra
Reported By: Ved Prakash Mishra
Aug 6, 2023, 5:44 PM IST • अब तक 293 लोगों ने पढ़ा • ⏱️ पढ़ने में समय: 1 मिनट

हाटा/कुशीनगर । शनिवार को कोतवाली क्षेत्र के गाव मुंडेरा खागी निवासी ई०कमलेश सिंह को उनके गाव के ही पुरानी रंजिश में धर्मेंद्र सहित अन्य लोगों ने गोली मारकर हत्या कर दी।

इस घटना के बाद पुलिस के उच्च अधिकारी मौके पर पहुच मातहतों को जहा सख्त कार्यवाही का आदेश दिया वही मृतक ई०कमलेश सिंह के पिता राधाकृष्ण सिंह के तहरीर पर पुलिस ने पांच नामजद सहित अन्य अज्ञात के बिरुद्व मुकदमा पंजीकृत कर आवश्यक कार्यवाही में जुट गयी ।

Advertisement

ई०कमलेश सिंह के पिता राधाकृष्ण सिंह ने बताया कि हमसे और गाव के ही सुखदेव पासवान के बीच आपराधिक रंजिश चली आ रही है उक्त मुकदमे की पैरवी हमारे पुत्र कमलेश सिंह कर रहे थे जिसमें सफाई साक्ष्य का तारिख 8अगस्त निर्धारित था उसी मुकदमे के साक्ष्य सफाई देने के लिए मै शनिवार को शाम अपने पुत्र कमलेश और अनिरुद्ध सिंह बड़े के साथ बगलगीर संतोष सिंह के घर जा रहे थे जिसमें कमलेश आगे चल रहा था ज्यों ही संतोष के दरवाजे पर पहुचा पूर्व नियोजित साजिश के तहत मेरे गाव के धर्मेंद्र व हरेंद्र पुत्र सुखदेव पासवान,सुकदेव पुत्र मल्लू,ईशरावती पत्नी सुकदेव तथा भरत पुत्र किशोर कुछ अन्य जो कुछ अंय लोग घात लगाकर बैठे थे ईसरावती देवी के ललकारने पर धर्मेंद्र व हरेंद्र हत्या करने के नियत से अपने हाथ में लिए असलहे से गोली मार दी और आंतक और भय फैलाने के नियत से सुकदेव,भरत,इसरावती अपने हाथ में लिए असलहे से गोली चलाने लगे ।मेरे और मेरे बड़े लड़के के शोर करने पर मौके पर रवि प्रताप सिंह और बिनोद आए जिन्होंने घटना को देखा।इसके बाद उपरोक्त लोग मेरे परिजनों को जान माल की धमकी देकर चले गये। तत्पश्चात हमलोग कमलेश को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाए जहा डाक्टरों ने मृत्यु घोषित कर दिया।

घटना के बाद मौके पर जहां प्रभारी निरीक्षक निर्भय सिंह, क्षेत्राधिकारी कसया कुन्दन सिंह, पुलिस अधीक्षक ने पहुच कर मामले में त्वरित कार्रवाई का जहा निर्देश दिया वही मृतक कमलेश के पिता के तहरीर के आधार पर उपरोक्त लोगों के बिरुद्व पुलिस ने मुकदमा पंजीकृत कर आवश्यक कार्यवाही में जुट गयी।

Ved Prakash Mishra

तहसील प्रभारी हाटा, कुशीनगर उत्तर प्रदेश

कुशीनगर और पूर्वांचल की हर खबर सबसे पहले पाएं
News Addaa के आधिकारिक WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
अभी जुड़ें
WhatsApp शेयर अगली खबर
News Addaa – Kushinagar Breaking News in Hindi