News Addaa WhatsApp Group Join करें

कुशीनगर: चौपाल में दी गई सरकारी योजनाओं की जानकारी

सुनील नीलम

Reported By:

Aug 1, 2023  |  5:43 PM

165 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
कुशीनगर: चौपाल में दी गई सरकारी योजनाओं की जानकारी

कुशीनगर। प्राथमिक शिक्षा की गुणवत्ता बढ़ाने, विद्यालय में सुविधाएं उपलब्ध कराने व अभिभावकों में सरकारी स्कूलों का विश्वास जीतने के लिए ठोस कदम उठाए जा रहे हैं। शिक्षा को जनमानस तक पहुंचने के लिए सरकार व शिक्षा विभाग द्वारा गांवों में शिक्षा चौपाल कार्यकम का आयोजन किया जा रहा है।

आपके लिए और..- सीरियल-3 | जनता की संतुष्टि और पुलिसिंग के आंकड़े..! 11वीं...

उक्त क्रम में मंगलवार को दुदही विकास खंड के ग्राम पंचायत ठाड़ीभार के मुसहर बाहुल्य क्षेत्र के संविलयन विद्यालय ठाड़ीभार मुसहर बस्ती मे शैक्षिक चौपाल का आयोजन किया गया। चौपाल को संबोधित करते हुए खंड शिक्षा अधिकारी देवमुनि वर्मा ने कहा कि बेसिक शिक्षा विभाग के विद्यालयों में कायाकल्प योजना के अंतर्गत छात्रों के लिए सुविधाओं की अवस्थापना की जा चुकी है।

गणवेश आदि के लिए डीबीटी के माध्यम से धनराशि प्रेषित की जा रही है, निश:शुल्क पाठ्य पुस्तके, एमडीएम योजना, निपुण अभियान, एफ.एल.एन. आदि कार्यक्रमों के माध्यम से शैक्षणिक गुणवत्ता संवर्द्धन हेतु सतत प्रयास जारी है। उन्होने छात्रों के शैक्षिक विकास हेतु अभिभावकओं से अपने पाल्यों के शत प्रतिशत नामांकन व ठहराव की अपील की। चौपाल को प्रधान जयप्रकाश यादव, जूशिसं के अध्यक्ष बांकेबिहारी लाल, प्राशिसं के मंत्री रामनिवास जायसवाल, एआरपी विनोद प्रसाद, प्रधानाध्यापक आदि ने संबोधित किया।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
उच्च प्राथमिक विद्यालय मुंडेरा रतनपट्टी कंपोजिट में सेवा संकल्प अभियान के तहत चित्रकला प्रतियोगिता आयोजित
उच्च प्राथमिक विद्यालय मुंडेरा रतनपट्टी कंपोजिट में सेवा संकल्प अभियान के तहत चित्रकला प्रतियोगिता आयोजित

कुशीनगर। विकास खण्ड कसया के उच्च प्राथमिक विद्यालय मुंडेरा रतनपट्टी कंपोजिट में *सेवा संकल्प…

हत्या के मुकदमे में महीनों से फरार चल रही महिला गिरफ्तार, तरकुलहा मंदिर के पास से कप्तानगंज पुलिस ने दबोचा
हत्या के मुकदमे में महीनों से फरार चल रही महिला गिरफ्तार, तरकुलहा मंदिर के पास से कप्तानगंज पुलिस ने दबोचा

कुशीनगर। कप्तानगंज थाना क्षेत्र में मार्च माह में हुई हत्या के मामले में वांछित…

लेखपाल संघ ने किया अतिरिक्त हल्के का बहिष्कार, 16 बस्ते किए जमा
लेखपाल संघ ने किया अतिरिक्त हल्के का बहिष्कार, 16 बस्ते किए जमा

हाटा कुशीनगर ,लेखपाल संघ की अन्तर्मंडलीय स्थानांतरण, डीपीसी, वेतन विसंगति और भत्ते आदि मांगों…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking