News Addaa WhatsApp Group Join करें

कुशीनगर: मिनी स्टेडियम बना लकड़ी डंपिंग सेंटर, जिम्मेदार मौन

सुनील नीलम

Reported By:

Sep 1, 2024  |  6:03 PM

155 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
कुशीनगर: मिनी स्टेडियम बना लकड़ी डंपिंग सेंटर, जिम्मेदार मौन

कुशीनगर । तमकुही के सपही में निर्माणधीन मिनी स्टेडियम लकड़ी डंपिंग सेंटर बना हुआ है।लकड़ी ठीकेदार क्षेत्र के हरे पेड़ो को चोरी-चुपके काटते है और इसी मिनी स्टेडियम के चारदीवारी के अंदर इकठ्ठा कर यहीं से ट्रक से बिहार बंगाल भेज रहे है।यह मिनी स्टेडियम खेल के लिये नही बल्कि अब तस्करी के लिये उपयोग हो रहा है।ऐसा ग्रामीणों का कहना है।

आपके लिए और..- नायब तहसीलदार के कोर्ट से खारिज-दाखिल की फाइल गायब! जमीन...

तमकुही विकास खंड के ग्राम पंचायत सपही में इस स्टेडियम का निर्माण हुआ।जो बजट के अभाव में अभी अधूरा ही है।चारों ओर से चारदीवारी होने व भव्य गेट लगने से यह बहुत सुरक्षित हो गया है।लेकिन इस स्टेडियम का निर्माण से खेल को बढ़ावा देने के लिये बनाया गया था।लेकिन खेल की बढ़ावा तो नही हुई,लेकिन यह स्टेडियम लकड़ी ठीकेदारों के लिये तस्करी का केंद्र अवश्य बन गया है।ग्रामीणों का कहना है कि लकड़ी ठीकेदार पूरे क्षेत्र की हरे पेड़ की लकड़ी की सिलियां यही पर रखते है।रात में इन्हें ट्रक से लाद कर बिहार या बंगाल या मेरठ आदि जगहों पर भेजा जाता है।इस स्टेडियम में किसके आदेश पर लकड़ियां डंपिंग की जा रही है।यह कोई बताने को तैयार नही है।जबकि कुछ ग्रामीणों ने दबी जुबान बताया कि कुछ लोगो के सहयोग से इस स्टेडियम में लकड़ियों की डंपिंग सेंटर बनाया गया है।जबकि उक्त स्टेडियम की गेट बंद रहता है।

इस संबन्ध में खण्ड विकास अधिकारी तमकुही अनिल कुमार ने बताया शिकायत पत्र मिलती है तो जाच कर कार्यवाही की जाएगी।जबकि तुर्कपट्टी थानाध्यक्ष संजय कुमार ने बताया इस तरह का मामला मेरे संज्ञान में नही है।पता करवाता ह।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
गैंडे की चहलकदमी से ग्रामीणों में दहशत
गैंडे की चहलकदमी से ग्रामीणों में दहशत

बंधे के समीप खेत में दिखा विशालकाय गैंडा वन विभाग ने पदचिह्नों की जांच…

धर्मांतरण के मामले में दो गिरफ्तार, बाइक बरामद
धर्मांतरण के मामले में दो गिरफ्तार, बाइक बरामद

हाटा कुशीनगर, कोतवाली पुलिस ने उत्तर प्रदेश विधि विरुद्ध धर्म संपरिवर्तन प्रतिषेध अधिनियम के…

गैंगस्टर में वांछित अभियुक्त गिरफ्तार
गैंगस्टर में वांछित अभियुक्त गिरफ्तार

हाटा कुशीनगर स्थानीय कोतवाली पुलिस ने गैंगस्टर एक्ट में वांछित चल रहे एक अभियुक्त…

विशाल यादव ने जीती फ्रीस्टाइल कुश्ती, SGFI के लिए चयनित
विशाल यादव ने जीती फ्रीस्टाइल कुश्ती, SGFI के लिए चयनित

मध्यप्रदेश में 55 किलो भार वर्ग में शानदार प्रदर्शन, फाइनल में मध्यप्रदेश के पहलवान…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking