News Addaa WhatsApp Group Join करें

कुशीनगर: टूट चुके देश को स्वर्णिम दौर में ले जाने वाले अटल जी ही थे- सांसद

न्यूज अड्डा डेस्क

Reported By:

Dec 25, 2022  |  3:25 PM

579 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
कुशीनगर: टूट चुके देश को स्वर्णिम दौर में ले जाने वाले अटल जी ही थे- सांसद
  • अटल जी ने जो नीव रखी उसी पर आज मोदी कार्य कर रहें हैं: पूर्व विधायक
  • मनाया गया पूर्व प्रधानमंत्री स्व अटल का 98 वाँ जन्मदिन

साखोपार/कुशीनगर। टूट चुके देश को स्वर्णिम दौर में ले जाने वाला कोई था तो वह पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेयी जी ही थे।देश को सिक्स लेन सड़के,बड़े बड़े बड़े औद्योगिक संस्थान,कृषि के क्षेत्र में क्रांति आदि उनकी बड़ी देन है।

आपके लिए और..- पुरानी रंजिश में चाकूबाजी से मचा हड़कंप, दो युवकों पर...

उक्त बाते रविवार को पडरौना विकास खण्ड के दुर्गवलिया में संचालित अटल पब्लिक स्कूल में आयोजित पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेयी के 98 वाँ जयंती समारोह को संबोधित करते हुए सांसद विजय कुमार दुबे ने कही।विशिष्ट अतिथि निवर्तमान विधायक रजनीकांत मणि त्रिपाठी ने कहा कि स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेयी ने जो वर्षो पूर्व नींव रखी थी आज उसी पर पीएम नरेंद्र मोदी कार्य कर रहे हैं।चाहे वह विकास की नींव हो,देश भक्ति आदि की नींव हो।अटल जी थे जो पीएम मोदी को गुजरात का मुख्यमंत्री सिर्फ फोन पर बनाने का कार्य किया था और जब गोधरा कांड हुआ तो उनको चेताते हुए राष्ट्र धर्म का पालन करने की नसीहत भी थी।इसके पूर्व अतिथियों ने स्वर्गीय अटल के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित श्रद्धा सुमन अर्पित किया।तथा पीएम मोदी की मन की बात भी सुनी। कार्यक्रम को जिला उपाध्यक्ष भाजपा विजय कुमार शुक्ला,भाजपा नेता संतोष सिंह,अमिय गुप्ता आदि ने भी संबोधित किया।कार्यक्रम की अध्यक्षता भाजपा मंडल अध्यक्ष चंद्र प्रताप दुबे ने किया जबकि संचालन त्रिलोकी नाथ तिवारी ने किया।कार्यक्रम संयोजक व भाजपा जिला मंत्री बलिराम यादव ने आगन्तुक अतिथियों को अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया व आभार ज्ञापित किया।

इस अवसर पर चंद्र प्रकाश चमन यादव,सत्रुधन प्रताप शाही,शुभम पाण्डेय,राजेश तिवारी,जगदीश मिश्रा,सुमंत पाण्डेय, प्रियरंजन, इब्राहिम अंसारी,अशोक गोड़,पूनम जायसवाल,अमरनाथ मद्देशिया,निखिल उपाध्याय,अनिल मल्ल,इम्तियाज,अवधेश पाण्डेय आदि मौजूद रहे।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
पंचायत भवन का भूमि पूजन और आंगनबाड़ी भवन का हुआ उद्घाटन
पंचायत भवन का भूमि पूजन और आंगनबाड़ी भवन का हुआ उद्घाटन

खड्डा, कुशीनगर। खड्डा विकास खण्ड के ग्राम पंचायत रामपुर गोनहा में शनिवार को पंचायत…

राधा अष्टमी पर जटाशंकर पोखरा पर विशाल भंडारा, बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने ग्रहण किया प्रसाद
राधा अष्टमी पर जटाशंकर पोखरा पर विशाल भंडारा, बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने ग्रहण किया प्रसाद

खड्डा, कुशीनगर। राधा अष्टमी के पावन अवसर पर शनिवार को नगर पंचायत खड्डा स्थित…

खड्डा क्षेत्र के गन्ना किसानों ने गडौरा चीनी मिल को गन्ना आवंटन का किया विरोध
खड्डा क्षेत्र के गन्ना किसानों ने गडौरा चीनी मिल को गन्ना आवंटन का किया विरोध

साधारण सभा की बैठक में शामिल हुए सांसद और विधायक खड्डा, कुशीनगर। सहकारी गन्ना…

गैंगस्टर एक्ट में फरार 25 हजार का इनामी राकेश राम दबोचा गया, कसया पुलिस और स्वाट टीम की संयुक्त कार्रवाई
गैंगस्टर एक्ट में फरार 25 हजार का इनामी राकेश राम दबोचा गया, कसया पुलिस और स्वाट टीम की संयुक्त कार्रवाई

कुशीनगर। अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान में कसया पुलिस को…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking