News Addaa WhatsApp Group Join करें

कुशीनगर: मुख्यमंत्री पंचायत पुरस्कार प्रोत्साहन योजना से सम्मानित हुआ ग्राम पंचायत दुर्गवलिया

न्यूज अड्डा डेस्क

Reported By:

Apr 8, 2022  |  8:02 PM

899 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
कुशीनगर: मुख्यमंत्री पंचायत पुरस्कार प्रोत्साहन योजना से सम्मानित हुआ ग्राम पंचायत दुर्गवलिया

साखोपार/कुशीनगर । विकास के पैमाने पर खरा उतरने वाला पड़रौना ब्लाक का ग्राम पंचायत दुर्गवलिया को मुख्यमंत्री पंचायत प्रोत्साहन पुरस्कार मिला है। योजना के तहत जिले के चौदह ब्लाकों से कुल 83 ग्राम पंचायतों ने आनलाइन आवेदन किया था, जिसमें तीन ब्लाकों के 3 ग्राम पंचायतों को चिह्नित किया गया था। चयनित पंचायत को 9 लाख रुपये नकद राशि बतौर पुरस्कार मिला।

आपके लिए और..- पुरानी रंजिश में चाकूबाजी से मचा हड़कंप, दो युवकों पर...

प्रदेश सरकार द्वारा खुले में शौच मुक्त (ओडीएफ) हो चुके ग्राम पंचायतों के लिए मुख्यमंत्री पंचायत प्रोत्साहन पुरस्कार योजना शुरू की गई थी।आवेदन के दौरान ओडीएफ के साथ-साथ साफ-सफाई के बेहतर इंतजाम, गांव प्रत्येक बच्चे व गर्भवती का शत-प्रतिशत टीकाकरण, कोविड का शत प्रतिशत टीकाकरण, गाँव का कूड़ा एक स्थान पर एकत्रित हो कि व्यवस्था,गाँव मे सरकारी योजनाओं को जन-जन तक पहचान,ग्रामसभा में नियमित बैठक करना, विजली बिल का 95% भुगतान करना, पेयजल की शुद्ध व्यवस्था, ग्रामसभा में नियमित छिड़काव की व्यवस्था, सरकारी विद्यालयों में नियमित एमडीएम (मध्याह्न भोजन), आंगनबाड़ी केंद्रों पर बच्चे नियमित पोषाहार पाते हो समेत 32 बिदुओं पर रिपोर्ट भरना था। शासन की प्राथमिकता के आधार पर 3 ग्राम पंचायत चयनित हुए। जिनका जिला संख्या अधिकारी ने जांच किया। इसमें दुर्गवलिया ग्राम पंचायत खरा उतरा है। ग्राम प्रधान रानी तिवारी ने बताया कि उन्हें पुरस्कार की धनराशि खाते में आ गई है।उन्होंने आगे कहा कि गांव का समग्र विकास कराकर पंचायत मॉडल बनाना उद्देश्य है।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
पंचायत भवन का भूमि पूजन और आंगनबाड़ी भवन का हुआ उद्घाटन
पंचायत भवन का भूमि पूजन और आंगनबाड़ी भवन का हुआ उद्घाटन

खड्डा, कुशीनगर। खड्डा विकास खण्ड के ग्राम पंचायत रामपुर गोनहा में शनिवार को पंचायत…

राधा अष्टमी पर जटाशंकर पोखरा पर विशाल भंडारा, बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने ग्रहण किया प्रसाद
राधा अष्टमी पर जटाशंकर पोखरा पर विशाल भंडारा, बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने ग्रहण किया प्रसाद

खड्डा, कुशीनगर। राधा अष्टमी के पावन अवसर पर शनिवार को नगर पंचायत खड्डा स्थित…

खड्डा क्षेत्र के गन्ना किसानों ने गडौरा चीनी मिल को गन्ना आवंटन का किया विरोध
खड्डा क्षेत्र के गन्ना किसानों ने गडौरा चीनी मिल को गन्ना आवंटन का किया विरोध

साधारण सभा की बैठक में शामिल हुए सांसद और विधायक खड्डा, कुशीनगर। सहकारी गन्ना…

गैंगस्टर एक्ट में फरार 25 हजार का इनामी राकेश राम दबोचा गया, कसया पुलिस और स्वाट टीम की संयुक्त कार्रवाई
गैंगस्टर एक्ट में फरार 25 हजार का इनामी राकेश राम दबोचा गया, कसया पुलिस और स्वाट टीम की संयुक्त कार्रवाई

कुशीनगर। अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान में कसया पुलिस को…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking