News Addaa WhatsApp Group Join करें

Kushinagar News/कुशीनगर: यातायात के नियमों को बताकर यातायात के प्रति स्कूली बच्चों को किया गया जागरुक

न्यूज अड्डा डेस्क

Reported By:

Nov 19, 2022  |  2:14 PM

545 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
Kushinagar News/कुशीनगर: यातायात के नियमों को बताकर यातायात के प्रति स्कूली बच्चों को किया गया जागरुक
साखोपार/कसया।यातायात माह नवंबर 2022 के क्रम में यातायात निरीक्षक सत्य सान्याल शर्मा एवं समस्त यातायात टीम द्वारा उदित नारायण इंटर कॉलेज पडरौना में आयोजित उत्तर प्रदेश भारत स्काउट और गाइड की 25 वीं जनपदीय रैली में प्रतिभाग कर बच्चों को यातायात के नियमों को बताकर यातायात के प्रति जागरूक किया गया।साथ ही रैली को हरी झंडी दिखाकर नगर क्षेत्र पडरौना में भ्रमण के लिए रवाना किया गया,जो तिलक चौक, नौका टोला ,सुभाष चौक जलकल तिराहा होते हुए अपने उद्गम स्थल उदित नारायण इंटर कॉलेज के परिसर में आकर समाप्त हुई।
रैली के समापन में बच्चों को यातायात नियमो के प्रति जागरूक करते हुए वाहन चलाते समय ड्राईविंग लाईसेन्स के साथ निर्धारित गति-सीमा में पूरी सतर्कता एवं सावधानी से चालन बताया गया तथा वाहनों में रिफ्लेक्टर लगाने, सड़क पर गलत तरीके से व अनावश्यक वाहन न खड़ा करने, निर्धारित पार्किंग स्थल का प्रयोग करने,शराब पीकर वाहन न चलाने,वाहन चलाते समय मोबाइल फोन का प्रयोग न करने तथा ओवरलोडिंग से बचने हेतु अनुरोध करते हुए यातायात नियमों के प्रति जागरुक किया गया।साथ ही उन्हें अपने अभिभावक गणों को भी यातायात के नियमो पालन करने हेतु प्रेरित करने के लिए कहा गया।
कार्यक्रम के दौरान बच्चो के चारित्रिक,नैतिक,सामाजिक ,व्यक्तित्व  निर्माण ,राष्ट्र प्रेम,शासन एवं प्रशासन के कार्यो में सहयोग के योगदान की सराहना करते हुए उन्हें महत्वपूर्ण पर्व,त्योहार,चुनाव आदि के समय यातायात के कार्यो में सहयोग करने का अनुरोध किया गया।

आपके लिए और..- पुरानी रंजिश में चाकूबाजी से मचा हड़कंप, दो युवकों पर...

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
पंचायत भवन का भूमि पूजन और आंगनबाड़ी भवन का हुआ उद्घाटन
पंचायत भवन का भूमि पूजन और आंगनबाड़ी भवन का हुआ उद्घाटन

खड्डा, कुशीनगर। खड्डा विकास खण्ड के ग्राम पंचायत रामपुर गोनहा में शनिवार को पंचायत…

राधा अष्टमी पर जटाशंकर पोखरा पर विशाल भंडारा, बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने ग्रहण किया प्रसाद
राधा अष्टमी पर जटाशंकर पोखरा पर विशाल भंडारा, बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने ग्रहण किया प्रसाद

खड्डा, कुशीनगर। राधा अष्टमी के पावन अवसर पर शनिवार को नगर पंचायत खड्डा स्थित…

खड्डा क्षेत्र के गन्ना किसानों ने गडौरा चीनी मिल को गन्ना आवंटन का किया विरोध
खड्डा क्षेत्र के गन्ना किसानों ने गडौरा चीनी मिल को गन्ना आवंटन का किया विरोध

साधारण सभा की बैठक में शामिल हुए सांसद और विधायक खड्डा, कुशीनगर। सहकारी गन्ना…

गैंगस्टर एक्ट में फरार 25 हजार का इनामी राकेश राम दबोचा गया, कसया पुलिस और स्वाट टीम की संयुक्त कार्रवाई
गैंगस्टर एक्ट में फरार 25 हजार का इनामी राकेश राम दबोचा गया, कसया पुलिस और स्वाट टीम की संयुक्त कार्रवाई

कुशीनगर। अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान में कसया पुलिस को…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking