Sunday, 22 November 2026 | कुशीनगर • गोरखपुर • देवरिया • बिहार • मुंबई
अड्डा ब्रेकिंग • दाहुगंज : रजनीश राय के बल्ले ने मचाया धमाल महज 7 ओवर में कुशीनगर महोत्सव समिति ने दर्ज की 9 विकेट से शानदार जीत• समउर चौकी पुलिस ने ग्रामीणों को किया सतर्क चौकी प्रभारी अखिलेश यादव ने कहा—पुलिस की आंखों के साथ जनता का पहरा भी जरूरी• हाटा में जाम से मिलेगी राहत, टीआई और कोतवाल ने एनएच पर किया भ्रमण, बना रहे हैं नया प्लान• हाटा कोतवाली में एसपी का बड़ा एक्शन, कोतवाल के बाद चौकी प्रभारी और प्रशिक्षु आरक्षी भी निलंबित• भाजपा नेता ऋषि त्रिपाठी ने मुख्यमंत्री को स्वास्थ्य केंद्रों की बदहाली पर सौंपा ज्ञापन
Advertisement

कुशीनगर: मतदान के प्रतिशत को संकलित किये जाने हेतु सेक्टर मजिस्ट्रेटों को एम०पी०एस० ऐप का दिया गया प्रशिक्षण

न्यूज अड्डा कसया
May 12, 2024, 6:27 PM IST • अब तक 290 लोगों ने पढ़ा • ⏱️ पढ़ने में समय: 1 मिनट

कुशीनगर। लोक सभा सामान्य निर्वाचन-2024 को निष्पक्ष, पारदर्शी, कुशलतापूर्वक संपन्न कराए जाने के दृष्टिगत जिला निर्वाचन अधिकारी उमेश मिश्रा की अध्यक्षता में मतदान दिवस पर मतदान के प्रतिशत को संकलित किये जाने हेतु आयोग द्वारा तैयार किये गये एम०पी०एस० (मतदान प्रतिशत संकलन) ऐप का प्रशिक्षण समस्त सेक्टर मजिस्ट्रेट को रविवार को दो पालियों में कलेक्ट्रेट सभागार में जिला सूचना विज्ञान अधिकारी मनीष कुमार गुप्ता द्वारा दिया गया।

प्रशिक्षण के दौरान जिला निर्वाचन अधिकारी ने सभी सेक्टर मजिस्ट्रेटों से कहा की चुनाव में आप सब की भूमिका बहुत महत्वपूर्ण है। मतदान (पोलिंग) पार्टी की रवानगी से लेकर संग्रहण स्थल तक आपको सौपे गए दायित्वों एवं कर्तव्यों का निर्वाहन पूरी तत्परता एवं कटिबद्धता से करें। किसी भी प्रकार की कोई समस्या हो तो तत्काल सहायक रिटर्निंग अधिकारी को अवगत कराये। उन्होंने सभी सेक्टर मजिस्ट्रेटों को निर्देशित किया कि सभी मतदेय स्थलों पर निर्वाचन आयोग के मानक के अनुरूप (एश्योर्ड मिनिमम फैसिलिटीज एएमएफ) न्यूनतम सुविधा उपलब्धता की जांच कर लें, अगर कोई कमी हो तो संबंधित विधानसभावार सहायक रिटर्निंग अधिकारी को अवगत कराए तथा जिन मतदेय स्थलों पर वेब कास्टिंग होनी है उनकी सूची प्राप्त कर पहले ही जांच कर ले की स्विच, विद्युत, नेटवर्क आदि की व्यवस्था ठीक है। इसके साथ-साथ मतदेय स्थलों पर पानी ,छाया तथा रैंप की व्यवस्था की उपलब्धता की जांच कर अवगत कराए। सभी सेक्टर मजिस्ट्रेट बीएलओ द्वारा किए जा रहे मतदाता पर्ची वितरण की भी जांच कर ले।पोलिंग पार्टी रवानगी से पहले पीठासीन अधिकारी से वार्ता कर लें किसी प्रकार की कोई समस्या अगर आ रही है तो वार्ता कर तत्काल उसका निवारण कराना सुनिश्चित करें।

Advertisement

इस अवसर पर उप जिला निर्वाचन अधिकारी/ अपर जिलाधिकारी वैभव मिश्रा, सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी मोहम्मद जफर, परियोजना निदेशक जगदीश त्रिपाठी, सहायक रिटर्निंग अधिकारी पडरौना (सदर) व्यास नारायण उमराव , जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी रामजियावन मौर्य, जिला सूचना विज्ञान अधिकारी मनीष कुमार गुप्ता तथा अन्य जनपद स्तरीय अधिकारी कर्मचारी सहित निर्वाचन कार्यालय के सहायक, लिपिक एवं कंप्यूटर ऑपरेटर शशि आदि उपस्थित रहे।

न्यूज अड्डा कसया

रिपोर्टर: कसया, कुशीनगर उत्तर प्रदेश

टैग्स: #पड़रौना
कुशीनगर और पूर्वांचल की हर खबर सबसे पहले पाएं
News Addaa के आधिकारिक WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
अभी जुड़ें
WhatsApp शेयर अगली खबर
News Addaa – Kushinagar Breaking News in Hindi