News Addaa WhatsApp Group Join करें

कुशीनगर: विशेष स्वच्छता अभियान का कलेक्ट्रेट से किया गया शुभारंभ…अभियान अंतर्गत डीएम व सीडीओ द्वारा किया गया श्रमदान

न्यूज अड्डा कसया

Reported By:

Jan 14, 2024  |  5:42 PM

153 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
कुशीनगर: विशेष स्वच्छता अभियान का कलेक्ट्रेट से किया गया शुभारंभ…अभियान अंतर्गत डीएम व सीडीओ द्वारा किया गया श्रमदान
  • जिलाधिकारी ने समस्त जनपदवासियों से विशेष स्वच्छता अभियान में प्रतिभाग कर सफल बनाने हेतु किया आह्वान

कुशीनगर । अयोध्या में श्रीराम जन्म भूमि में बन रहे मंदिर में श्रीराम की प्राण प्रतिष्ठा, तदोपरान्त दिनांक 24 जनवरी को प्रदेश में उत्तर प्रदेश दिवस मनाये जाने तथा दिनांक 26 जनवरी को गणतन्त्र दिवस राष्ट्रीय पर्व के मद्देनजर मां0 मुख्यमंत्री जी द्वारा स्वच्छता अभियान के तहत दिए गए निर्देश के क्रम में आज जिलाधिकारी उमेश मिश्रा ने अभियान का शुभारंभ कर जनपद मुख्यालय /कलेक्ट्रेट परिसर में श्रमदान कर स्वच्छता के प्रति जनपदवासियों को जागरूक किया। साथ मे मुख्य विकास अधिकारी गुंजन दिवेदी भी उपस्थित रही।

आपके लिए और..- सीरियल-3 | जनता की संतुष्टि और पुलिसिंग के आंकड़े..! 11वीं...

जिलाधिकारी व मुख्य विकास अधिकारी द्वारा विशेष स्वच्छता अभियान अंतर्गत विकास भवन का निरीक्षण कर संबंधित को साफ- सफाई व रंगाई पुताई सहित शौचालय को सही कराने हेतु सभी संबंधित को निर्देशित किया गया। विकास भवन स्थित सभी कार्यालयों में आगामी दिनांक 14 से 21 जनवरी के मध्य स्वच्छता का विशेष अभियान चलाये जाने, कार्यालयों के भीतर, कार्यालय परिसर तथा परिसर के आस-पास कहीं भी कोई प्लास्टिक या गन्दगी न बचे एवं सारा कार्यालय परिसर स्वच्छ एवं सुन्दर दिखे इसके लिए मुख्य विकास अधिकारी को निर्देश दिए गए। जिलाधिकारी ने समस्त जनपदवासियों से विशेष स्वच्छता अभियान में प्रतिभाग कर सफल बनाने हेतु आवाह्न किया ।

विशेष स्वच्छता अभियान के अंतर्गत विकास भवन का भी निरीक्षण कर साफ सफाई के निर्देश जिलाधिकारी द्वारा दिए गए।

इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी गुंजन द्विवेदी, परियोजना निदेशक जगदीश त्रिपाठी ग्राम विकास अभिकरण, जिला विकास अधिकारी कल्पना मिश्रा, जिला पंचायत राज अधिकारी आलोक प्रियदर्शी सहित अन्य जनपद स्तरीय अधिकारी कर्मचारी उपस्थित रहे।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
उच्च प्राथमिक विद्यालय मुंडेरा रतनपट्टी कंपोजिट में सेवा संकल्प अभियान के तहत चित्रकला प्रतियोगिता आयोजित
उच्च प्राथमिक विद्यालय मुंडेरा रतनपट्टी कंपोजिट में सेवा संकल्प अभियान के तहत चित्रकला प्रतियोगिता आयोजित

कुशीनगर। विकास खण्ड कसया के उच्च प्राथमिक विद्यालय मुंडेरा रतनपट्टी कंपोजिट में *सेवा संकल्प…

हत्या के मुकदमे में महीनों से फरार चल रही महिला गिरफ्तार, तरकुलहा मंदिर के पास से कप्तानगंज पुलिस ने दबोचा
हत्या के मुकदमे में महीनों से फरार चल रही महिला गिरफ्तार, तरकुलहा मंदिर के पास से कप्तानगंज पुलिस ने दबोचा

कुशीनगर। कप्तानगंज थाना क्षेत्र में मार्च माह में हुई हत्या के मामले में वांछित…

लेखपाल संघ ने किया अतिरिक्त हल्के का बहिष्कार, 16 बस्ते किए जमा
लेखपाल संघ ने किया अतिरिक्त हल्के का बहिष्कार, 16 बस्ते किए जमा

हाटा कुशीनगर ,लेखपाल संघ की अन्तर्मंडलीय स्थानांतरण, डीपीसी, वेतन विसंगति और भत्ते आदि मांगों…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking