Saturday, 21 November 2026 | कुशीनगर • गोरखपुर • देवरिया • बिहार • मुंबई
अड्डा ब्रेकिंग • नमाज पढ़कर लौट रहे युवक को रास्ते में घेरकर चाकू से गोदा, हालत नाजुक• तरयासुजान   रेलवे स्टेशन पर खुला राज, नाबालिग बरामद; फरार आरोपी गिरफ्तार• ज्वाइंट मजिस्ट्रेट / उपजिलाधिकारी ने ईवीएम डेमोंस्ट्रेशन सेंटर का किया शुभारंभ• मोतीचक के कर्मी भी जाएंगे धरने में लखनऊ , बीडीओ को सौंपा ज्ञापन• हाटा में जाम का झाम: ओवरब्रिज निर्माण के बीच 25 नवंबर से शुरू होगी चीनी मिल, बढ़ सकती है मुश्किलें
Advertisement

कुशीनगर: राजस्व वसूली में कमी मिली तो होगी सख्त कार्रवाई- एडीएम

न्यूज अड्डा डेस्क
Mar 16, 2023, 6:17 PM IST • अब तक 566 लोगों ने पढ़ा • ⏱️ पढ़ने में समय: 1 मिनट
  • राजस्व विभाग के मासिक कार्यों की हुई समीक्षा बैठक

कुशीनगर। अपर जिलाधिकारी देवीदयाल वर्मा के साथ अपर जिलाधिकारी न्यायिक उपमा पांडेय की उपस्थिति आज कलेक्ट्रेट सभागार में राजस्व विभाग के मासिक कार्यों की समीक्षा बैठक सम्पन्न हुई। बैठक में एडीएम ने राजस्व वसूली के कार्य में तेजी लाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि राजस्व वसूली में कोताही बरतने वाले अधिकारियों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी अपर जिलाधिकारी ने माह फरवरी में राजस्व वसूली लक्ष्य के सापेक्ष कम पाए जाने पर सभी सम्बन्धितों को कड़े निर्देश देते हुए कहा कि वसूली कार्य मे लापरवाही कत्तई बर्दाश्त नही की जायेगी।

उन्होंने कहा कि तहसीलों में तैनात सभी नायब तहसीलदार राजस्व वसूली हेतु फील्ड में नियमित रूप से जाए और बड़ी आरसी की वसूली के लिए आवश्यक कार्यवाही सुनिश्चित करें। अपर जिलाधिकारी ने समस्त तहसीलों के बड़े-बड़े राजस्व बकायेदारों से अभियान चलाकर वसूली करने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि बड़े बकायेदारों की अद्यतन सूची तहसील मुख्यालयों में अंकित किया जाए। अपर जिलाधिकारी ने विद्युत बकाये की वसूली के लिए भी अभियान चलाने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि अधिशासी अभियंता संबंधित तहसील से समन्वय स्थापित कर विद्युत वसूली अभियान में तेजी लाएं।

Advertisement

इस अवसर पर एडीएम न्यायायिक उपमा पांडेय, एआरटीओ, डीईओ, एआईजी स्टाम्प, सहित उप जिलाधिकारी गण व तहसीलदार आदि उपस्थित रहे।

टैग्स: #पड़रौना
कुशीनगर और पूर्वांचल की हर खबर सबसे पहले पाएं
News Addaa के आधिकारिक WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
अभी जुड़ें
WhatsApp शेयर अगली खबर
News Addaa – Kushinagar Breaking News in Hindi