News Addaa WhatsApp Group Join करें

कुशीनगर: सुभासपा के बैठक में संगठन की मजबूती पर हुई चर्चा

न्यूज अड्डा डेस्क

Reported By:

Aug 13, 2023  |  4:46 PM

147 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
कुशीनगर: सुभासपा के बैठक में संगठन की मजबूती पर हुई चर्चा
  • कार्यकर्ताओ की बदौलत ही संगठन को मजबूती मिलेगी-विजय राव
  • दो दर्जन से अधिक लोगों ने सदस्यता किया ग्रहण

कसया/कुशीनगर ।तहसील क्षेत्र के विधानसभा फाजिलनगर कस्बे में स्थित पार्टी कार्यालय पर सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी की कार्यकर्ताओ की बैठक हुईl बैठक में संगठन की मजबूती पर चर्चा की गई। साथ ही संगठन का विस्तार करते हुए दो दर्जन से अधिक लोगों को सदस्यता ग्रहण कराया गया।

आपके लिए और..- विद्युत कटौती और बार बार फाल्ट होने से सोहसा मठिया...

उक्त बैठक को सम्बोधित करते हुए प्रदेश प्रवक्ता विजय कुमार राव ने कहा कि सभी कार्यकर्ता पार्टी की मजबूती के लिए कार्य करें। क्योंकि कार्यकर्ता ही पार्टी का रीढ़ हैl कार्यकर्ताओ की बदौलत ही संगठन को मजबूती मिलेगी। श्री राव ने आगे कहा की पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष ओम प्रकाश राजभर जी का मुख्य उद्देश्य यह है कि देश व प्रदेश के सभी गरीब शोषित वंचित लोगों को उनका हक दिलाया जा सके, जिससे की यह लोग समाज के मुख्यधारा से जुड़ सके। जिलाअध्यक्ष युवा मंच प्रदीप राव ने कहा कि कार्यकर्ता संगठन की मजबूती के लिए लग जाए जिससे की आने वाले चुनाव में पार्टी को पूरी मजबूती मिल सके। कार्यक्रम का संचालन असफाक अंसारी ने किया तथा बैठक को ज्ञानप्रकाश सिंह, जिलाउपाध्यक्ष मनीष चंद्र कौशिक, जिला सचिव निरंजन सिंह आदि ने संबोधित किया। इस दौरान संगठन का विस्तार करते हुए अमित सिंह व अमित राव को विधानसभा फाजिलनगर उपाध्यक्ष, कृष्णकांत मिश्रा व सतेंद्र गुप्ता को विधानसभा सचिव, कन्हैया कुशवाहा को ब्लाक उपाध्यक्ष, विशाल सिंह व रवीश सिंह को ब्लाक सचिव बनाया गया। साथ ही दो दर्जन से अधिक लोगों ने पार्टी की सदस्यता ग्रहण किया।

बैठक में इस दौरान विशाल यादव, रुदल कुशवाहा, आशीष सिंह, गौरव मिश्रा, मोनाफ शाह, ग्यासुद्दीन शाह, दीपक सिंह, अख्तर अंसारी, डेविड गौतम, श्याम शर्मा, अतुल पाण्डेय, प्रियांशु सिंह सहित ढेरों की संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
प्रगतिशील किसान की बेटी बनी एक्स-रे टेक्नीशियन, यूपीएसएसएससी में चयन से गांव में खुशी
प्रगतिशील किसान की बेटी बनी एक्स-रे टेक्नीशियन, यूपीएसएसएससी में चयन से गांव में खुशी

खड्डा, कुशीनगर। खड्डा तहसील क्षेत्र के खेमनछपरा गांव निवासी प्रगतिशील किसान प्रद्युम्न ओझा की…

मुख्यालय के निर्देश पर आईपीएल चीनी मिल खड्डा परिसर में वृहद वृक्षारोपण
मुख्यालय के निर्देश पर आईपीएल चीनी मिल खड्डा परिसर में वृहद वृक्षारोपण

खड्डा, कुशीनगर। आईपीएल चीनी मिल खड्डा द्वारा मुख्यालय के निर्देश पर वृहद वृक्षारोपण कार्यक्रम…

हाटा में पुलिस का सख्त रुख, नियम तोड़ने पर 3 ई रिक्शा सीज
हाटा में पुलिस का सख्त रुख, नियम तोड़ने पर 3 ई रिक्शा सीज

हाटा, कुशीनगर। नगर में यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाने और आमजन की सुरक्षा सुनिश्चित…

शिवपुर निवासी 20 वर्षीय मोबिन नाले में डूबकर लापता, पानी में गोताखोर कर रहे तलाश
शिवपुर निवासी 20 वर्षीय मोबिन नाले में डूबकर लापता, पानी में गोताखोर कर रहे तलाश

पानी 4 घंटे बाद भी नहीं मिला, तलाश जारी खड्डा, कुशीनगर। खड्डा थाना क्षेत्र…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking