Sunday, 22 November 2026 | कुशीनगर • गोरखपुर • देवरिया • बिहार • मुंबई
अड्डा ब्रेकिंग • युद्धकालीन आपात स्थितियों से निपटने की तैयारियों को परखा गया, पुलिस लाइन कुशीनगर में ब्लैक आउट एवं एयर रेड मॉकड्रिल का सफल आयोजन• सियार को बचाने के चलते बाइक अनियंत्रित ,महिला की मौत• दाहुगंज : रजनीश राय के बल्ले ने मचाया धमाल महज 7 ओवर में कुशीनगर महोत्सव समिति ने दर्ज की 9 विकेट से शानदार जीत• समउर चौकी पुलिस ने ग्रामीणों को किया सतर्क चौकी प्रभारी अखिलेश यादव ने कहा—पुलिस की आंखों के साथ जनता का पहरा भी जरूरी• हाटा में जाम से मिलेगी राहत, टीआई और कोतवाल ने एन एच आई पर किया भ्रमण, बना रहे हैं नया प्लान
Advertisement

कुशीनगर: यह जनसैलाब भाजपा की ऐतिहासिक विजय और जनता के विश्वास का प्रतीक है- सांसद विजय दूबे

Farendra Pandey
Reported By: Farendra Pandey
Mar 7, 2024, 6:55 PM IST • अब तक 241 लोगों ने पढ़ा • ⏱️ पढ़ने में समय: 1 मिनट

कप्तानगंज/कुशीनगर।लोकसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी द्वारा कुशीनगर लोकसभा से पुनः उम्मीदवार बनाए जाने के बाद सांसद विजय कुमार दूबे गुरुवार को जन आशीर्वाद यात्रा के जरिए अपने चुनावी अभियान का शंखनाद किया। जनपद की सीमा पन्द्रह मील से शुरू यात्रा हाटा, कसया, भाजपा कार्यालय रविन्द्र नगर, पडरौना, खड्डा में स्वागत सभा के बाद छितौनी में यात्रा का समापन हुआ। भाजपा प्रत्याशी के जन आशीर्वाद यात्रा में पन्द्रह मील से पनियहवा तक कार्यकर्ताओं और समर्थकों का जनसैलाब उमड़ पड़ा था।

जन आशीर्वाद यात्रा में उमड़े जनसैलाब और रविन्द्र नगर भाजपा कार्यालय में आयोजित स्वागत समारोह में कार्यकर्ताओं के जोश से आह्लादित विजय कुमार दूबे ने कहा कि यह जनसैलाब भारतीय जनता पार्टी की ऐतिहासिक विजय और जनता के विश्वास का प्रतीक है।सांसद ने विगत पांच वर्षों के अन्दर कुशीनगर लोकसभा में हुए विकास कार्यों को गिनाते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के अथक परिश्रम से सेवा और सुशासन को समर्पित भाजपा सरकार में जन विश्वास से ऐसा माहौल बन गया है कि विपक्षी दलों को प्रत्याशी नहीं मिल रहे हैं जो चुनौती दे सके।

Advertisement

पूर्व सांसद राजेश पाण्डेय उर्फ गुड्डू पाण्डेय ने सांसद विजय कुमार दूबे को बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए कहा कि कहा कि कुशीनगर के साथ साथ प्रदेश और देश में अतुलनीय विकास और ऐसे ऐसे ऐतिहासिक कार्य हुए हैं जिसे मोदी जैसे मजबूत नेतृत्व में ही किया जा सकता है।

जिलाध्यक्ष दुर्गेश राय ने अध्यक्षता करते हुए कहा कि भारतीय जनता पार्टी के परिश्रमी कार्यकर्ताओं और मोदी योगी सरकार की सर्वव्यापी व सर्वस्पर्शी जनकल्याणकारी नीतियों पर जनता के विश्वास से कुशीनगर में ऐतिहासिक विजय की नई इबारत लिखी जाएगी।

संचालन जिला महामंत्री सुदर्शन पाल ने किया। इस अवसर पर लोकसभा प्रभारी नरेन्द्र मणि त्रिपाठी, लोकसभा संयोजक व जिला उपाध्यक्ष अवधेश प्रताप सिंह,विधायक विवेकानंद पाण्डेय, मोहन वर्मा, मनीष जायसवाल, विनय प्रकाश गोंड,दर्जा प्राप्त राज्यमंत्री राजेश्वर सिंह,पडरौना नगर पालिका अध्यक्ष विनय जायसवाल, ब्लाक प्रमुख विन्ध्वासिनी श्रीवास्तव,पूर्व जिलाध्यक्ष जगदम्बा सिंह,लल्लन मिश्र, पूर्व विधायक मदन गोविंद राव, जिला महामंत्री सन्तोष दत्त राय, राणा प्रताप राव, जिला उपाध्यक्ष रमेश सिंह, मनोज जायसवाल,एडवोकेट सीता सिंह, विनोद भारती, जिला मंत्री विवेकानंद शुक्ल, रामगोपाल गुप्ता, जिला मीडिया प्रभारी विश्वरंजन कुमार आनन्द,आई टी विभाग जिला संयोजक नमो नारायण मौर्य,सह जिला मीडिया प्रभारी अमित राय सहित सैंकड़ों पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Farendra Pandey

तहसील प्रभारी कप्तानगंज, कुशीनगर उत्तर प्रदेश

टैग्स: #पड़रौना
कुशीनगर और पूर्वांचल की हर खबर सबसे पहले पाएं
News Addaa के आधिकारिक WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
अभी जुड़ें
WhatsApp शेयर अगली खबर
News Addaa – Kushinagar Breaking News in Hindi