पडरौना/कुशीनगर। माह-ए-रमजान का पहला जुमा भी गुजर गया। शुक्रवार को जुमे की फर्ज नमाज अदा करने के लिए मस्जिदों में हुजूम उमड़ा। बच्चों से लेकर बुजुर्गों ने नमाज अदा की। रोजेदारों ने नमाज के बाद आपसी भाईचारे के साथ ही मुल्क में अमन चैन कायम रहने के लिए दुआ की,जिन पर सब ने आमीन कहा।
शुक्रवार को रमजान के पहले जुमे को लेकर रोजेदारों में खासा उत्साह देखने को मिला। रोजेदार सुबह से ही जुमे की तैयारी में जुट गई। दोपहर साढ़े बारह बजे जुमे की अजान शुरू हुई तो एक-एक कर पडरौना शहर की तमाम छोटी-बड़ी मस्जिदों में भीड़ जुटनी शुरू हो गई। पडरौना शहर के जामा मस्जिद के साथ छावनी,पोस्ट ऑफिस वाली गली आदि ग्रामीण क्षेत्र के सिधुआं बाजार स्थित सिधुआं स्थान और बसहियां बनवीरपुर की मस्जिदों में जुमे की फर्ज नमाज अदा की गई। इससे पहले उलेमा ने खुतबे के दौरान तकरीर की।
उन्होंने रमजान की फजीलत बयान करते हुए लोगों को रोजा रखने की नसीहत भी की। कहा कि रोजा और नमाज दोनों फर्ज है। इस लिए दोनों की पाबंदी जरूरी है। नमाज के बाद दुआओं का सिलसिला शुरू हुआ तो लोगों ने कारोबार में बरकत,बीमारी से शिफा के साथ मुल्क में अमन चैन कायम रहने की दुआएं मांगी गई।
हाटा, कुशीनगर। अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत कोतवाली…
मथौली बाजार,कुशीनगर: नगर पंचायत मथौली में गुरुवार को पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के तहत सांसद…
हाटा कोतवाली पुलिस ने पांच के विरुद्ध किया मुकदमा दर्ज हाटा कुशीनगर,कोतवाली क्षेत्र के…
मथौली बाजार कुशीनगर, विकास खण्ड मोतीचक अन्तर्गत उच्च प्राथमिक विद्यालय मंगलपुर में मीना जन्म…