News Addaa WhatsApp Group Join करें

कुशीनगर: कलेक्ट्रेट सभागार में माइक्रो ऑबजर्वरो का हुआ प्रशिक्षण

न्यूज अड्डा कसया

Reported By:

May 2, 2024  |  7:05 PM

38 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
कुशीनगर: कलेक्ट्रेट सभागार में माइक्रो ऑबजर्वरो का हुआ प्रशिक्षण

कुशीनगर। गुरुवार को कलेक्ट्रेट सभागार में लोकसभा सामान्य निर्वाचन 2024 के दृष्टिगत मुख्य विकास अधिकारी गुंजन द्विवेदी की उपस्थिति में माईको ऑबजर्वरो का प्रशिक्षण कराया गया।

आपके लिए और..- सीरियल-3 | जनता की संतुष्टि और पुलिसिंग के आंकड़े..! 11वीं...

प्रशिक्षण के अन्तर्गत सभी माईको ऑबजर्वर को उनके दायित्व एवं जिम्मेदारियो से अवगत कराया गया। प्रशिक्षण के दौरान उन्हे मॉकपोल के समय उपस्थित रहने तथा सामान्य प्रेक्षको द्वारा दिये गये अनुदेशो को समझने, मतदान केन्द्र पर मतदान आरम्भ होने से पूर्व पहुंचने तथा मॉक पोल के समय नोट करने से सम्बन्धित प्रशिक्षण प्रदान किया गया। चुनाव के दौरान मतदान के दिन उनके द्वारा किये जाने वाले कार्यकलापो से भी अवगत कराया गया तथा मतदान केन्द्र पर मतदान के प्रारम्भ होने के साथ-साथ मतदान के समाप्ति के समय नजर बनाये रखने, तथा निर्वाचन के दौरान पैनी दृष्टि बनाये रखने सम्बन्धित आवश्यक प्रशिक्षण प्रदान किया गया। प्रशिक्षण के दौरान लोकसभा सामान्य निर्वाचन को निष्पक्ष, पारदर्शी एवं स्वतंत्र रूप से सम्पन्न कराने के दृष्टिगत समस्त माइक्रो ऑबजर्वर को आवश्यक दिशा निर्देश भी दिये गये । मुख्य विकास अधिकारी ने कहा कि मतदान प्रक्रिया में माइको ऑबजर्वर की महत्वपूर्ण भूमिका होती है। वे मतदान से जूड़ी प्रत्येक गतिविधि पर सुक्ष्म निगाह रखकर अवगत कराते है।

प्रशिक्षण के दौरान परियोजना निदेशक जगदीश त्रिपाठी, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी रामजियावन मौर्य, जिला सूचना विज्ञान अधिकारी मनीष कुमार गुप्ता, जिला विद्यालय निरीक्षक रविन्द्र कुमार आदि जनपद स्तरीय अधिकारी कर्मचारी उपस्थित रहें।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
उच्च प्राथमिक विद्यालय मुंडेरा रतनपट्टी कंपोजिट में सेवा संकल्प अभियान के तहत चित्रकला प्रतियोगिता आयोजित
उच्च प्राथमिक विद्यालय मुंडेरा रतनपट्टी कंपोजिट में सेवा संकल्प अभियान के तहत चित्रकला प्रतियोगिता आयोजित

कुशीनगर। विकास खण्ड कसया के उच्च प्राथमिक विद्यालय मुंडेरा रतनपट्टी कंपोजिट में *सेवा संकल्प…

हत्या के मुकदमे में महीनों से फरार चल रही महिला गिरफ्तार, तरकुलहा मंदिर के पास से कप्तानगंज पुलिस ने दबोचा
हत्या के मुकदमे में महीनों से फरार चल रही महिला गिरफ्तार, तरकुलहा मंदिर के पास से कप्तानगंज पुलिस ने दबोचा

कुशीनगर। कप्तानगंज थाना क्षेत्र में मार्च माह में हुई हत्या के मामले में वांछित…

लेखपाल संघ ने किया अतिरिक्त हल्के का बहिष्कार, 16 बस्ते किए जमा
लेखपाल संघ ने किया अतिरिक्त हल्के का बहिष्कार, 16 बस्ते किए जमा

हाटा कुशीनगर ,लेखपाल संघ की अन्तर्मंडलीय स्थानांतरण, डीपीसी, वेतन विसंगति और भत्ते आदि मांगों…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking