Sunday, 29 November 2026 | कुशीनगर • गोरखपुर • देवरिया • बिहार • मुंबई
अड्डा ब्रेकिंग • जिला निर्वाचन अधिकारी ने विशेष अभियान दिवस पर विभिन्न बूथों का किया निरीक्षण, पात्र मतदाताओं के नाम मतदाता सूची में शामिल करने के दिए निर्देश• दहेज हत्या के मामले में दो वांछित गिरफ्तार• मतदाता पंजीकरण शिविर का आयोजन मठिया बुजुर्ग में, युवाओं के नाम जोड़े गए• भुजौली बाजार में विशेष मतदाता पंजीकरण शिविर, 100 से अधिक नाम जोड़े गए• जनपदीय अंताकक्षरी प्रतियोगिता में मोतीचक के छात्राओं ने जीता गोल्ड मेडल
Advertisement

कुशीनगर: पिकप वाहन से तस्करी कर ले जायी जा रही पच्चासी पेटी देशी शराब के साथ दो अभियुक्त गिरफ्तार

Surendra nath Dwivedi
Reported By: Surendra nath Dwivedi
Jun 14, 2021, 6:30 PM IST • अब तक 953 लोगों ने पढ़ा • ⏱️ पढ़ने में समय: 1 मिनट

कुशीनगर । आज तरयासुजान पुलिस ने राष्ट्रीय राज मार्ग 28 सलेमगढ़ टोल प्लाजा के पास बिहार जा रही एक माल वाहक पिकप से 85 पेटी बंटी बबली देशी शराब के साथ दो लोगो को गिरफ्तार किया है।

पुलिस अधीक्षक कुशीनगर के निर्देशन में जनपद में अवैध शराब, बिक्री,निष्कर्षण , परिवहन के विरुध्द चलाये जा रहे अभियान के क्रम में सोमवार को सुबह तरयासुजान प्रभारी निरीक्षक कपिलदेव चौधरी उप निरीक्षक सन्दीप सिंह,उप निरीक्षक रणजीत बघेल आरक्षी सोनू कुमार, अमित यादव की टीम द्वारा सलेमगढ़ टोल प्लाजा के पास से एक अदद पिकप वाहन संख्या BR 29 P 8913 से तस्करी कर ले जायी जा रही 85 पेटी में कुल 3825 शीशी बंटी बबली देशी शराब (प्रति शीशी 180 ML) बरामद किया गया तथा मौके से दो अभियुक्तों .संदीप पुत्र रविन्द्र सा0 रघुनंदनपुर (सामपुर बाजार) थाना फुलवरिया जिला गोपालगंज बिहार,.राकेश कुमार पुत्र राजेन्द्र महतो सा0 रघुनंदनपुर (सामपुर बाजार) थाना फुलवरिया जिला गोपालगंज बिहार को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की । बरामदगी व गिरफ्तारी के आधार पर अभियोग पंजीकृत कर मुकामी पुलिस अग्रिम विधिक कार्यवाही में जुटी है।

Advertisement

Surendra nath Dwivedi

सुरेंद्र नाथ द्विवेदी हिंदी पत्रकारिता का कुशीनगर जिले में एक बहुत ही जाना पहचाना नाम है. कुशीनगर जिले में रिपोर्टिंग की दुनिया में पिछले 28 साल से अधिक के समय से ये नाम सबसे ऊपर और सबसे विश्वसनीय रहा है. इसकी वजह भी है. सुरेंद्र नाथ द्विवेदी ने अखबार में क्राइम और अन्य क्षेत्र की खबरों को पेज थ्री से उठा कर पहले पन्ने पर जगह दिलाई तो न्यूज पोर्टल में क्राइम और अन्य क्षेत्र की खबरों को ना सिर्फ हेडलाइन बनवाई बल्कि सुरेंद्र नाथ द्विवेदी हर क्षेत्र के खबरों में महारथ रखते है. अपने 28 साल से अधिक के करियर में सुरेंद्र ने जिले में कई बड़ी ख़बरों को कवर किया है.

कुशीनगर और पूर्वांचल की हर खबर सबसे पहले पाएं
News Addaa के आधिकारिक WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
अभी जुड़ें

कुशीनगर बिज़नेस डायरेक्टरी

WhatsApp शेयर अगली खबर
News Addaa – Kushinagar Breaking News in Hindi