News Addaa WhatsApp Group Join करें

Kushinagar News/कुशीनगर: शाहिद लारी बने समाजवादी पार्टी के प्रदेश सचिव, अखिलेश यादव ने बढ़ाया शाहिद लारी का कद

न्यूज अड्डा डेस्क

Reported By:

Jan 14, 2022  |  6:52 PM

1,341 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
Kushinagar News/कुशीनगर: शाहिद लारी बने समाजवादी पार्टी के प्रदेश सचिव, अखिलेश यादव ने बढ़ाया शाहिद लारी का कद

कुशीनगर। समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता शाहिद लारी को समाजवादी पार्टी के अल्पसंख्यक सभा का प्रदेश सचिव मनोनीत किया गया है। यह मनोनयन पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के निर्देश पर अल्पसंख्यक सभा के प्रदेश अध्यक्ष शकील नदवी के द्वारा किया गया है।

आपके लिए और..- पुरानी रंजिश में चाकूबाजी से मचा हड़कंप, दो युवकों पर...

शाहिद लारी ने अपने मनोनयन पर राष्ट्रीय अध्यक्ष, प्रदेश अध्यक्ष, जिलाध्यक्ष एवं पार्टी के सभी नेताओं व कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि इस जिम्मेदारी का पूरी ईमानदारी एवं निष्ठा से निर्वहन करेंगे और पार्टी नेतृत्व की मंशा के अनुरूप संगठन को मजबूत बनाएंगे और प्रदेश में समाजवादी पार्टी की सरकार बना कर अखिलेश यादव को मुख्यमंत्री बनाने के लिए जमीनी स्तर पर कार्य करेंगे।

इस अवसर पर पूर्व कैबिनेट मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्य, राष्ट्रीय प्रवक्ता नाहिद लारी खान, पूर्व मंत्री ब्रम्हाशंकर त्रिपाठी, पूर्व सांसद बालेश्वर यादव, पूर्व राज्यमंत्री राधेश्याम सिंह, एमएलसी रामअवध यादव, जिलाध्यक्ष डॉ मनोज यादव, पूर्व लोकसभा प्रत्याशी एन पी कुशवाहा, विजेंद्र पाल यादव, विजय कुशवाहा, विक्रमा यादव, पूर्व जिलाध्यक्ष इलियास अंसारी, रणविजय सिंह मोहन, कलामुद्दीन, रहमत अली, कासिम अली, मुन्ना यादव, बलवंत सिंह, शुकरुल्लाह अंसारी, रईस अंसारी, विजय पांडेय, एजाज अहमद, चौधरी शम्स, विनय सिंह पटेल, परवेज़ आलम, प्रमोद सिंह यादव, बजरंगी यादव पहलवान, जय कृष्ण शुक्ल, अज़मत हुसैन, अबरार आलम (सोनू), मु० आजम, अमजद, तौहीद अली, अरस्तू, अशरफुल, शादाब अहमद, आशुतोष पटेल, सद्दाम, नावेद, इक़बाल, अरबाज, नौशाद अंसारी आदि ने शाहिद लारी को प्रदेश सचिव बनने पर बधाई दी है तथा उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
पंचायत भवन का भूमि पूजन और आंगनबाड़ी भवन का हुआ उद्घाटन
पंचायत भवन का भूमि पूजन और आंगनबाड़ी भवन का हुआ उद्घाटन

खड्डा, कुशीनगर। खड्डा विकास खण्ड के ग्राम पंचायत रामपुर गोनहा में शनिवार को पंचायत…

राधा अष्टमी पर जटाशंकर पोखरा पर विशाल भंडारा, बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने ग्रहण किया प्रसाद
राधा अष्टमी पर जटाशंकर पोखरा पर विशाल भंडारा, बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने ग्रहण किया प्रसाद

खड्डा, कुशीनगर। राधा अष्टमी के पावन अवसर पर शनिवार को नगर पंचायत खड्डा स्थित…

खड्डा क्षेत्र के गन्ना किसानों ने गडौरा चीनी मिल को गन्ना आवंटन का किया विरोध
खड्डा क्षेत्र के गन्ना किसानों ने गडौरा चीनी मिल को गन्ना आवंटन का किया विरोध

साधारण सभा की बैठक में शामिल हुए सांसद और विधायक खड्डा, कुशीनगर। सहकारी गन्ना…

गैंगस्टर एक्ट में फरार 25 हजार का इनामी राकेश राम दबोचा गया, कसया पुलिस और स्वाट टीम की संयुक्त कार्रवाई
गैंगस्टर एक्ट में फरार 25 हजार का इनामी राकेश राम दबोचा गया, कसया पुलिस और स्वाट टीम की संयुक्त कार्रवाई

कुशीनगर। अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान में कसया पुलिस को…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking