हाटा/कुशीनगर। स्थानीय नगर पालिका परिषद के वार्ड नं 16 सरोजनी नगर के मोतीपाकड़ श्रीकांत मे समाजसेवी अवध किशोर द्विवेदी द्वारा आयोजित नौ दिवसीय श्रीमद्भागवत महापुराण के पहले दिन पंडित आचार्य बालेश्वर शुक्ल ने भगवान कृष्ण के जन्म का वृतांत का वर्णन किया और कहा कि श्रीमद्भागवत कथा सुनने मात्र से मनुष्य के पाप कर्म नष्ट हो जाते हैं और उसे परम सुख की प्राप्ति होती है।उन्होंने कहा कि भागवत कथा भगवान श्रीकृष्ण की कृपा पाने का सबसे सरल माध्यम है।
भागवत कथा सुनकर कुछ पाने और सीखने के लिए कुछ सीखने के उद्देश्य से कथा सुने। भगवान कृष्ण सत्य और सर्वेश्वर है। ईश्वर सृष्टि की रचना करते और उसका पालन भी करते हैं। संसार पर आपत्ति आने पर भगवान स्वयं पृथ्वी पर आकर लोगों का कल्याण करते हैं। मानव का जीवन विषय वस्तु को भोगने के लिए नहीं बल्कि भगवान की भक्ति करने के लिए मिला है।
इस दौरान विमला देवी,दुखहरन द्विवेदी, कौशलेंद्र द्विवेदी, संजय, संतोष, आलोक कुमार, संतोष मिश्र,प्राचार्य संपूर्णानंद द्विवेदी सहित कथा में काफी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे।
बाल्मीकि टाइगर रिजर्व के मदनपुर वन रेंज की घटना खड्डा, कुशीनगर। यूपी सीमा से…
ई-ऑफिस के माध्यम से फाइलों का त्वरित संचालन एवं आईजीआरएस शिकायतों के प्राथमिकता से…
कुशीनगर। उत्तर प्रदेश-बिहार सीमा पर स्थित समउर बाजार में आयोजित ऐतिहासिक ढोल मेले को…
कुशीनगर। पुलिस अधीक्षक केशव कुमार के एक वर्ष के कार्यकाल में अपराधियों पर कार्रवाई,…