Sunday, 29 November 2026 | कुशीनगर • गोरखपुर • देवरिया • बिहार • मुंबई
अड्डा ब्रेकिंग • जिला निर्वाचन अधिकारी ने विशेष अभियान दिवस पर विभिन्न बूथों का किया निरीक्षण, पात्र मतदाताओं के नाम मतदाता सूची में शामिल करने के दिए निर्देश• दहेज हत्या के मामले में दो वांछित गिरफ्तार• मतदाता पंजीकरण शिविर का आयोजन मठिया बुजुर्ग में, युवाओं के नाम जोड़े गए• भुजौली बाजार में विशेष मतदाता पंजीकरण शिविर, 100 से अधिक नाम जोड़े गए• जनपदीय अंताकक्षरी प्रतियोगिता में मोतीचक के छात्राओं ने जीता गोल्ड मेडल
Advertisement

मारवाड़ी समाज के लोगों ने निकाली भव्य निशान यात्रा,उड़े अबीर-गुलाल

Ram Bihari Rao
Reported By: Ram Bihari Rao
Mar 11, 2025, 7:52 PM IST • अब तक 252 लोगों ने पढ़ा • ⏱️ पढ़ने में समय: 1 मिनट
  • निशान यात्रा के साथ श्री श्याम प्रभु की भी निकली मनमोहक झांकी

 रामकोला /कुशीनगर | गत वर्ष की भांति इस वर्ष भी परम्परा के अनुसार फाल्गुन द्वादशी तिथि पर मंगलवार को मारवाड़ी समाज के लोगों ने रामकोला नगर में होली पूर्व भव्य निशान यात्रा एवं श्री श्याम प्रभु की महमोहक झाँकी निकाली।

इस दौरान मारवाड़ी समाज के सैकड़ों की तादाद में पुरूष एवं महिलाएं हाथ में निशान लिए खाटू श्री श्याम प्रभु का जयघोष करते ढोल- ताशे के संग होली गीत के धुन पर थिरकते एवं अबीर- गुलाल उड़ाते नगर भ्रमण कर श्याम मंदिर पहुंचे और अपना निशान श्याम प्रभु को अर्पित किए तथा प्रभु का पूजन- अर्चन करने के बाद श्याम प्रभु के साथ जमकर अबीर- गुलाल उड़ाए और प्रसाद ग्रहण किये। यह यात्रा फाल्गुन मास में होली पूर्व मारवाड़ी समाज के लोगों द्वारा मनाए जाने वाला परंपरागत निशान उत्सव था। इस अवसर पर सरवन छपड़िया, श्यामलाल अग्रवाल, मनोज।

Advertisement

तुलस्संयान संध्या अग्रवाल,राजीव अग्रवाल,लल्लू तुलस्यान, पवन केडिया, ऊषा अग्रवाल, अप्पू मोदी, संदीप केडिया‌ ,मनोज अग्रवाल, चन्द्रहास सिंह, हरिशंकर अग्रवाल, कमल राज मधोक , अंकित अग्रवाल,सोनी केडिया,रमेश अग्रवाल, मुरारी अग्रवाल, कान्हा अग्रवाल, राजेन्द्र केडिया, मनोज तुलस्यान,चंदन केेडिया,अमित तुलस्यान, संजय केडिया ,अमित कुमार अग्रवाल,पंकज, दीपक तुलस्यान ,अलका अग्रवाल, कीर्ति अग्रवाल , सीमा केडिया,ज्योति अग्रवाल आदि उपस्थित रहे।

Ram Bihari Rao

रिपोर्ट: रामकोला, कुशीनगर उत्तर प्रदेश

टैग्स: #रामकोला
कुशीनगर और पूर्वांचल की हर खबर सबसे पहले पाएं
News Addaa के आधिकारिक WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
अभी जुड़ें

कुशीनगर बिज़नेस डायरेक्टरी

WhatsApp शेयर अगली खबर
News Addaa – Kushinagar Breaking News in Hindi