News Addaa WhatsApp Group Join करें

कुशीनगर: गेहूँ का न्यूनतम समर्थन मूल्य ₹ 2125 प्रति कुन्तल निर्धारित

न्यूज अड्डा डेस्क

Reported By:

Apr 12, 2023  |  9:02 PM

628 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
कुशीनगर: गेहूँ का न्यूनतम समर्थन मूल्य ₹ 2125 प्रति कुन्तल निर्धारित
  • समस्त प्रभारियों को अपने गेंहू क्रय केंद्रों पर उपस्थित रहने को डीएम ने दिया निर्देश

पडरौना/कुशीनगर। जिलाधिकारी रमेश रंजन की अध्यक्षता में जनपद में गेहूँ खरीद के संदर्भ में आवश्यक बैठक कलेक्ट्रेट सभागार में सम्पन्न हुई।

आपके लिए और..- सात पुलिसकर्मियों को गृह मंत्रालय के सेवा पदक, एसपी केशव...

जिलाधिकारी रमेश रंजन ने सभी क्रय केन्द्रों पर इलेक्टॉनिक कांटा,नमी मापक यंत्र,क्रियाशील ई-पॉप मशीन, छलना एवं पर्याप्त नये जूट बोरे उपलब्धतता सुनिश्चित किये जाने के निर्देश दिए। कृषकों के बैठने व छाया एवं पानी आदि की व्यवस्था के भी निर्देश दिए गए। समस्त केन्द्र प्रभारी को अपने अपने केंद्रों पर उपस्थित रहने को निर्देशित किया गया। पंजीयन सत्यापन के पश्चात तत्कल खरीद की ई-पॉप मशीन के माध्यम से ऑनलाईन फीडिंग करायें जाने के भी निर्देश दिए गए।

केन्द्र प्रभारियों को निर्देश दिये गये कि कृषकों से सम्पर्क कर गेंहू विक्रय हेतु पंजीकरण में अपेक्षित प्रगति लाएं एवं अपने निर्धारित लक्ष्य को शत-प्रतिशत प्राप्त करना सुनिश्चित करें। सभी केंद्र प्रभारी को निर्देशित किया गया कि निर्धारित दरों पर ही गेहूं विक्रय किया जाए व केंद्र पर उपस्थिति अनिवार्य रुप से हो।

जिला खाद्य विपणन अधिकारी विनय प्रताप सिंह द्वारा अवगत कराया गया कि रबी विपणन वर्ष 2023-24 में गेहूँ का न्यूनतम समर्थन मूल्य रू0 2125 प्रति कुन्तल निर्धारित है तथा गेहूँ खरीद 15 जून,2023 तक होगी। जनपद में कुल 69 गेहूँ क्रय केन्द्र संचालित किये गये है जिनमें 21 गेहूँ क्रय केन्द्र क्रय एजेन्सी खाद्य विभाग के, 38 गेहूँ क्रय केन्द्र क्रय एजेन्सी पी0सी0एफ0 के एवं 01 गेहूँ क्रय केन्द्र क्रय एजेन्सी भारतीय खाद्य निगम का संचालित है। यूपीएसएस के 06 तथा पी सी यू के 03 क्रय केंद्र संचालित हैं।

इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी देवी दयाल वर्मा, खाद्य व विपणन अधिकारी विनय प्रताप सिंह व संबंधित अधिकारीगण उपस्थित रहे।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
खेत में चारा काट रही महिला पर बाघ का हमला, मौके पर मौत
खेत में चारा काट रही महिला पर बाघ का हमला, मौके पर मौत

बाल्मीकि टाइगर रिजर्व के मदनपुर वन रेंज की घटना खड्डा, कुशीनगर। यूपी सीमा से…

जिलाधिकारी संजय चौहान ने कार्यभार ग्रहण कर कलेक्ट्रेट के विभिन्न पटल का किया निरीक्षण
जिलाधिकारी संजय चौहान ने कार्यभार ग्रहण कर कलेक्ट्रेट के विभिन्न पटल का किया निरीक्षण

ई-ऑफिस के माध्यम से फाइलों का त्वरित संचालन एवं आईजीआरएस शिकायतों के प्राथमिकता से…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking