News Addaa WhatsApp Group Join करें

नाले में डूबने से 45 वर्षीय दिनेश की मौत

सुनील नीलम

Reported By:

Dec 13, 2024  |  8:14 PM

231 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
नाले में डूबने से 45 वर्षीय दिनेश की मौत

विशुनपुरा के अन्तिम छोर पर स्थित ग्रामसभा सोरहवा में शुक्रवार की दोपहर झरही नाले में डूबने से 45 वर्षीय दिनेश पुत्र वंशी निषाद की मौत हो गयी।मौके पर पहुँची पुलिस ने लाश को कब्जे में लेकर विधिक कार्यवाई में जुट गयी।

आपके लिए और..- सात पुलिसकर्मियों को गृह मंत्रालय के सेवा पदक, एसपी केशव...

ग्रामसभा सोरहवा विशुनपुरा, तुर्कपट्टी व कुबेरस्थान तीनों थानों की सीमा दुदही से कुबेरस्थान जाने वाले मार्ग पर स्थित है।इस गाँव के पश्चिम तरफ थाना व दक्षिण तरफ तुर्कपट्टी थाना स्थित है।मिली जानकारी के अनुसार आज शुक्रवार की दोपहर ग्रामवासी 45 वर्षीय दिनेश पुत्र वंशी निषाद गाँव के दक्षिण तरफ बहने वाले नाले के पास शौच करने गया था जहाँ पैर फिसलने के कारण नाले में गिर पड़ा जिसके चलते उसकी मौत हो गयी।जानकारी होने पर परिजनों सहित ग्रामीण लाश को दरवाजे पर लाये।मृतक दिनेश की शादी बिहार प्रदेश के ग्राम हथुअहवा में इशरावती के साथ हुई थी।दिनेश के माता-पिता व दो भाइयों की मौत पहले ही हो चुकी है।मृतक के दो पुत्र 18 वर्षीय रामअशीष,15 वर्षीय रीतेश व दो पुत्रियाँ 16 वर्षीया सविता व 12 वर्षीया सुमन हैं।घटना के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल था।दरवाजे पर एकत्रित ग्रामीण भी काफी गमगीन थे।

सूचना पाकर मौके पर पहुँची विशुनपुरा पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर लाश को कब्जे में लेकर विधिक कार्यवाई में जुट गयी।ग्रामीणों ने बताया कि दिनेश काफी मिलनसार स्वभाव का था।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
अपहरण के मामले में फरार चल रहा आरोपी पुलिस के हत्थे चढ़ा, हाटा पुलिस को मिली सफलता
अपहरण के मामले में फरार चल रहा आरोपी पुलिस के हत्थे चढ़ा, हाटा पुलिस को मिली सफलता

हाटा, कुशीनगर। अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत कोतवाली…

मथौली में सांसद ने किया विभिन्न विकास कार्यों का लोकार्पण व श्री राम-जानकी मंदिर का भूमि पूजन
मथौली में सांसद ने किया विभिन्न विकास कार्यों का लोकार्पण व श्री राम-जानकी मंदिर का भूमि पूजन

मथौली बाजार,कुशीनगर: नगर पंचायत मथौली में गुरुवार को पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के तहत सांसद…

जाली नोट के कारोबारियों के प्रताड़ना से टूर एंड ट्रैवल्स संचालक ने की आत्महत्या
जाली नोट के कारोबारियों के प्रताड़ना से टूर एंड ट्रैवल्स संचालक ने की आत्महत्या

हाटा कोतवाली पुलिस ने पांच के विरुद्ध किया मुकदमा दर्ज हाटा कुशीनगर,कोतवाली क्षेत्र के…

छात्र छात्राओं ने मीना का जन्म दिवस धूमधाम से मनाया
छात्र छात्राओं ने मीना का जन्म दिवस धूमधाम से मनाया

मथौली बाजार कुशीनगर, विकास खण्ड मोतीचक अन्तर्गत उच्च प्राथमिक विद्यालय मंगलपुर में मीना जन्म…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking