News Addaa WhatsApp Group Join करें

अब ऑनलाइन होगी हाजिरी, शिक्षकों को रजिस्टर से मिलेगा छुटकारा

न्यूज अड्डा डेस्क

Reported By:

Jun 2, 2023  |  5:56 PM

59 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
अब ऑनलाइन होगी हाजिरी, शिक्षकों को रजिस्टर से मिलेगा छुटकारा

तमकुही/कुशीनगर। बेसिक शिक्षा विभाग द्वारा संचालित सरकारी स्कूलों में शिक्षकों को बच्चों और विभाग से जुड़े डाटा को रजिस्टर पर लिखने से मुक्ति मिलेगी। मिशन प्रेरणा टू अभियान के तहत स्कूल शिक्षा के महानिदेशक विजय किरण आनंद ने पेपरलेस बनाने की दिशा में एक कदम बढ़ाया है। अब स्कूलों में बच्चों की हाजिरी, शिक्षकों की हाजिरी और मिड डे मील से जुड़ा डेटा मोबाइल ऐप पर दर्ज कराना होगा।
बेसिक और माध्यमिक शिक्षा विभाग के सरकारी स्कूल और कॉलेज में कामकाज रजिस्टर के माध्यम से किया जा रहा है। शिक्षक स्कूलों में पढ़ाई के साथ ही रजिस्टर के बोझ तले दबे दिखाई देते हैं। महानिदेशक ने शिक्षकों को डिजिटल मोड में लाने के लिए प्रयास किया है। वर्तमान में 14 रजिस्टर के कामकाज को अब ऑनलाइन मोड में शुरू करने के लिए दिशा निर्देश दिए हैं।
खण्ड शिक्षा अधिकारी तमकुही अंकिता सिंह ने बताया कि बेसिक स्कूलों में मिशन प्रेरणा टू अभियान के तहत प्राथमिक,और उच्च प्राथमिक स्कूलों में शिक्षकों व शिक्षामित्रों द्वारा प्रयोग में लाए जा रहे 14 रजिस्टर से छुटकारा से संबंधित कार्ययोजना विभाग की तरफ से प्रस्तावित है। जैसा निर्देश शासन से मिलेगा, वैसा ही कार्य कराया जाएगा।

आपके लिए और..- सीरियल-3 | जनता की संतुष्टि और पुलिसिंग के आंकड़े..! 11वीं...

इन रजिस्टरों से मिलेगी निजात

वर्तमान में स्कूलों में शिक्षक 14 तरह के रजिस्टर पर डेटा फीड करते है। वे पूरे डेटा को हाथ से रजिस्टर पर लिखते है, जिससे समय की खपत अधिक होती है। उपस्थिति रजिस्टर, प्रवेश रजिस्टर, कक्षावार छात्र उपस्थिति, शिक्षक डायरी, एमडीएम रजिस्टर, बैठक रजिस्टर, समेकित निशुल्क सामग्री रजिस्टर, आय-व्यय पंजिका, चेक इश्यू रजिस्टर, स्टॉक पंजिका, निरीक्षण रजिस्टर, बाल गणना रजिस्टर, पत्र व्यवहार पत्रिका और पुस्तकालय एवं खेल कूद रजिस्टर शामिल है। इन सभी कार्यों को अब मोबाइल एप पर फीड किया जाएगा।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
उच्च प्राथमिक विद्यालय मुंडेरा रतनपट्टी कंपोजिट में सेवा संकल्प अभियान के तहत चित्रकला प्रतियोगिता आयोजित
उच्च प्राथमिक विद्यालय मुंडेरा रतनपट्टी कंपोजिट में सेवा संकल्प अभियान के तहत चित्रकला प्रतियोगिता आयोजित

कुशीनगर। विकास खण्ड कसया के उच्च प्राथमिक विद्यालय मुंडेरा रतनपट्टी कंपोजिट में *सेवा संकल्प…

हत्या के मुकदमे में महीनों से फरार चल रही महिला गिरफ्तार, तरकुलहा मंदिर के पास से कप्तानगंज पुलिस ने दबोचा
हत्या के मुकदमे में महीनों से फरार चल रही महिला गिरफ्तार, तरकुलहा मंदिर के पास से कप्तानगंज पुलिस ने दबोचा

कुशीनगर। कप्तानगंज थाना क्षेत्र में मार्च माह में हुई हत्या के मामले में वांछित…

लेखपाल संघ ने किया अतिरिक्त हल्के का बहिष्कार, 16 बस्ते किए जमा
लेखपाल संघ ने किया अतिरिक्त हल्के का बहिष्कार, 16 बस्ते किए जमा

हाटा कुशीनगर ,लेखपाल संघ की अन्तर्मंडलीय स्थानांतरण, डीपीसी, वेतन विसंगति और भत्ते आदि मांगों…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking