News Addaa WhatsApp Group Join करें

चुनाव के दौरान सभी मतदाताओं के लिए निष्पक्ष एवं स्वतंत्र माहौल प्रदान करना हमारा लक्ष्य- डीएम

न्यूज अड्डा कसया

Reported By:

Apr 25, 2024  |  6:39 PM

43 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
चुनाव के दौरान सभी मतदाताओं के लिए निष्पक्ष एवं स्वतंत्र माहौल प्रदान करना हमारा लक्ष्य- डीएम
  • जिला निर्वाचन अधिकारी ने मतदान कार्मिकों प्रशिक्षण कार्यक्रम का किया निरीक्षण
  • मतदान कार्मिकों के प्रशिक्षण के आज तीसरे दिन जिला निर्वाचन अधिकारी ने किया निरीक्षण
  • सभी मतदान कार्मिक सौपें गए दायित्वो का निर्वहन पूरी तत्परता एवं ईमानदारी से करें- डीएम

कुशीनगर। लोक सभा सामान्य निर्वाचन, 2024 को स्वतंत्र, निष्पक्ष विश्वसनीय ढंग से, शांतिपूर्ण एवं सकुशल सम्पन्न कराये जाने के क्रम में गुरुवार को मतदान कार्मिकों का तीसरे दिन प्रशिक्षण प्रातः 10 बजे से उदित नारायण इण्टर कालेज / उदित नारायण डिग्री कालेज, पडरौना में संपन्न हुआ ।

आपके लिए और..- खड्डा तहसील क्षेत्र में 24 घंटे से बिजली गुल, उपभोक्ताओं...

जिला निर्वाचन अधिकारी /जिलाधिकारी उमेश मिश्रा ने प्रशिक्षण स्थल का निरीक्षण किया तथा प्रशिक्षण कर रहे मतदान कार्मिकों से वार्ता भी की । प्रशिक्षण दौरान मतदान की संपूर्ण प्रक्रिया से मास्टर ट्रेनर द्वारा ग्रीन पेपर सील, स्पेशल टैग, पिंक पेपर सील एवं रबर स्टैम्प ,मतदाता रजिस्टर (17क), एड्रेस टैग, लाख (लाह), मुहर पैड, एरोक्रास मार्क, कम्यूनिकेशन प्लान, वल्नरेबुल मतदेय स्थल / मजरा, पीठासीन अधिकारी की डायरी, समस्त फार्म एवं लिफाफे, डमी बैलेट यूनिट के बारे में प्रशिक्षण कराया गया। इस दौरान पी0पी0टी0 के अतिरिक्त ई0वी0एम0 के प्रयोग संबंधी समस्त जानकारी दी गई तथा मतदान कार्मिकों से निर्वाचन के दौरान भरे जाने वाले सभी प्रपत्रों, विभिन्न तरह के लिफाफे, सील , पीठासीन डायरी तथा मॉकपोल के बाद अपनाए जाने वाली प्रक्रिया क्लोज रिजल्ट क्लियर (सीआरसी) के बारे में भी सरलता पूर्वक जानकारी देने उपरांत प्रशिक्षणार्थियों मतदान कार्मिकों से विभिन्न तरह के प्रश्न भी पूछे गए।

जिला निर्वाचन अधिकारी ने कहा कि मौसम प्रतिकूल है तेज धूप से बचने के लिए सर पर कपड़ा अवश्य रखें तथा लगातार पानी/ नींबू, ओआरएस पीते रहे जिससे कि शरीर में पानी की कमी ना रहे। हम सभी को पूर्ण मतदान बिल्कुल निष्पक्ष होकर संपन्न करना है। उन्होंने कहा की पार्टी रवानगी के दिन सुबह आकर अपने निर्वाचन संबंधी ईवीएम वीवीपीएटी, बैलेट यूनिट, कंट्रोल यूनिट मशीन प्राप्त कर ले जिससे कि दोपहर की गर्मी से बचा जा सके तथा सभी मतदान केन्द्रों पर जाने के लिए वाहनों (बस) की उचित व्यवस्था की जा रही है, जिससे कि मतदान केंद्रों पर पहुंचने हेतु आप सभी को किसी भी प्रकार की कोई परेशानी ना हो। प्रशिक्षण के दौरान अगर किसी को कोई डाउट/कन्फ्यूजन हो तो अपने मास्टर ट्रेनर से उसे तुरंत पूछे। किसी प्रकार की कोई समस्या हो तो मुझे भी अवगत कराए। आप सभी ट्रेनिंग का शॉर्ट नोट्स जरूर बनाए रखें जिससे कि प्रशिक्षण प्राप्त कर उसे सूचीबद्ध करने और रिवीजन करने में आसानी होगी। मतदान प्रतिशत भरने हेतु एप के बारे में आगे जानकारी दी जाएगी।

जिला निर्वाचन अधिकारी ने प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे सभी कार्मिकों को सौंपे गए दायित्वों का पूरी जिम्मेदारी से निर्वहन करने सहित आयोग द्वारा दिए गए दिशा निर्देशों का भलीभांति अध्ययन कर लेने की अपेक्षा की। कहा कि पूरा जिला प्रशासन स्वतंत्र, निष्पक्ष, विश्वसनीय ढंग से तथा पारदर्शी, शांतिपूर्ण चुनाव कराने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा केवल एक ही उद्देश्य है कि चुनाव के दौरान सभी मतदाताओं के लिए निष्पक्ष एवं स्वतंत्र माहौल प्रदान करना जिससे कि वह घर से निकलकर मतदान अवश्य करें। सभी मतदान कार्मिक प्रशिक्षण के उपरांत स्वयं भी अपने स्तर से मतदाताओं को जागरूक करें तथा अपने आसपास के घर, परिवार तथा समाज के लोगों को 01 जून को मतदान करने हेतु प्रेरित भी करें।

मुख्य विकास अधिकारी गुंजन द्विवेदी ने प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे हैं सभी मतदान कार्मिकों को बताया कि भारत निर्वाचन आयोग की ऑनलाइन वेबसाइट पर पीठासीन अधिकारी मतदान कार्मिकों हेतु हैंडबुक उपलब्ध है जिसका अध्ययन आप लोग अवश्य करें।इसके अतिरिक्त उन्होंने निर्वाचन दौरान कार्मिकों की भूमिका उनके महत्व पर वार्ता की गई।

प्रशिक्षण कुल चार दिवसों में तक चलेगा। जिसके अंतर्गत कुल 7170 मतदान कार्मिकों को प्रशिक्षित किये जाने का लक्ष्य रखा गया है जिसमे प्रत्येक दिन 22 कमरों में 1793 मतदान कार्मिकों को प्रशिक्षण उदित नारायण इंटर कॉलेज एवं उदित नारायण डिग्री कॉलेज पडरौना में प्रदान किया जाएगा।

इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी गुंजन द्विवेदी , परियोजना निदेशक जगदीश त्रिपाठी, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी राम जियावन मौर्य, जिला पंचायत राज अधिकारी आलोक प्रियदर्शी, डीसी मनरेगा राकेश, जिला पूर्ति अधिकारी दिलीप कुमार, डीआईओएस रविंद्र , तथा अन्य जनपद स्तरीय अधिकारी कर्मचारी मौजूद रहे।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
खड्डा तहसील क्षेत्र में 24 घंटे से बिजली गुल, उपभोक्ताओं में हाहाकार
खड्डा तहसील क्षेत्र में 24 घंटे से बिजली गुल, उपभोक्ताओं में हाहाकार

खड्डा, कुशीनगर। खड्डा तहसील क्षेत्र में पिछले 24 घंटे से विद्युत आपूर्ति पूरी तरह…

महाआरती में धर्म सेवा का संदेश: निःशुल्क आरती व दुर्गा चालीसा के माध्यम से समाज जागरण का संकल्प
महाआरती में धर्म सेवा का संदेश: निःशुल्क आरती व दुर्गा चालीसा के माध्यम से समाज जागरण का संकल्प

हाटा कुशीनगर, स्थानीय नगर के वार्ड नंबर -1 बाघनाथ स्थित एक विबाह भवन में…

वृक्ष प्रकृति का अनमोल उपहार, मोलई प्रसाद प्रजापति 
वृक्ष प्रकृति का अनमोल उपहार, मोलई प्रसाद प्रजापति 

मथौली बाजार कुशीनगर, विकास खण्ड मोतीचक अन्तर्गत उच्च प्राथमिक विद्यालय मंगलपुर के प्रांगण में…

थाना प्रभारी ने किया व्यापारियों संग बैठक
थाना प्रभारी ने किया व्यापारियों संग बैठक

हाटा कुशीनगर । कोतवाली परिसर में थाना प्रभारी दीपक ने नगर के व्यापारियों संग…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking