Saturday, 21 November 2026 | कुशीनगर • गोरखपुर • देवरिया • बिहार • मुंबई
अड्डा ब्रेकिंग • नमाज पढ़कर लौट रहे युवक को रास्ते में घेरकर चाकू से गोदा, हालत नाजुक• तरयासुजान   रेलवे स्टेशन पर खुला राज, नाबालिग बरामद; फरार आरोपी गिरफ्तार• ज्वाइंट मजिस्ट्रेट / उपजिलाधिकारी ने ईवीएम डेमोंस्ट्रेशन सेंटर का किया शुभारंभ• मोतीचक के कर्मी भी जाएंगे धरने में लखनऊ , बीडीओ को सौंपा ज्ञापन• हाटा में जाम का झाम: ओवरब्रिज निर्माण के बीच 25 नवंबर से शुरू होगी चीनी मिल, बढ़ सकती है मुश्किलें
Advertisement

पडरौना: नगरीय निकाय मतदान व मतगणना हेतु भवन अधिग्रहित

न्यूज अड्डा डेस्क
Apr 12, 2023, 2:01 PM IST • अब तक 1.7K लोगों ने पढ़ा • ⏱️ पढ़ने में समय: 1 मिनट

पडरौना/कुशीनगर। जिला मजिस्ट्रेट/जिला निर्वाचन अधिकारी रमेश रंजन ने बताया कि राज्य निर्वाचन आयोग उत्तरप्रदेश लखनऊ के निर्देश के क्रम में नगरीय निकाय सामान्य निर्वाचन 2023 हेतु अध्यक्ष व सदस्य पदों के मतदान/मतगणना हेतु विद्यालयों तथा अन्य सरकारी भवन को पोलिंग पार्टियों की रवानगी,स्ट्रांग रूम एवं मतगणना हेतु अधिग्रहित किया गया है।

उक्त के अतिरिक्त मतदान के उपरांत शील्ड मत पत्रिकाओं को सुरक्षित रखने हेतु स्ट्रांग रूम के लिए चयनित भवनों को भी अधिग्रहित किया गया है।

Advertisement

इस क्रम में नगर पालिका परिषद पडरौना हेतु उदित नारायण इंटर कॉलेज पडरौना, नगर पालिका परिषद कुशीनगर व नगर पंचायत फाजिलनगर हेतु श्रीमती मालती पांडेय बालिका इंटर कॉलेज भलुही मदारी पट्टी कसया,नगर पालिका परिषद हाटा नगर पंचायत सुकरौली व नगर पंचायत मथौली हेतु श्री गांधी स्मारक इंटर कॉलेज हाटा,नगर पंचायत रामकोला व नगर पंचायत कप्तानगंज हेतु श्री महावीर महाविद्यालय कप्तानगंज,नगर पंचायत खड्डा व नगर पंचायत छितौनी हेतु गांधी इंटर कॉलेज खड्डा, नगर पंचायत तमकुही राज सेवरही व दुदही हेतु फतेह मेमोरियल इंटर कॉलेज तमकुहीराज को अधिग्रहित किया गया है।

टैग्स: #पड़रौना
कुशीनगर और पूर्वांचल की हर खबर सबसे पहले पाएं
News Addaa के आधिकारिक WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
अभी जुड़ें
WhatsApp शेयर अगली खबर
News Addaa – Kushinagar Breaking News in Hindi