News Addaa WhatsApp Group Join करें

पडरौना: राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ गोरक्ष प्रांत द्वारा चलाया जा रहा सेवा सप्ताह

न्यूज अड्डा डेस्क

Reported By:

Sep 26, 2023  |  6:44 PM

162 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
पडरौना: राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ गोरक्ष प्रांत द्वारा चलाया जा रहा सेवा सप्ताह

पडरौना/कुशीनगर। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ गोरक्ष प्रांत सेवा विभाग के द्वारा 25 सितंबर से 1 अक्टूबर तक सेवा सप्ताह दिवस के रूप में मनाया जा रहा है।जिसमें जिले एवं नगर के प्रत्येक शाखों के स्वयंसेवकों द्वारा सेवा सप्ताह कार्य किया जा रहा है। 25 सितंबर दिन सोमवार को प्रत्येक शाखों पर बौद्धिक चर्चा हुई। 26 सितंबर दिन मंगलवार को प्रत्येक शाखाओं के द्वारा चयनित बस्ती के किसी मंदिर,पार्क,सार्वजनिक स्थल,विद्यालय आदि पर स्वच्छता अभियान चलाया गया।

आपके लिए और..- सीरियल-2 | खाकी पर SP केशव की कार्रवाई अपराधियों के...

इसी क्रम में 27 सितंबर दिन बुधवार को युवा बैठक नगर के सेवा बस्ती में किया जाना है। 28 सितंबर दिन बृहस्पतिवार को साप्ताहिक सेवा दिवस जिसमें स्वयंसेवकों द्वारा सेवा गीत,सेवा अमृत वचन,सेवा सुभाषित का अभ्यास कराया जाना है। 29 सितंबर दिन शुक्रवार सेवा केंद्र दर्शन कार्यक्रम के अंतर्गत स्वयंसेवको एवं समाज के बंधुओं द्वारा चलने वाले सेवा केंद्रों एवम सेवा कार्यों को देखने जाना एवं प्रभावशाली लोगों से मिलकर सेवा केंद्र का दर्शन करना एवं सेवा पर चर्चा करना सुनिश्चित है । इसी क्रम में 30 सितंबर दिन शनिवार धार्मिक उपक्रम अपने- अपने शाखा द्वारा गोद लिए गए सेवा बस्ती में किसी मंदिर पर सुंदरकांड, हनुमान चालीसा,हवन पूजन कार्यक्रम होना है । अंत में 1 अक्टूबर दिन रविवार को स्वास्थ्य दिवस जिसमें स्वयंसेवकों द्वारा रक्तदान शिविर,रक्त गट सूची,शाखों के द्वारा चयनित बस्ती में निःशुल्क चिकित्सा शिविर के द्वारा अति गरीब पिछड़े व्यक्तियों को निःशुल्क दवा वितरण कर स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करना सुनिश्चित हुआ है।राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ पडरौना के द्वारा नगर में स्वच्छता अभियान एवं चिकित्सा शिविर हमेशा किया जाता है। राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ सेवा विभाग के द्वारा प्रत्येक रविवार पडरौना नगर के गायत्री शक्तिपीठ पर निःशुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन किया जाता है जिसमें प्रत्येक रविवार को 40 से 50 मरिज देखे जाते हैं और उन मरीजों को निःशुल्क दवा वितरण भी किया जाता है।समय-समय पर स्वयंसेवकों द्वारा श्रमदान करते हुए एक दूसरे की मदद करते हुए राष्ट्रीय हित में काम करते रहते हैं।

जिसमें मुख्य रूप से जिला प्रचारक मनीष जी, नगर संघ चालक डॉक्टर प्रेमचंद मिश्र,सह नगर संघ चालक महेंद्र गुप्ता, जिला कार्यवाहक रवि कीर्ति, नगर सेवा प्रमुख डॉ धनंजय मिश्र, कृष्ण कुमार श्रीवास्तव एडवोकेट, शिवाजी,दीनानाथ, दीपक नगर शारीरिक प्रमुख, संदीप,अंकित,रामाश्रय, प्रदीप गोयल,धीरेंद्र, विशाल नगर कार्यवाहक, सुमित,फुलबदन,प्रदीप, जितेंद्र,अमरदीप,धनंजय,सत्यवीर,जनार्दन,भानु, नीरज,रवि एवम भाजपा के जिला उपाध्यक्ष विजय शुक्ला,अंतरराष्ट्रीय एथलेटिक खिलाड़ी बी एन मिश्रा,महंत जितेंद्र मिश्र, ज्ञानेंद्र मिश्र,मानस मिश्र, बुधराम गुप्ता,महेश्वर मिश्र, मनजीत चौहान,रोहित यादव,राहुल चौधरी, धीरज कुशवाहा,राहुल यादव, आकाश यादव,प्रिंस चौहान,सूरत मद्धेशिया आदि लोगों ने अपना अपना श्रमदान देकर स्वच्छता अभियान को सफल बनाया।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
देवकली में बॉडी बिल्डिंग प्रतियोगिता का आयोजन, विजेताओं का हुआ सम्मान
देवकली में बॉडी बिल्डिंग प्रतियोगिता का आयोजन, विजेताओं का हुआ सम्मान

हाटा, कुशीनगर। क्षेत्र के देवकली गांव में रविवार की देर शाम बॉडी बिल्डिंग प्रतियोगिता…

क्षेत्रीय महामंत्री बच्चा पांडेय का हाटा में हुआ स्वागत
क्षेत्रीय महामंत्री बच्चा पांडेय का हाटा में हुआ स्वागत

हाटा कुशीनगर: भाजपा के क्षेत्रीय महामंत्री बच्चा पांडेय के हाटा पहुंचने पर पार्टी कार्यकर्ताओं…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking