साखोपार/कुशीनगर। विकास खंड पडरौना के अन्तर्गत पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के मुताबिक जल शक्ति व सिंचाई मंत्री स्वतंत्रदेव सिंह का कार्यक्रम शिवपुर में लगा था। यहां उन्हें जनता से संवाद तथा जल शक्ति का उद्घाटन करना था। यहां सुबह से ही आम व खास लोगो का आना शुरू हो गया था।
क्षेत्रीय कार्यकर्ता भी जल शक्ति व सिंचाई मंत्री के आगमन पर भव्य स्वागत का कार्यक्रम बनाए थे लेकिन किसी कारण वश वे कार्यक्रम स्थल नही पहुंच सके। वहा मौजूद लोगो से लेकर भाजपा कार्यकर्ताओ में निराशा फैल गया। कार्यकर्ताओ की अपने नेता की स्वागत की सारी तैयारी धरी की धरी रह गई। ग्राम प्रधान शिवपुर शंभू सिंह ने बताया कि टेंट स्टेज व जलपान की सारी तैयारी कबीना मंत्री के न आने से व्यवस्था चौपट हो गया है।उन्हें आज ही ग्राम पंचायत प्रसादपुर का निरीक्षण करना था तथा निर्माणाधीन अमृत सरोवर भी देखने जाना था। इस अवसर पर शशिभूषण उर्फ गुड्डू मिश्र, उदय प्रताप सिंह, उमा पति सिंह,नेबुलाल मधेशिया, भगवान जयसवाल, राजेन्द्र जयसवाल, तेजप्रताप सिंह,बिजय तिवारी, नन्हे तिवारी,अनिरुद्ध प्रजापति,छेदी मधेशिया,पलटू मधेशिया,पवन मधेशिया,रामप्रीत मधेशिया,रामचन्द्र कुशवाहा, कनैहिया कुशवाहा आदि मौजूद थे।
खड्डा, कुशीनगर। खड्डा विकास खण्ड के ग्राम पंचायत रामपुर गोनहा में शनिवार को पंचायत…
खड्डा, कुशीनगर। राधा अष्टमी के पावन अवसर पर शनिवार को नगर पंचायत खड्डा स्थित…
साधारण सभा की बैठक में शामिल हुए सांसद और विधायक खड्डा, कुशीनगर। सहकारी गन्ना…
कुशीनगर। अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान में कसया पुलिस को…