News Addaa WhatsApp Group Join करें

पटहेरवा: सौतेली मां पर गोली चलाने वाला पुत्र अपने दोस्त के साथ गिरफ्तार

Surendra nath Dwivedi

Reported By:

May 2, 2024  |  7:31 PM

97 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
पटहेरवा: सौतेली मां पर गोली चलाने वाला पुत्र अपने दोस्त के साथ गिरफ्तार WhatsApp
Responsive image
  • घटना में प्रयुक्त अवैध शस्त्र बरामद

कुशीनगर। पटहेरवा थाना क्षेत्र में अपने सौतेली मां पर गोली चलाने वाला आरोपी आपने दोस्त के साथ दबोच लिया गया है,जिसके पास से घटना में प्रयुक्त अवैध असलहा भी पुलिस द्वारा बरामद कर लिया गया है, पुलिस की इस त्वरित कार्यवाही की चारो तरफ चर्चा है ।

आपके लिए और..- सड़क हादसे में छात्रा की मौत, सड़क पार करते समय...

पढ़िए पूरा मामला

बीते माह की आखरी तारीख तीस अप्रैल की रात्रि मे कस्बा फाजिलनगर निवासी विशाल सिंह पुत्र स्व0 रविन्द्र सिंह द्वारा पैतृक जमीन पर सम्पूर्ण कब्जा करने व विक्री करने से सौतेली माँ सुमित्रा देवी पत्नी स्व0 रविन्द्र सिंह द्वारा आपत्ति करने पर नाराज होकर विशाल सिंह द्वारा अपने साथी धन्नु चौहान पुत्र स्व0 रमायन चौहान के साथ मिलकर घर मे घुसकर अपनी सौतेली माँ को जान से मारने की नियत से नाजायज पिस्टल से फायर कर दिया गया। जिससे सौतेली माँ को गोली लगने से घायल हो गयी थी जिसके सम्बन्ध मे घायल सौतेली मां के भाई शत्रुध्न सिंह पुत्र शंकर सिंह निवासी बतरौली थाना तुर्कपट्टी जनपद कुशीनगर के लिखित तहरीर के आधार पर थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0 134/2024 धारा 307,452 भादवि बनाम विशाल सिंह पुत्र स्व0 रविन्द्र सिंह,. धन्नु चौहान पुत्र स्व0 नरायन चौहान निवासीगण वार्ड नं0 06 फाजलिनगर थाना पटहेरवा जनपद कुशीनगर पंजीकृत हुआ।

एसपी कुशीनगर धवल जयसवाल ने आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए थानाध्यक्ष पटहेरवा राकेश रोशन सिंह के अगुवाई में चौकी प्रभारी फाजिलनगर रविभूषण राय ,आरक्षी राहुल कुमार गुप्ता,आरक्षी राघवेंद्र मिश्र, आरक्षी मुलायम यादव,आरक्षी राम प्रवेश यादव की एक टीम बनाई जिन्होंने बीते बुधवार को जोकबा फ्लाई ओवरब्रीज के पास व सब्जी मण्डी फाजिलनगर मछली बाजार के पास से आरोपियों को गिरफ्तार करने में सफल हुई है।

साथ ही अभियुक्तगण के निशान देही पर घटना स्थल से घटना में प्रयुक्त नाजायज देशी पिस्टल .32 बोर व दो जिन्दा कारतूस .32 बोर, दो खोखा कारतूस .32 बोर व एक फायर शुदा कारतूस .32 बोर बरामद किया गया। बरामदगी के आधार पर मुकदमा उपरोक्त में धारा 3/25/27 आर्म्स एक्ट व 34 भादवि0 की बढोत्तरी करते हुए अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
सुकरौली मे हुई कई घटनाएं…तीन सड़क हादसा, दो गंभीर, एक मौत
सुकरौली मे हुई कई घटनाएं…तीन सड़क हादसा, दो गंभीर, एक मौत

सुकरौली/कुशीनगर। नगर पंचायत सुकरौली क्षेत्र में कल मंगलवार के दिन तीन सड़क हादसे और…

कुशीनगर: 20 वर्षीय युवती की गला रेतकर हत्या, भाग रहे आरोपी को ग्रामीणों ने पकड़ा
कुशीनगर: 20 वर्षीय युवती की गला रेतकर हत्या, भाग रहे आरोपी को ग्रामीणों ने पकड़ा

हाटा कुशीनगर | कोतवाली क्षेत्र के बेलवा सुदामा गांव में मंगलवार रात करीब 7/30…

जनगणना कार्य में लापरवाही न बरतें कर्मी, सटीक आंकड़े जुटाने पर दें जोर-एसडीएम
जनगणना कार्य में लापरवाही न बरतें कर्मी, सटीक आंकड़े जुटाने पर दें जोर-एसडीएम

खड्डा, कुशीनगर। खड्डा तहसील सभागार में मंगलवार को जनगणना कार्य को लेकर कर्मियों का…

सड़क हादसे में छात्रा की मौत, सड़क पार करते समय बेकाबू ट्रक ने रौदा
सड़क हादसे में छात्रा की मौत, सड़क पार करते समय बेकाबू ट्रक ने रौदा

सुकरौली/कुशीनगर। नगर पंचायत सुकरौली के तितीला चौराहे के पास सड़क में पार करते हुए…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking