Wednesday, 18 November 2026 | कुशीनगर • गोरखपुर • देवरिया • बिहार • मुंबई
अड्डा ब्रेकिंग • तहसीलदार महेश कुमार को दी गई भावभीनी विदाई• फ्री सिलाई मशीन योजना: महिलाओं के लिए आर्थिक आत्मनिर्भरता का बड़ा मौका, ऐसे करें ऑनलाइन आवेदन• फाजिलनगर और पटहेरिया ओवरब्रिज निर्माण ने बदली यातायात की चाल, सात स्थानों से लागू होगा रूट डायवर्जन; 19 नवंबर से बदले रास्ते से गुजरेंगे वाहन पुलिस और एनएचएआई की संयुक्त पहल, जाम से निजात और सड़क सुरक्षा के लिए सात बिंदुओं पर तैयार हुई यातायात व्यवस्था• फर्जी रिकवरी का खेल! क्रेन से उठा लेते थे ट्रक, फिर पुर्जे बेचकर कमाते थे लाखों; कप्तानगंज पुलिस ने आयशर ट्रक किया बरामद वारदात में इस्तेमाल क्रेटा कार और क्रेन सीज• सेवरही में चोरों का तांडव! घर में घुसकर लाखों के जेवरात उड़ाए, बुजुर्ग महिला की नाक से जबरन खींच ली खुंटली लगातार हो रही चोरियों से पुलिस गश्त पर उठे सवाल
Advertisement

मुकदमो में वांछित अभियुक्त को पुलिस ने किया गिरफ्तार

न्यूज अड्डा डेस्क
Feb 1, 2023, 6:52 PM IST • अब तक 500 लोगों ने पढ़ा • ⏱️ पढ़ने में समय: 1 मिनट

देवरिया। पुलिस अधीक्षक देवरिया के निर्देशन में अपराध एवं अपराधियो के विरुद्ध गिरफ्तारी व बरामदगी हेतु चलाये जा रहे अभियान के अन्तर्गत अपराध की रोक थाम व अपराधियो की गिरफ्तारी के क्रम में मु0अ0सं0–20/23 धारा 307 भादवि, 3/5A/8 गो0नि0अधि0 व 11 पशु क्रुरता अधि0 थाना महुआडीह जनपद देवरिया से सम्बन्धित प्रकाश मे आये वांछित अभियुक्त की पतारसी सुरागरसी व गिरफ्तारी में थानाध्यक्ष मय टीम के साथ भ्रमण में थे तो वही व0उ0नि0 धर्मेन्द्र कुमार मिश्र व उ0नि0 दिनेश कुमार मौर्य भी पतारसी सुरागरसी में भ्रमणशील थे,कि मुखबीर की सूचना पर बालकुआ नहर के पास से मुकदमा उपरोक्त से सम्बन्धित प्रकाश में आये अभियुक्त महबूब आलम पुत्र स्व0 अजीज अंसारी निवासी ग्राम चाँदपाली शिवपुर थाना जिरादेई जनपद सीवान बिहार की गिरफ्तारी करते हुए उसकी तलाशी से एक अदद तंमचा 12 बोर चालू हालत व एक अदद 12 बोर जिन्दा कारतूस व एक अदद एन्ड्रायड मोबाईल बरामद किया गया l बरामदगी के आधार पर मु0अ0सं0-34/23 धारा-3/25 आर्मस एक्ट थाना महुआडीह जनपद देवरिया पंजीकृत कराया गयाl

गिरफ्तार व बरामदगी करने वाली टीम में थानाध्यक्ष महेन्द्र कुमार चतुर्वेदी,उ. नि. धर्मेन्द्र कुमार मिश्र, उ. नि. दिनेश कुमार मौर्य,हे0का0 राधेश्याम यादव,हे0का0 श्याम नरायण पाण्डेय,का0 मनोज पटेल,का0 संजीव कुमार,का0 सौरभ पासवान,का0 नरेन्द्र कुमार यादव,का0 रजनीश कुमार,म0का0 सुमन सिंह, म0का0 सरिता यादव आदि शामिल रहे l

Advertisement

कुशीनगर और पूर्वांचल की हर खबर सबसे पहले पाएं
News Addaa के आधिकारिक WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
अभी जुड़ें
WhatsApp शेयर अगली खबर
News Addaa – Kushinagar Breaking News in Hindi