News Addaa WhatsApp Group Join करें

पुजारी पर हमला करने वाले बदमाशों को पुलिस ने किया गिरफ्तार

Ved Prakash Mishra

Reported By:

Jan 31, 2025  |  6:04 PM

181 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
पुजारी पर हमला करने वाले बदमाशों को पुलिस ने किया गिरफ्तार
  • ईट भट्ठे पर मजदूरी का कार्य करते थे अभियुक्त, आर्थिक तंगी को दूर करने के लिए दिया था लूट की घटना को अंजाम

हाटा/कुशीनगर। स्थानीय कोतवाली क्षेत्र के नगर पंचायत सुकरौली वार्ड नंबर 12 शास्त्री नगर(आमहाडार) जमकातर माता मंदिर के पुजारी पर बीते मंगलवार को अज्ञात हमलावरों द्वारा लूट के दान पत्र को ले जा रहे बदमाशों का बिरोध करने पर पुजारी पर हमला करने वाले बदमाशों को पुलिस ने लुट के दानपत्र व चाकु सहित तीन बदमाशों को गिरफ्तार कर घटना का सफल अनवरण कर दिया।

आपके लिए और..- खड्डा में मांस-मछली की दुकानों का औचक निरीक्षण, चार के...

बीते मंगलवार को सायंकाल पुजारी बालकदास पर हुए हमले के अनावरण के लिए पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार मिश्र के निर्देशन एवं अपर पुलिस अधीक्षक रितेश कुमार सिंह के पर्यवेक्षण व क्षेत्राधिकारी कसया कुंदन सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम मुश्तैदी के साथ घटना के अनवरण में जुटी थी कि शुक्रवार को दोपहर बाद मझना नाला के पास से तीन अभियुक्तों रिंकु कुमार पुत्र मोहन लाल उम्र 25वर्ष ,सोनवीर पुत्र गंगाराम उम्र 31वर्ष,विपिन खां पुत्र भूरे खां निवासी दोहरी जलेसर थाना सहपऊ जिला हाथरस को गिरफ्तार किया। क्षेत्राधिकारी कसया कुंदन सिंह ने बताया कि गिरफ्तार अभियुक्तों ने पुछताछ में एक स्वर में बताया कि बगल के ईट-भट्ठे पर मजदूरी का काम करते हैं घर पर पैसो की आवश्यकता को देखते हुए मंगलवार की रात 7.30,बजे हम तीनों लोग मिलकर जमकातर माता मंदिर के दान पात्र को लूटकर ले कर भागने लगे और पुजारी ने हम लोगों को देख लिया और लूट का बिरोध करने लगे जिस पर हम लोगो ने पुजारी पर चाकू का प्रहार कर उनके पास रक्खे 5998 रुपए छीन लिया और वहा से दान पेटी लेकर मझना नाला के किनारे दान पेटी को तोड कर उसमें रक्खे रुपये निकाल लिए,दान पेटी और चाकू वही झाड़ियों में फेक दिया।

गिरफ्तार अभियुक्तों के निशान देही पर पुलिस ने दान पेटी और चाकू को भी बरामद कर पुलिस आवश्यक विधिक कार्रवाई में जुट गयी।इस गिरफ्तारी के दौरान अपराध निरीक्षक गुलाब यादव,नगर चौंकी इंचार्ज विवेक कुमार पाण्डेय, वरिष्ठ उप निरीक्षक मंगेश मिश्र,उप निरीक्षक अमरनाथ सोनकर,गौरव राय,हे० का० इरफान सिद्दीकी,राजेंद्र वर्मा,इंद्रकेश कुमार,अंगद यादव सहित अन्य मौजूद रहे।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
नकब काटकर ज्वेलरी की दुकान में लाखों की चोरी
नकब काटकर ज्वेलरी की दुकान में लाखों की चोरी

मोतीचक कुशीनगर, हाटा कोतवाली क्षेत्र के हाटा कप्तानगंज मार्ग पर झांगा बाजार में बीते…

खड्डा में मांस-मछली की दुकानों का औचक निरीक्षण, चार के खिलाफ कार्रवाई
खड्डा में मांस-मछली की दुकानों का औचक निरीक्षण, चार के खिलाफ कार्रवाई

खड्डा, कुशीनगर। तहसील-खड्डा में उपजिलाधिकारी खड्डा संतराज सिंह बघेल के निर्देशन एवं मुख्य खाद्य…

अपहरण के मामले में फरार चल रहा आरोपी पुलिस के हत्थे चढ़ा, हाटा पुलिस को मिली सफलता
अपहरण के मामले में फरार चल रहा आरोपी पुलिस के हत्थे चढ़ा, हाटा पुलिस को मिली सफलता

हाटा, कुशीनगर। अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत कोतवाली…

मथौली में सांसद ने किया विभिन्न विकास कार्यों का लोकार्पण व श्री राम-जानकी मंदिर का भूमि पूजन
मथौली में सांसद ने किया विभिन्न विकास कार्यों का लोकार्पण व श्री राम-जानकी मंदिर का भूमि पूजन

मथौली बाजार,कुशीनगर: नगर पंचायत मथौली में गुरुवार को पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के तहत सांसद…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking