Sunday, 29 November 2026 | कुशीनगर • गोरखपुर • देवरिया • बिहार • मुंबई
अड्डा ब्रेकिंग • जिला निर्वाचन अधिकारी ने विशेष अभियान दिवस पर विभिन्न बूथों का किया निरीक्षण, पात्र मतदाताओं के नाम मतदाता सूची में शामिल करने के दिए निर्देश• दहेज हत्या के मामले में दो वांछित गिरफ्तार• मतदाता पंजीकरण शिविर का आयोजन मठिया बुजुर्ग में, युवाओं के नाम जोड़े गए• भुजौली बाजार में विशेष मतदाता पंजीकरण शिविर, 100 से अधिक नाम जोड़े गए• जनपदीय अंताकक्षरी प्रतियोगिता में मोतीचक के छात्राओं ने जीता गोल्ड मेडल
Advertisement

शासन से योजनाओं को जरुरतमंदों तक पहुंचाना प्रशासन का प्राथमिक लक्ष्य

सुनील नीलम
Mar 6, 2025, 8:04 PM IST • अब तक 213 लोगों ने पढ़ा • ⏱️ पढ़ने में समय: 1 मिनट
  • तहसील आपके द्वार चौपाल का हुआ आयोजन

तुर्कपट्टी/कुशीनगर। तमकुही विकास खंड के ग्राम पंचायत बरवाराजापाकड़ के बरवा टोला स्थित पंचायत भवन परिसर में नायब तहसीलदार लक्ष्मी वर्मा की अध्यक्षता में आयोजित तहसील आपके द्वार कार्यक्रम में उपस्थित विभिन्न विभाग के अधिकारियों व कर्मचारियों ने ग्रामीणों की समस्याएं सुनकर यथासंभव निराकरण किया।

गुरुवार को आयोजित चौपाल में प्रधानमंत्री आवास, स्वरोजगार योजना स्वच्छता और शौचालय आदि जनकल्याणकारी योजनाओं से ग्रामीणों को अवगत कराया गया। बताया गया कि शासन से संचालित हर योजनाओं को जरुरतमंदों तक पहुंचाना प्रशासन का प्राथमिक लक्ष्य है। योजनाओं के लिए किसी लाभार्थी को कोई परेशानी न हो इसके लिए गांवों में चौपाल लगाकर उन्हें जानकारी दी जा रही है। चौपाल में किसानों व ग्रामवासियों ने उत्साह के साथ प्रतिभाग तो किया ही, विभिन्न विभागों से संबंधित अपनी समस्याओं को भी अधिकारियों के समक्ष रखा। नायब तहसीलदार ने कई समस्याओं का मौके पर ही निस्तारण कराया। व शेष के निस्तारण के लिए संबंधित को निर्देशित किया। उन्होने किसानों को फार्मर रजिस्ट्री कराने व खतौनी मे वरासत के लिए आनलाइन आवेदन करने के लिए जागरुक किया।‌

Advertisement

बीडीओ अनिल कुमार राय ने भी ग्रामीणों की समस्याओं को सुना। विद्युत विभाग के जेई योगेश गुप्ता व राजन कुमार सिंह ने बताया कि लो वोल्टेज की समस्या दूर की जा रही। ट्रांसफार्मरों की क्षमता वृद्धि प्रस्तावित है। एसआई सभाजीत सिंह व रणविजय सिंह ने विभाग से संबंधित समस्याएं सुनी। ग्रामीणों ने बरवाखास में स्थित आंगनबाड़ी केंद्र की चहारदीवारी बनवाने की मांग की।

इस दौरान हल्का लेखपाल यशपाल सिंह, सचिव जितेंद्र यादव, प्रधान प्रतिनिधि मुन्नीलाल गोंड, प्रधान अशोक पाल, राजेंद्र गोंड, श्यामानंद कुशवाहा, मंशी अंसारी, पारस प्रसाद, नंदकिशोर कुशवाहा, ज्ञानप्रकाश चौहान, अशोक गोंड, भगवान गुप्ता, विनोद प्रसाद, ध्रुप वर्मा व अन्य विभाग के कर्मचारीगण उपस्थित रहे।

सुनील नीलम

रिपोर्ट: तुर्कपट्टी, कुशीनगर उत्तर प्रदेश

कुशीनगर और पूर्वांचल की हर खबर सबसे पहले पाएं
News Addaa के आधिकारिक WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
अभी जुड़ें

कुशीनगर बिज़नेस डायरेक्टरी

WhatsApp शेयर अगली खबर
News Addaa – Kushinagar Breaking News in Hindi