News Addaa WhatsApp Group Join करें

मतदाताओं की चुप्पी से माहौल का अंदाजा नहीं, खामोश मतदाताओं ने बढ़ाई प्रत्याशियों की बेचैनी

Ram Bihari Rao

Reported By:

Feb 28, 2022  |  6:42 PM

670 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
मतदाताओं की चुप्पी से माहौल का अंदाजा नहीं, खामोश मतदाताओं ने बढ़ाई प्रत्याशियों की बेचैनी

रामकोला/कुशीनगर। मतदान को सिर्फ दो दिन बचे हैं लेकिन चुनावी समीकरण अभी भी उलझा हुआ है। मतदाताओं की चुप्पी के कारण राजनीतिक जानकार भी चुप्पी साधे हुए हैै।वह भी इस बार मतदाताओं का रुख नहीं भांप पा रहे हैं। मतदाताओं द्वारा किसी का भी खुला समर्थन न करने के कारण माहौल का पता नहीं लग पा रहा है।जिले की सातों विधानसभा सीटों के लिए छठे चरण में तीन मार्च को मतदान होगा। जिसके लिए प्रत्याशियों ने मेहनत कर मतदाताओं को अपने पक्ष में करने के लिए दिन रात एक किए हुए हैं। क्षेत्र में भ्रमण के दौरान दिख रही वोटरों की खामोशी से प्रत्याशियों में भी बेचैनी बढ़ गयी है। सोशल मीडिया व समर्थकों के माध्यम से प्रत्याशियों का मतदाताओं से संपर्क करने का अथक प्रयास जारी है।चुनाव आयोग के निर्देश के अनुपालन में संसाधनों की कमी की वजह से इस बार पहले जैसा चुनावी शोरगुल नहीं दिख रहा है। ना पहले की तरह लाउडस्पीकर लगे वाहन गांव- गांव में नजर आ रहे है और नाही प्रत्याशियों द्वारा चौराहे पर नुक्कड़ सभाएं हो रही है।

आपके लिए और..- सात पुलिसकर्मियों को गृह मंत्रालय के सेवा पदक, एसपी केशव...

चुनावी महाभारत में एक-दूसरे को पछाड़ने की तैयारी में प्रत्याशी लगे हुए हैं और मतदाता शांत होकर चुनावी दंगल का आनंद उठा रहे हैं।जिसके कारण जिले की सातों विधानसभा सीटों पर रोचक मुकाबले की पृष्ठभूमि तैयार हो रही है। जिसमें जाति, धर्म के समीकरण का कितना असर होगा इसकी सही तस्वीर 10 मार्च को मतगणना के दिन ही साफ होगी।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
खेत में चारा काट रही महिला पर बाघ का हमला, मौके पर मौत
खेत में चारा काट रही महिला पर बाघ का हमला, मौके पर मौत

बाल्मीकि टाइगर रिजर्व के मदनपुर वन रेंज की घटना खड्डा, कुशीनगर। यूपी सीमा से…

जिलाधिकारी संजय चौहान ने कार्यभार ग्रहण कर कलेक्ट्रेट के विभिन्न पटल का किया निरीक्षण
जिलाधिकारी संजय चौहान ने कार्यभार ग्रहण कर कलेक्ट्रेट के विभिन्न पटल का किया निरीक्षण

ई-ऑफिस के माध्यम से फाइलों का त्वरित संचालन एवं आईजीआरएस शिकायतों के प्राथमिकता से…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking