News Addaa WhatsApp Group Join करें

क्वार्टर फाइनल में सोहंग ने राजापाकड़ को 32 रनों से हराया

सुनील नीलम

Reported By:

Jan 8, 2024  |  6:30 PM

57 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
क्वार्टर फाइनल में सोहंग ने राजापाकड़ को 32 रनों से हराया
  • चतुर्थ जयहिंद क्रिकेट प्रतियोगिता का छठवां दिन
  • पहले खेले गए लीग में गोबरही को 24 रनों से हराया

कुशीनगर। तमकुही विकास खंड के ग्राम पंचायत बरवा राजापाकड़ के सीताराम चौराहा स्थित खेल मैदान में जयहिंद क्रिकेट क्लब बंगरा दुमही के तत्वावधान में आयोजित चतुर्थ जयहिंद क्रिकेट प्रतियोगिता के छठवें दिन सोमवार को अंतिम लीग व तीसरा क्वार्टर फाइनल मुकाबला खेला गया। लीग मैच में गोबरही को पराजित करने वाली सोहंग की टीम ने क्वार्टर फाइनल में राजापाकड़ को पराजित कर सेमीफाइनल में जगह बना लिया।

आपके लिए और..- सीरियल-1 | SP केशव कुमार का एक साल एक साल…एक्शन...

प्रतियोगिता के अंतिम लीग मैच में टास जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए सोहंग की टीम ने 12 ओवर में तीन विकेट के नुकसान पर 134 रन बनाए। जवाब में खेलने उतरी गोबरही की टीम सात विकेट के नुकसान पर 110 रन ही बना सकी। इसके बाद क्वार्टर फाइनल में सोहंग की टीम का मुकाबला राजापाकड़ से हुआ। पहले बल्लेबाजी करते हुए सोहंग की टीम ने 13.4 ओवर में दस विकेट के नुकसान पर187 रन बनाए। 188 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी राजापाकड़ की टीम सात विकेट के नुकसान पर 155 रन ही बना सकी। सोहंग की टीम ने 32 रनों से क्वार्टर फाइनल जीत सेमीफाइनल में स्थान सुरक्षित कर लिया। सिद्धार्थ व रिशु शुक्ल ने अंपायरिंग, अमित पांडेय व प्रेम सिंह ने स्कोरिंग, सोनू कुमार गोंड ने कमेंट्री की। इसके पूर्व मैच का शुभारंभ जिला पंचायत सदस्यगण बीएन प्रसाद व मुकेश गुप्ता तथा भाजपा के मंडल महामंत्री जितेंद्र गुप्ता ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर किया।

इस दौरान आयोजक सत्येंद्र उर्फ गुड्डू शुक्ल, अनवर अंसारी, अरविंद उर्फ भीम भारती, निजाम अंसारी, करन कुमार, सुशांत, सोहित, तौफीक, करन कुमार, नीरज कुमार, अंकुर चौहान, अनिल कुशवाहा, रवि शुक्ल आदि मौजूद रहे।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
सीएचसी प्रभारी कप्तानगंज ने न्यू पीएससी बोदरवार का लिया जायजा, संबंधित को दिया दिशा निर्देश
सीएचसी प्रभारी कप्तानगंज ने न्यू पीएससी बोदरवार का लिया जायजा, संबंधित को दिया दिशा निर्देश

बोदरवार, कुशीनगर :- नया प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर आयोजित आयुष्मान भव साप्ताहिक मेले सहित…

बेसिक रॉक क्लाइम्बिंग कोर्स में कुशीनगर के दो युवाओं का चयन
बेसिक रॉक क्लाइम्बिंग कोर्स में कुशीनगर के दो युवाओं का चयन

कुशीनगर। युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय और मेरा युवा भारत के तत्वावधान में इंडियन…

बेसिक रॉक क्लाइम्बिंग कोर्स में कुशीनगर के दो युवाओं का चयन
बेसिक रॉक क्लाइम्बिंग कोर्स में कुशीनगर के दो युवाओं का चयन

हाटा, कुशीनगर। युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय और मेरा युवा भारत के तत्वावधान में…

सीरियल-1 | SP केशव कुमार का एक साल एक साल…एक्शन हजार! अपराधियों पर कसता शिकंजा, कुशीनगर में SP केशव की ‘सख्त पुलिसिंग’ चर्चा में
सीरियल-1 | SP केशव कुमार का एक साल एक साल…एक्शन हजार! अपराधियों पर कसता शिकंजा, कुशीनगर में SP केशव की ‘सख्त पुलिसिंग’ चर्चा में

कुशीनगर। अपराध के खिलाफ सख्ती, अपराधियों पर लगातार शिकंजा और गंभीर मामलों में त्वरित…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking