Tuesday, 24 November 2026 | कुशीनगर • गोरखपुर • देवरिया • बिहार • मुंबई
अड्डा ब्रेकिंग • क्षेत्रीय बेसिक बाल क्रीड़ा प्रतियोगिता का हुआ आयोजन• देव दीपावली पर 5500 दीपों से आलोकित होगा दुबौली सोहसा घाट• युद्धकालीन आपात स्थितियों से निपटने की तैयारियों को परखा गया, पुलिस लाइन कुशीनगर में ब्लैक आउट एवं एयर रेड मॉकड्रिल का सफल आयोजन• सियार को बचाने के चलते बाइक अनियंत्रित ,महिला की मौत• दाहुगंज : रजनीश राय के बल्ले ने मचाया धमाल महज 7 ओवर में कुशीनगर महोत्सव समिति ने दर्ज की 9 विकेट से शानदार जीत
Advertisement

खेल दिवस: कबड्डी प्रतियोगिता बालक वर्ग में हाईस्कूल व बालिका वर्ग में इण्टर की छात्राएं विजेता

Sanjay Pandey
Reported By: Sanjay Pandey
Aug 29, 2023, 6:52 PM IST • अब तक 227 लोगों ने पढ़ा • ⏱️ पढ़ने में समय: 1 मिनट

खड्डा/कुशीनगर। छितौनी इण्टर कॉलेज में राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर मंगलवार को कबड्डी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। कालेज के क्रीड़ा प्रभारी एवं परीक्षा नियंत्रक आकाश कुमार सिंह के नेतृत्व में छात्रों ने अपनी कौशल क्षमता का प्रदर्शन किया।

प्रधानाचार्य सुशील कुमार ने पुरस्कार विजेता टीम को पुरस्कृत कर कहा कि शरीर को स्वस्थ्य और मन को तनाव रहित रखने के लिए जीवन में पढ़ाई के साथ-साथ खेल भी जरूरी है। खेल दिनचर्या का हिस्सा होना चाहिए।कार्यक्रम में प्रवक्ता पंकज कुमार, अध्यापक गुलाब चंद, अम्बरीश सक्सेना, विजय कुशवाहा, मुक्तिनाथ कुशवाहा, नीतीश गुप्ता, सूरज गोंड़, निधि गुप्ता, जितेंद्र प्रसाद सहित शिक्षक एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

Advertisement

Sanjay Pandey

तहसील प्रभारी खड्डा, कुशीनगर उत्तर प्रदेश

टैग्स: #खड्डा
कुशीनगर और पूर्वांचल की हर खबर सबसे पहले पाएं
News Addaa के आधिकारिक WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
अभी जुड़ें
WhatsApp शेयर अगली खबर
News Addaa – Kushinagar Breaking News in Hindi