News Addaa WhatsApp Group Join करें

तमकुहीराज : सोलह घंटे बाद हुआ मृतक अमित का अंतिम संस्कार परिजनों के मान मनोवल करती रही पुलिस मारपीट में घायल युवक का इलाज के दौरान मौत का मामला !

Surendra nath Dwivedi

Reported By:

Mar 22, 2025  |  1:24 PM

239 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
तमकुहीराज : सोलह घंटे बाद हुआ मृतक अमित का अंतिम संस्कार परिजनों के मान मनोवल करती रही पुलिस मारपीट में घायल युवक का इलाज के दौरान मौत का मामला ! WhatsApp
Responsive image

कुशीनगर : सोलह घंटे बाद हुआ मृतक अमित का अंतिम संस्कार

आपके लिए और..- आयुर्वेद चिकित्सालय और बाल विकास कार्यालय में मिलीं खामियां, IAS...

परिजनों के मान मनोवल करती रही पुलिस

मारपीट में घायल युवक का इलाज के दौरान मौत का मामला

कुशीनगर । काफी मस्कत के सोलह घंटे बाद परिजनों ने मृतक अमित का अंतिम संस्कार कर दिया। सोलह घंटे तक परिजनों से कई राउंड वार्ता के बाद परिजन अंतिम संस्कार के लिए राजी हुए,स्थानीय पुलिस ने परिजनों के तहरीर पर तीन नामजद और एक अज्ञात के विरुद्ध सु संगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत कर आगे की कार्यवाही में जुटी हैं।सोलह घंटे तक मृतक के घर से अंतिम संस्कार स्थल पुलिस छावनी में तब्दील रही। अंतिम संस्कार होने के बाद पुलिस प्रशाशन राहत की सांस महसूस किया। इस दौरान तमकुहीराज सीओ सर्किल के सभी थानों की पुलिस मौजूद रही।

जानिए पूरा मामला !

तमकुहीराज थाना क्षेत्र के लतवां मुरलीधर निवासी युवक को बीते बुधवार को किसी बात को लेकर मारपीट कर घायल कर दिया गया। सूचना पर पहुंचे परिजनों ने घायल युवक को सीएचसी तमकुहीराज पहुंचाया । जहां हालत गम्भीर देख डाक्टरों ने इलाज के लिए पडरौना सदर अस्पताल में भर्ती कराया। इलाज के दौरान बृहस्पतिवार की रात में उक्त युवक की मौत हो गई। मौत के बाद परिजनों में कोहराम मच गया। लतवां मुरलीधर निवासी अमित राय पुत्र सुग्रीव राय उम्र 23 वर्ष की मां मंजु देवी ने कुछ लोगों पर हत्या का आरोप लगते हुए कहा कि घटना के दिन खुदुरा गांव के निकट अपना खेत देखने मेरा लड़का गया था। इसी दौरान खेत में कुछ फेंकने को लेकर कहां सुनी होने लगी। इसी दौरान बुरी तरह लाठी डंडे से पिटकर घायल कर दिया गया। सूचना पर पहुंचे परिजनों ने तत्काल सीएचसी तमकुहीराज लेकर पहुंचे। चिकित्सकों ने स्थिति गंभीर बताकर पडरौना सदर अस्पताल भेज दिया। जिसका इलाज के दौरान रात में मौत हो गई। शव पोस्टमार्टम होने के बाद शाम को लतवां मुरलीधर पहुंचा। जहां परिजन शव को लेकर नेशनल हाईवे टंडवा मोड़ के पास रखकर लगभग तीन घंटे से प्रदर्शन करते रहे। जिसके बाद मौके पर भारी संख्या में पुलिस पहुंचकर कर परिजनों को समझने बुझाने लगें। मगर परिजन नहीं मानें तो घटना की खबर सुनकर स्थानीय विधायक ड असीम कुमार राय मौके पर पहुंच कर पुरे प्रकरण की जानकारी लेकर पुलिस और परिजनों से बात करने लगे लेकिन युवक की मां और उपस्थित ग्रामीण मानने को तैयार नहीं हो रहें थे।

बहरहाल सोलह घंटे की काफी मशक्कत के बाद परिजन मृतक अमित का अंतिम संस्कार शनिवार को कर दिए।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
रावण वध के वध देखकर मंत्रमुग्ध हुए लोग
रावण वध के वध देखकर मंत्रमुग्ध हुए लोग

अहिरौली बाजार/कुशीनगर।कप्तानगंज विकास खंड के ग्राम बलुआ में आयोजित ऐतिहासिक मेले का रविवार को…

आयुर्वेद चिकित्सालय और बाल विकास कार्यालय में मिलीं खामियां, IAS मयंक त्रिपाठी ने दिया एक सप्ताह का अल्टीमेटम
आयुर्वेद चिकित्सालय और बाल विकास कार्यालय में मिलीं खामियां, IAS मयंक त्रिपाठी ने दिया एक सप्ताह का अल्टीमेटम

चिकित्साधिकारी की अनुपस्थिति और दवा स्टॉक रजिस्टर में मिली कमी, आंगनबाड़ी केंद्रों को सामग्री…

थाना समाधान दिवस में 11 मामले आए, एक का निस्तारण
थाना समाधान दिवस में 11 मामले आए, एक का निस्तारण

हाटा (कुशीनगर)। स्थानीय कोतवाली परिसर में शनिवार को थाना समाधान दिवस का आयोजन कोतवाल…

हाटा के निजी अस्पताल में उपचार के दौरान महिला की मृत्यु
हाटा के निजी अस्पताल में उपचार के दौरान महिला की मृत्यु

हाटा कुशीनगर ,नगर में स्थित एक निजी अस्पताल में उपचार के दौरान 50 वर्षीय…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking