News Addaa WhatsApp Group Join करें

सलेमगढ़ में एक ही रात तीन घरों में चोरी

न्यूज अड्डा डेस्क

Reported By:

Jun 2, 2023  |  7:03 PM

180 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
सलेमगढ़ में एक ही रात तीन घरों में चोरी

सलेमगढ़/कुशीनगर। बीती रात अज्ञात चारो ने बहादुरपुर पुलिस चौकी क्षेत्र के सलेमगढ़ ग्राम सभा के टोला मौजा में तीन घरों को अपना निशाना बनया है,चोरी होने की जानकारी गृहस्वामियों को सुबह हुआ है। पीड़ित परिजन घटना की सूचना बहादुरपुर चौकी पुलिस को दे दिया है, घटना क्षेत्र में चर्चा का विषय बना हुआ है।

आपके लिए और..- सीरियल-3 | जनता की संतुष्टि और पुलिसिंग के आंकड़े..! 11वीं...

जानकारी के अनुसार तरयासुजान थाना क्षेत्र के बहादुरपुर पुलिस चौकी अंतर्गत सलेमगढ़ मौजा मे अज्ञात चोरों ने एक साथ तीन घरों को बीती गुरुवार की रात अपने निशाने पर लिया है। गौरतलब हो कि यह सभी घर एक दूसरे के आस पास ही है। गृह स्वामी गहरी निद्रा में थे जिस दौरान चोरों ने क्रमशः दुखी प्रसाद पुत्र लखन, शम्भू पुत्र बलिराम, राजू पुत्र बलिष्टर के घर से चोर मंगलसूत्र, जिउतिया, ब्रासलेट मोबाइल सहित कई मोबाइल चुरा ले गये सुबह जब सब कि नीद खुली तो घर मे हुए चोरी का पता चल सका ।

सूचना पर पहुंची पुलिस ने सलेमगढ़ नेशनल हाईवे चौराहे के समीप स्थित एक दुकान के पीछे से तीन मोबाइल को बरामद कर लिया है। पुलिस द्वारा तहरीर के क्रम में आवश्यक कार्यवाही की जा रही है।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
उच्च प्राथमिक विद्यालय मुंडेरा रतनपट्टी कंपोजिट में सेवा संकल्प अभियान के तहत चित्रकला प्रतियोगिता आयोजित
उच्च प्राथमिक विद्यालय मुंडेरा रतनपट्टी कंपोजिट में सेवा संकल्प अभियान के तहत चित्रकला प्रतियोगिता आयोजित

कुशीनगर। विकास खण्ड कसया के उच्च प्राथमिक विद्यालय मुंडेरा रतनपट्टी कंपोजिट में *सेवा संकल्प…

हत्या के मुकदमे में महीनों से फरार चल रही महिला गिरफ्तार, तरकुलहा मंदिर के पास से कप्तानगंज पुलिस ने दबोचा
हत्या के मुकदमे में महीनों से फरार चल रही महिला गिरफ्तार, तरकुलहा मंदिर के पास से कप्तानगंज पुलिस ने दबोचा

कुशीनगर। कप्तानगंज थाना क्षेत्र में मार्च माह में हुई हत्या के मामले में वांछित…

लेखपाल संघ ने किया अतिरिक्त हल्के का बहिष्कार, 16 बस्ते किए जमा
लेखपाल संघ ने किया अतिरिक्त हल्के का बहिष्कार, 16 बस्ते किए जमा

हाटा कुशीनगर ,लेखपाल संघ की अन्तर्मंडलीय स्थानांतरण, डीपीसी, वेतन विसंगति और भत्ते आदि मांगों…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking