कुशीनगर।तुर्कपट्टी पुलिस ने मंगलवार को न्यायालय के आदेश पर मालखाने में जमा करीब 800 लीटर अवैध शराब को नष्ट कराया। मामले न्यायालय से निस्तारित होने के बाद अधिकारियों की मौजूदगी में शराब को नष्ट किए जाने की कार्रवाई की गई।अवैध शराब की अनुमानित कीमत करीब दो लाख रुपये है।
एसपी धवल जायसवाल द्वारा समस्त थाना प्रभारी को अपने-अपने मालखाने पर आबकारी अधिनियम के तहत बरामद की गयी अवैध शराबों को यथाशीघ्र निस्तारण कराने हेतु निर्देशित किया गया था जिसके क्रम में एएसपी रितेश कुमार सिंह के पर्यवेक्षण व क्षेत्राधिकारी सदर उमेश कुमार भट्ठ के नेतृत्व में,थानाध्यक्ष तुर्कपट्टी द्वारा थाना तुर्कपट्टी पर वर्ष 2022 के कुल 63 मुकदमो में 800 लीटर अवैध शराब को नष्ट कराने का आदेश प्राप्त किया गया
उक्त आदेश के अनुपालन में मंगलवार को क्षेत्राधिकारी सदर उमेश चन्द्र भट्ठ,एपीओ श्री नवनीत कुमार त्रिपाठी थानाध्यक्ष अनिल कुमार सिंह,व0उ0नि0 जीत बहादुर यादव,उ0नि0 वेद प्रकाश सिंह,उ0नि0 आकाश ग्वाल,उ0नि0 गौरव राय, उ0नि0/हे0मु0 अशोक द्विवेदी,फौ0 लि0 सुरेश कुमार यादव़,का0मु0 विमल कुमार,विरेन्द्र शाही-सम्भ्रान्त व्यक्ति,जियाउद्दीन ग्राम प्रधान बरवा कला की उपस्थिति में थाना परिसर में गढ्ढा खुदवा कर माल को जे0सी0बी0 के माध्यम से कुल 63 मुकदमे में कुल 800 लीटर अवैध शराब (देशी, अग्रेजी,कच्ची) को नष्ट कर, गढ्डे में डलवाकर ऊपर से मिट्टी डालकर नष्ट करवाया गया। नष्ट किये गये शराब की कुल कीमत लगभग 02 लाख रुपये है।
कुशीनगर। विकास खण्ड कसया के उच्च प्राथमिक विद्यालय मुंडेरा रतनपट्टी कंपोजिट में *सेवा संकल्प…
कुशीनगर। कप्तानगंज थाना क्षेत्र में मार्च माह में हुई हत्या के मामले में वांछित…
हाटा कुशीनगर ,लेखपाल संघ की अन्तर्मंडलीय स्थानांतरण, डीपीसी, वेतन विसंगति और भत्ते आदि मांगों…
कुशीनगर। तमकुहीराज थाना क्षेत्र के उत्तर प्रदेश-बिहार सीमा पर स्थित समउर बाजार में आगामी…