News Addaa WhatsApp Group Join करें

विकसित भारत संकल्प यात्रा के अंतर्गत न0पा0प0 पडरौना स्थित बुद्धा पार्क में आयोजित हुआ भव्य कार्यक्रम

न्यूज अड्डा कसया

Reported By:

Jan 6, 2024  |  7:31 PM

42 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
विकसित भारत संकल्प यात्रा के अंतर्गत न0पा0प0 पडरौना स्थित बुद्धा पार्क में आयोजित हुआ भव्य कार्यक्रम
  • देश को विकसित राष्ट्र बनाने की दिलाई गई शपथ
  • विभिन्न योजना के लाभार्थियों को बांटा गया प्रमाणपत्र

कुशीनगर । विकसित भारत संकल्प यात्रा के अंतर्गत आज न0पा0प0 पडरौना स्थित बुद्धा पार्क में विशेष कैंप का आयोजन कर नगरवासियों को सरकार की विभिन्न लाभार्थीपरक योजनाओं से जोड़ा गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जिलाधिकारी उमेश मिश्रा ने जन सामान्य को जागरुक करते हुए विभिन्न योजनाओं के विषय में जानकारी देते हुए विकसित भारत संकल्प यात्रा के उद्देश्यों, श्रेष्ठ भारत – अभिनव भारत के बारे में बताया। उन्होंने कहा कि इस संकल्प यात्रा का मुख्य उद्देश है वंचित पात्र लाभार्थियों को शासन द्वारा संचालित लोककल्याणकारी व जन कल्याणकारी योजनाओं को शत प्रतिशत अच्छादित किया जाए । विकास के पायदान पर खड़े अंतिम पात्र व्यक्ति को योजनाओं से लाभांवित किया जाना ही मुख्य उद्देश्य है।उन्होंने कहा की आजादी के शताब्दी वर्ष पूर्ण होने तक आप सब के निरंतर योगदान से भारत श्रेष्ठ एवं विकसित बनेगा। हमारा भारत वसुधैव कुटुंबकम वाला भारत है। यह तभी सर्वश्रेठ बनेगा, जब हम सभी अपने दायित्वों का निर्वहन पूरी ईमानदारी एवं निष्ठापूर्वक करेंगे। हम सब को मिलकर भारत को 2047 तक आत्मनिर्भर व विकसित राष्ट्र बनाने के सपने को साकार करना है। इस अवसर पर विकसित भारत संकल्प यात्रा के अंतर्गत शपथ भी दिलाई गई। इस अवसर पर प्रधानमंत्री स्वानिधि योजना के लाभार्थियों को प्रमाण पत्र भी वितरित किए गए तथा गोद भराई एवं अन्नप्राशन कार्यक्रम के अंतर्गत महिलाओं को फल, उपहार आदि भेट किया गया तथा बच्चों को खीर खिलाई गई।

आपके लिए और..- सीरियल-3 | जनता की संतुष्टि और पुलिसिंग के आंकड़े..! 11वीं...

अपर जिलाअधिकारी वैभव मिश्रा ने विकसित भारत संकल्प यात्रा के अंतर्गत संचालित सभी योजनाओं पर प्रकाश डालते हुए विकसित भारत संकल्प यात्रा के बारे में बताया तथा उन्होंने कहा की आज भारत सुरक्षा के दृष्टिकोण से प्रबल है । उत्तर प्रदेश की अर्थव्यवस्था कई देशों की अर्थव्यवस्था से अधिक है एवं विकास की राह पर प्रत्येक क्षेत्र में अग्रसर है।

न0 पा0 प0 अध्यक्ष विनय जायसवाल ने योजनाओं के लाभ के बारे में बताया।उन्होंने कहा की नगरवासियों को आयुष्मान कार्ड के माध्यम से प्रति परिवार 5 लाख रुपए तक का स्वास्थ्य बीमा कवर दिया जा रहा है। प्रधानमंत्री भारतीय जन औषधि परियोजना के अंतर्गत की किफायती दामों पर जेनरिक दवा मिल रही है। उज्ज्वला योजना अंतर्गत महिलाओं को मुफ्त एलपीजी कनेक्शन दिया गया है।

इस अवसर पर आयुष्मान कार्ड, विभिन्न बैंकिंग सेवाओं से लोगों को जोड़ने तथा लोगों को पोषणयुक्त भोजन के विषय में जानकारी देने के लिए स्टॉल भी लगाया गया। 

इस अवसर पर पीएम स्वानिध योजना के लाभार्थी मृत्युंजय पांडे, योगेंद्र राय आदि प्रमाण पत्र पाने के उपरांत अपने अनुभवों को साझा किया और अपना मुश्किल की घड़ी में लोन देने के लिए प्रधानमंत्री का आभार व्यक्त किया।

इस अवसर पर बंदोबस्त अधिकारी आलोक कुमार, नगर पालिका परिषद पडरौना अध्यक्ष विनय जायसवाल, प्रतिनिधि बुलबुल जायसवाल, जनप्रतिनिधि , नगर पालिका पडरौना अधिशासी अधिकारी संतराम सरोज , जनपद स्तरीय अधिकारी सहित बड़ी संख्या में नगरवासी उपस्थित रहे।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
उच्च प्राथमिक विद्यालय मुंडेरा रतनपट्टी कंपोजिट में सेवा संकल्प अभियान के तहत चित्रकला प्रतियोगिता आयोजित
उच्च प्राथमिक विद्यालय मुंडेरा रतनपट्टी कंपोजिट में सेवा संकल्प अभियान के तहत चित्रकला प्रतियोगिता आयोजित

कुशीनगर। विकास खण्ड कसया के उच्च प्राथमिक विद्यालय मुंडेरा रतनपट्टी कंपोजिट में *सेवा संकल्प…

हत्या के मुकदमे में महीनों से फरार चल रही महिला गिरफ्तार, तरकुलहा मंदिर के पास से कप्तानगंज पुलिस ने दबोचा
हत्या के मुकदमे में महीनों से फरार चल रही महिला गिरफ्तार, तरकुलहा मंदिर के पास से कप्तानगंज पुलिस ने दबोचा

कुशीनगर। कप्तानगंज थाना क्षेत्र में मार्च माह में हुई हत्या के मामले में वांछित…

लेखपाल संघ ने किया अतिरिक्त हल्के का बहिष्कार, 16 बस्ते किए जमा
लेखपाल संघ ने किया अतिरिक्त हल्के का बहिष्कार, 16 बस्ते किए जमा

हाटा कुशीनगर ,लेखपाल संघ की अन्तर्मंडलीय स्थानांतरण, डीपीसी, वेतन विसंगति और भत्ते आदि मांगों…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking