Thursday, 26 November 2026 | कुशीनगर • गोरखपुर • देवरिया • बिहार • मुंबई
अड्डा ब्रेकिंग • शादी का शुभ मुहूर्त 2026-27 (Vivah Muhurat 2026-27 List): नवंबर-दिसंबर 2026 से जनवरी-दिसंबर 2027 तक शादी की शुभ तारीखें, नक्षत्र व पंचांग लिस्ट• रेलवे ट्रैक पर मिला 19 वर्षीय युवती का शव, क्षेत्र में सनसनी• गैंगस्टर एक्ट में अंतर प्रांतीय वांछित एकलाख अली गिरफ्तार, गोवध समेत तीन मुकदमे दर्ज• भाजपा ने दीपक कुमार पांडेय को सौंपी सोशल मीडिया की कमान, पत्रकारों में खुशी की लहर• आईपीएल चीनी मिल खड्डा के पेराई सत्र का विधि-विधान से हुआ शुभारंभ
Advertisement

UP: एम्बुलेंस कर्मियों ने चेताया,अगर समस्या दूर नही हुआ तो होगा आंदोलन

न्यूज अड्डा डेस्क
Mar 5, 2021, 3:01 PM IST • अब तक 1.8K लोगों ने पढ़ा • ⏱️ पढ़ने में समय: 1 मिनट

उत्तर प्रदेश । स्वास्थ्य विभाग की 108 औऱ 102 एम्बुलेंस सेवा के अंतर्गत एम्बुलेंस कर्मचारी संघ उत्तरप्रदेश ने कर्मचारी वेतन की विसंगतियों को अब तक दूर नही किये जाने से काफी खफा है। इन कर्मचारियों ने अपने समस्याओं की समाधान नही होने पर आंदोलन की खुली चेतावनी दिया है।
संघ के प्रदेश अध्यक्ष हनुमान पाण्डेय ने शाशन को पत्र भेज कर कहा है की जीवके ईएमआरआई कम्पनी से अनुबंध के बाद भी कर्मचारियों को सम्पूर्ण वेतन नही दी जा रही है। एएसआई,एपीआईओ व चिकित्सा बीमा के साथ अन्य सुविधाओं का भी समुचित लाभ नही मिल रहा है। उन्होंने चेतावनी देते हुये कहा है की अगर 14 दिनों के अंदर एम्बुलेंस कर्मचारियों के समस्या की निदान नही किया गया तो हम शांति पूर्वक आंदोलन करने के लिये बाध्य होंगे। जिसकी सम्पूर्ण जबाबदारी जीवीके कम्पनी की होगी। जब कि एक समझौता पिछले साल पन्द्रह दिसम्बर 2020 को न्यूनतम वेतन औऱ ग्रेज्युटी के लेकर हुआ था, फिर भी उस पर कोई सकारात्मक उतर नही मिल रही है।

कुशीनगर और पूर्वांचल की हर खबर सबसे पहले पाएं
News Addaa के आधिकारिक WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
अभी जुड़ें

कुशीनगर बिज़नेस डायरेक्टरी

WhatsApp शेयर अगली खबर
News Addaa – Kushinagar Breaking News in Hindi